Ram Mandir Pran Pratishtha : रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, अयोध्या से देखें Live…

शहर सत्ता / अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है।

ये भी देखें : JEE Main : NTA ने ज़ारी की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप

पीएम मोदी ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है। मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक बड़ी प्रेरणा बनेगा।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर एक पोस्ट किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हम चाकर रघुवीर के… जय श्री राम”

बता दें कि रामलला प्राण-प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) की पहली वर्षगांठ के अवसर पर वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव 11 जनवरी से 13 जनवरी तक चलेगा। इस अवसर पर रामलला के दरबार को फूलों से सजाया गया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में वीवीआईपी पास निरस्त रहेंगे। इसके अलावा दर्शन करने का समय भी बढ़ा दिया गया है। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, तीन दिवसीय समारोह के दौरान कई धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ रामलीला भी होगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को कुबेर टीला पर भक्तों को संबोधित करेंगे, जिसके बाद संगीत और भक्ति कार्यक्रमों की एक श्रृंखला होगी। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार महोत्सव में उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान के संत और अयोध्या के 100 से अधिक स्थानीय संत वर्षगांठ समारोह में भाग लेंगे।

22 जनवरी 2024 को विराजमान हुए था रामलला

बता दें कि भव्य और दिव्य मंदिर में रामलला 22 जनवरी 2024 को विराजमान (Ram Mandir Pran Pratishtha) हुए थे। उस वर्ष के मुहूर्त के अनुसार इस बार प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव 11 जनवरी को मनाया जा रहा है। पहले दिन से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसमें गीत-संगीत, कला व साहित्य जगत की तमाम नामी गिरामी हस्तियां अपनी प्रस्तुति देंगी।

अयोध्या से देखें Live…

Related Posts

Seminar On AI At NIT : ग्लोबल कोलैबोरेशन एंड एकेडमिक एक्सचेंज पर राष्ट्रीय सेमिनार

डॉ. अकीरा यामानाका ने किया ह्यूमन इंटरफेस, एआई प्रोसेसिंग और हार्डवेयर सेंसर पर आधारित “थ्री-टियर आर्किटेक्चर” की अवधारणा प्रस्तुत शहर सत्ता/रायपुर। (Seminar On AI At NIT)कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-AI) के…

Padma Shri Award : डॉक्टर भैया-भाभी नाम से चर्चित छत्तीसगढ़ के गोडबोले दंपत्ति पद्मश्री से सम्मानित

दंतेवाड़ा-अबूझमाड़ में 1 लाख मरीजों का किया फ्री इलाज किया, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने श्रीमती सुनीता गोडबोले को चिकित्सा के क्षेत्र में पद्म श्री प्रदान किया शहर सत्ता/रायपुर। (Padma Shri…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’