Naxal News : नक्सलियों की बटालियन से भिड़े जवान, 12 माओवादी ढ़ेर…बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

शहर सत्ता / बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सुरक्षबलों को बड़ी सफ़लता (Naxal News ) मिली है। बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमांत इलाके पामेड़-बासागुड़ा-उसूर एरिया में मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सली को मार गिराया है। वहीं मौके से नक्सलियों के शव और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद होने की भी जानकारी सामने आई है। मारे गए नक्सलियों के शवों को नम्बी सीआरपीएफ कैंप में रखा गया है, शवों के शिनाख्त की कार्रवाई जारी है।

ये भी देखें : बस्तर दौरे पर सीएम साय, कहा-जहां कभी गोलियों की गूंज थी, वहां अब विकास का शंखनाद

जानकारी अनुसार गुरुवार को दक्षिण बस्तर डिवीजन पामेड़-बासागुड़ा-उसूर एरिया में PLGA बटालियन नम्बर 1 और CRC (सेंट्रल रीजनल कमेटी) कंपनी के साथ पुलिस की बड़ी मुठभेड़ (Naxal News ) हुई। फिलहाल इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें कि बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत साउथ बस्तर एरिया के जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और केरिपु 229 बटालियन की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान आज 16 जनवरी की सुबह 09:00 बजे से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर कई बार मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान होने के संभावना है, फिलहाल, घटनास्थल पर सर्च अभियान जारी है।

वापसी तक ज़ारी रहेगा ऑपरेशन

मिली जानकारी के अनुसार, जवानों की सकुशल वापसी तक ऑपरेशन (Naxal News ) जारी रहेगा। नक्सल सेल से जुड़े अधिकारी का कहना है कि, जवान सीधे बटालियन से भिड़े है। अब भी कई नक्सली घेराबंदी में हो सकते है। ऑपरेशन अभी बंद नहीं किया गया है। नक्सली मौजूद होंगे तो दोबारा मुठभेड़ संभव हो सकता है। इधर नारायणपुर में सर्च ऑपरेशन पर निकले 2 जवान IED ब्लास्ट में घायल हुए थे। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गृह मंत्री विजय शर्मा घायल जवानों से मिलने नारायणा अस्पताल पहुंचे।

Related Posts

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (पीपीपीएसी) की बैठक संपन्न; चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से…

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा; युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ, Startup India ने देश में नवाचार और उद्यमिता की नई संस्कृति विकसित की है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Congress Protest Demonstration : दिल्ली में धरने पर बैठे भूपेश का एक जूता चोरी, विकास उपाध्याय रायपुर में किये प्रदर्शन

Congress Protest Demonstration : दिल्ली में धरने पर बैठे भूपेश का एक जूता चोरी, विकास उपाध्याय रायपुर में किये प्रदर्शन

Raipur District Administration : प्रोजेक्ट पाई-पाई के तहत वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Raipur District Administration : प्रोजेक्ट पाई-पाई के तहत वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Chhattisgarh State Power Generation Company : गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को मिली 5-स्टार रेटिंग

Chhattisgarh State Power Generation Company : गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को मिली 5-स्टार रेटिंग

Raipur District Administration : प्रोजेक्ट धड़कन के तहत अब तक 1 लाख 52 हजार से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग

Raipur District Administration : प्रोजेक्ट धड़कन के तहत अब तक 1 लाख 52 हजार से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग