vip रोड के पेड़ों की छटाई, मार्गाें को अवरूद्ध करने वाले बिजली पोल की शिफ्टिंग जारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश एवं कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में प्रहरी अभियान में आई तेजी

शहर सत्ता \रायपुर|  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राजधानी में यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में शहर के 15 प्रमुख चौक-चौराहों का चिंहाकन किया गया है। जहां पर ट्रैफिक को दुरूस्त करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही व्यस्तम मार्गों से अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सड़कों के किनारे लगे बोर्ड को हटाकर उन सभी मार्गाें को चौड़ा किया जा रहा है और सड़कों के किनारे लगे बिजली पोल से बाधित होने वाले सड़कों का चिंहाकन कर पोल को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा उन मार्गाें की चैड़ाई भी बढ़ाई जा रही है। इससे आने वाले दिनों में निश्चित तौर सड़कों में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी और सड़कों की चौड़ाई बढ़ने से यातायात भी सुगम होगा।

नगर निगम और वन विभाग की टीम का गठन

नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर डाॅ. सिंह के निर्देश पर vip रोड के सड़कों के किनारे लगे पेड़ों की छटाई की जा रही है। इसके लिए नगर निगम और वन विभाग की टीम का गठन किया गया है। संयुक्त टीम vip रोड के अलावा प्रमुख जिन भी मार्गाें में वृक्षों की वजह से यातायात संचालन में बाधा आ रही है, उन वृक्षों की छटाई करेगी। रायपुरा ओव्हर ब्रिज के नीचे वाली सड़कों में यातायात बाधित न हो, इसके लिए बोर्ड्स को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उन मार्गाें को चौड़ा किया जा रहा है। शंकर नगर क्षेत्र में सड़कों के किनारे लगे बिजली के पोल को हटाकर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके बाद उन मार्गाें को भी चौड़ा किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर रायपुर शहर की ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए प्रहरी टीम का गठन किया गया है। यह टीम प्रत्येक मार्गाें में पहुंचकर यातायात को दुरूस्त करने का कार्य कर रही है। साथ ही 3 जनवरी को कलेक्टर ने ट्रैफिक संचालन को बेहतर करने के लिए समीक्षा बैठक ली थी।

Related Posts

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

कांग्रेस नेताओं ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, 16 अधिकारी-कर्मचारी घायल; देर रात कमिश्नर शुक्ला पहुंचे अस्पताल शहर सत्ता/रायपुर। (Congress & BJP Staged Protests In Raipur)पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन…

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (पीपीपीएसी) की बैठक संपन्न; चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा