रायपुर : दो माह में 900 से अधिक रेन वाटर पिट हुए तैयार, अब देश को बताएंगे रोडमैप

शहर सत्ता / रायपुर। नगर निगम रायपुर ने बारिश केे मौसम में व्यर्थ बह जाने वाले जल को संचित करने व इससे भू-जल स्तर को बढ़ावा देने के लिए विगत वर्षा ऋतु में केवल दो माह के भीतर बड़ी कॉलोनियों में आधुनिक तकनीक का उपयोग कर 900 से अधिक रेन वाटर पिट तैयार कराए हैं। कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन और निगमायुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर स्थानीय क्रेडाई पदाधिकारियों व बिल्डर्स के सहयोग से निष्पादित इस रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्थापना कार्य को भारत सरकार ने जन सहभागिता से किए गए सर्वोत्कृष्ट कार्य मानते हुए न केवल रायपुर नगर निगम की सराहना की है,

ये भी देखें : Breaking : निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई प्रांतीय अपील समिति, जिला प्रभारी भी नियुक्त

बल्कि देशभर के नगरीय निकायों के लिए इसे प्रेरक भी बताया है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े हाइड्रोलॉजिस्ट के साथ नगर निगम के अभियंताओं को मार्च माह में आयोजित होने वाले बिल्डर्स के नेशनल कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित किया जा रहा है, जिसमें जन भागीदारी से अत्यधिक कम समय में जल संचय व संरक्षण के लिए रायपुर नगर निगम अपने निष्पादित कार्य की संपूर्ण रूपरेखा व रोड मैप का प्रजेंटेशन राष्ट्रीय स्तर पर देगा।

वर्षा जल को व्यर्थ बहने से रोकने के लिए नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने जो पहल की है, उसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान व सराहना मिली है। निगम आयुक्त मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम से संबद्ध हाइड्रोलॉजिस्ट डॉ. के. पाणिग्रही के तकनीकी मार्गदर्शन में ठोस रणनीति तैयार की गई। इसके तहत कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) और नगर निगम के जोन कमिश्नरों व अभियंताओं की निरंतर बैठक लेकर आयुक्त मिश्रा ने जल संरक्षण की दिशा में सभी को भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

इन बैठकों में उन कॉलोनियों को चिन्हित किया गया, जहां पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। नगर निगम के मार्गदर्शन में इन कॉलोनियों में बारिश से पहले रेन वाटर पिट तैयार करने पर जोर दिया गया। रायपुर नगर निगम के तकनीकी मार्गदर्शन व क्रेडाई की सक्रिय सहभागिता से केवल दो माह में ही 900 से भी ज्यादा रेन वाटर पिट तैयार कर लिए गए, जो कि किसी भी नगरीय निकाय द्वारा जल संचय की दिशा में उठाया गया सबसे बड़ा कदम माना गया।

जल शक्ति विभाग भारत सरकार ने देश के नगरीय निकायों के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में रायपुर नगर निगम द्वारा जन सहभागिता से मितव्ययी व आधुनिक तकनीक का उपयोग कर कम समय में 900 से भी अधिक रेन वाटर पिट तैयार करने पर रायपुर की सराहना की। बैठक में अन्य निकायों को भी रायपुर नगर निगम की तर्ज पर वर्षा जल संचय के लिए योजनाबद्ध कार्य करने कहा गया है।

ये भी देखें : बृहन्महाराष्ट्र मंडल के 73वें वार्षिक अधिवेशन में बोले सीएम साय, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में है अटूट सांस्कृतिक संबंध

आगामी मार्च माह में आयोजित होने वाले नेशनल बिल्डर्स मीट में रायपुर नगर निगम को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में कम खर्च पर तकनीक के उपयोग व जन सहभागिता से जल संरक्षण की दिशा में नगर निगम द्वारा उठाए गए कदमों से देश भर के बिल्डर्स व आर्किटेक्ट अवगत होंगे। आयुक्त मिश्रा ने इस उपलब्धि के लिए क्रेडाई पदाधिकारियों व बिल्डर्स के सहयोग की सराहना करते हुए नगर निगम टीम को शाबासी दी है।

Related Posts

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading
Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

एक वर्ष बाद भी निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रीकृत पोर्टल पर निर्णय के बाद भी अस्तित्व में नहीं है पोर्टल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?