Commotion on A flight : एअर इंडिया की फ्लाइट में भारतीय यात्री का हंगामा

बैंकॉक से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट लौटी, 45 मिनट बाद मुंबई के लिए उड़ान भरी

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Commotion on A flight)बैंकॉक से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2338 को एक यात्री के हंगामे के चलते लौटना पड़ा। विमान ने बुधवार रात 8:20 बजे बैंकॉक के सुवर्णभूमि एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इसके बाद यात्री के अजीब व्यवहार के कारण पायलट ने विमान को वापस ले जाने का फैसला किया। विमान रात 10:40 बजे बैंकॉक एयरपोर्ट पर उतर गया।

बताते हैं कि विमान में सवार एक भारतीय यात्री अजीब तरीके से पेश आ रहा था और हंगामा कर रहा था। हालात को देखते हुए पायलट ने घोषणा की कि विमान को वापस बैंकॉक ले जाया जा रहा है। विमान के बैंकॉक में उतरने के बाद मेडिकल टीम पहुंची और यात्री को अपने साथ ले गई। फिलहाल यात्री के इस तरह व्यवहार करने की वजह और उसकी तबीयत के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

बैंकॉक में फ्लाइट में हंगामा करने पर क्या सजा?

विमान में हंगामा करने वाले यात्री पर उसके व्यवहार के हिसाब से कानूनी कार्रवाई हो सकती है। अगर यात्री क्रू के निर्देश नहीं मानता, किसी को धमकी देता है या विमान की सुरक्षा में बाधा डालता है, तो मामला गंभीर हो सकता है। ऐसी स्थिति में पायलट को विमान वापस ले जाने का फैसला भी लेना पड़ सकता है।विमान में होने वाले अपराधों से निपटने के लिए 1963 में टोक्यो कन्वेंशन हुआ था। यह अंतरराष्ट्रीय समझौता विमान के अंदर अपराध या अनुशासन बिगाड़ने वाली घटनाओं से जुड़े अधिकारों और जिम्मेदारियों को तय करता है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

101 साल पहले दशहरे पर ही हुई थी संघ की स्थापना, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागपुर मुख्यालय में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन हुआ शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।  101 साल पहले दशहरे…

Continue reading
Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

शेयर-ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 88 लाख ठगे,रायपुर पुलिस ने आरोपियों को यूपी से पकड़ा शहर सत्ता/रायपुर। (Two arrested under Operation Cyber ​​Shield)IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Commotion on A flight : एअर इंडिया की फ्लाइट में भारतीय यात्री का हंगामा

Commotion on A flight : एअर इंडिया की फ्लाइट में भारतीय यात्री का हंगामा

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें