Jounalist Mukesh Murder Case : जाँच के लिए SIT गठित, गृहमंत्री बोले, सुरेश सहित तीन गिरफ़्तार…

शहर सत्ता / रायपुर। बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड (Jounalist Mukesh Murder Case) मामले में विष्णुदेव सरकार ने स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाकर जाँच कराने की घोषणा की है। इस मामलें की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ सरकार में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि “कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर के रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में सुरेश चंद्राकर मुख्य सरगना है, इसमें कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

ये भी देखें : पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड : कांग्रेस बोली : जंगलराज…भाजपा ने पूछा सरग़ना कौन ?

शर्मा ने बताया कि “मुकेश चंद्राकर हत्याकांड (Jounalist Mukesh Murder Case) मामले में SIT टीम की घोषणा हो चुकी है और मामलें की जांच भी गंभीरता के साथ की जा रही है। आरोपियों के अकाउंट को सील किया जा रहा है, साथ ही तीन खातों को होल्ड भी कर लिया गया है। तीन से चार सप्ताह में पूरी रिपोर्ट SIT सौप देगी और कार्यवाही भी की जाएगी।”

डिप्टी सीएम ने कहा कि “सुरेश चंद्राकर कांग्रेस का पदाधिकारी है, कांग्रेस ने उसे जिले का प्रभारी बनाया है। कांग्रेस के नेता लगातार इन सारी बातों में संलिप्त नजर आते है। कांग्रेस ने ठान लिया है, कुछ भी कर के ये साबित करना है कि विष्णुदेव की सरकार में ज़्यादा क्राइम हो रहा है।”

अक्सर उनसे चर्चा होती थी-शर्मा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि “पत्रकार मुकेश चंद्राकर (Jounalist Mukesh Murder Case) के साथ जो हुआ है, भयानक है, दर्दनाक है, बहुत गलत हुआ है। मैं सुबह सेविंग करते हुए अक्सर बस्तर जक्शन देखता था, मुकेश बहुत अंदर जाकर खबर लाते थे, उनसे अक्सर चर्चा होती थी। नक्सली क्या चाहते है ? कैसे मुख्य धारा से जोड़ा जाए ? उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से इस संबंध में चर्चा हो गई है, मृतक पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading
Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

चन्नी खेमा लगातार विरोध कर रहा था और पंजाब में रैलियों के दौरान भूपेश बघेल गो बैक के नारे लगाए गए, दिल्ली मीटिंग में चन्नी गुट ने बघेल को हटाने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां