CGPSC घोटला : नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को CBI ने किया गिरफ्तार

नितेश सोनवानी पूर्व PSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी का है भतीजा

टुडेज इंडियन\रायपुर| CGPSC गड़बड़ी मामले में  एक बार फिर सीबीआई ने बड़ी कार्यवाही की है| सीबीआई ने मामले से जुड़े नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार किया गया है| बताया जा रहा है कि नितेश पूर्व PSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी का भतीजा है| मिली जानकारी के मुताबिक लंच के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया जायेगा| इसके बाद न्यायालय में सुनवाई के बाद सीबीआई नितेश सोनवानी और ललित गनवीर को रिमांड पर ले सकती है|

बतादें कि सीबीआई ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित एग्जाम और इंटरव्यू में विभिन्न पदों के लिए कथित रूप से अयोग्य उम्मीदवारों को नियुक्त करने के मामले को टेकओवर किया था|  यह मामला 2020 से 2022 का है। जब छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग पर कथित रूप से भर्तियों में अयोग्य उम्मीदवारों को भर्ती करने के आरोप लगे थे। इस मामले पर सीबीआई ने कई बड़े अफसरों की गिरफ्तार किया है|

तत्कालीन सचिव पर लगे ये आरोप

आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन के बेटे को डिप्टी कलेक्टर के रूप में, उनके बड़े भाई के बेटे को डिप्टी एसपी के रूप में और उनकी बहन की बेटी को लेबर अफसर के रूप में नियुक्त किया गया। जबकि उनके बेटे की पत्नी को डिप्टी कलेक्टर के रूप में और उनके भाई की बहू को डिस्ट्रिक्ट एक्साइज अफसर के रूप में नियुक्त किया गया था। आरोपों के अनुसार, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC के तत्कालीन सचिव ने अपने बेटे को डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्ति दिलाई थी

Related Posts

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading
Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

चन्नी खेमा लगातार विरोध कर रहा था और पंजाब में रैलियों के दौरान भूपेश बघेल गो बैक के नारे लगाए गए, दिल्ली मीटिंग में चन्नी गुट ने बघेल को हटाने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां