Raipur Police Made An Arrest : पुलिस से बेख़ौफ़ युवक चाकू लहराकर लोगों को डराते हुए गिरफ्तार

जयस्तंभ चौक के पास CICI बैंक के सामने हाथ में घूम रहा था धारदार चाकू, आर्म्स एक्ट के तहत हुई गिरफ्तारी

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Police Made An Arrest)राजधानी पुलिस से बेख़ौफ़ एक युवक चाकू लहराकर लोगों को डराते हुए गिरफ्तार किया गया है। रायपुर के जय स्तंभ चौक पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने 18 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, युवक गुरुवार को चौक स्थित ICICI बैंक के सामने हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा था। सूचना मिलने पर गोलबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक ने अपना नाम आदित्य दास मानिकपुरी बताया। वह बोरिया खुर्द, शास्त्री नगर क्षेत्र, टिकरापारा, रायपुर का निवासी है। उसके पिता का नाम टुकेश दास मानिकपुरी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्टील का धारदार चाकू जब्त किया है। उसके खिलाफ गोलबाजार थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Anti-Narcotics Task Force : नशे की 2100 नाइट्राजेपम टैबलेट के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार

नाइट्राजेपम टैबलेट की कीमत तकरीबन 8.40 लाख रुपए बताई जा रही, रायपुर कमिश्नरेट में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अब तक एनडीपीएस एक्ट के…

Continue reading
Commotion on A flight : एअर इंडिया की फ्लाइट में भारतीय यात्री का हंगामा

बैंकॉक से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट लौटी, 45 मिनट बाद मुंबई के लिए उड़ान भरी शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Commotion on A flight)बैंकॉक से मुंबई आ रही एअर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Big Breaking News : तिब्बत में 7 तीव्रता का ज़लज़ला, 16 मौतें, 32 घायल

Big Breaking News : तिब्बत में 7 तीव्रता का ज़लज़ला, 16 मौतें, 32 घायल

Raipur Police Made An Arrest : पुलिस से बेख़ौफ़ युवक चाकू लहराकर लोगों को डराते हुए गिरफ्तार

Raipur Police Made An Arrest : पुलिस से बेख़ौफ़ युवक चाकू लहराकर लोगों को डराते हुए गिरफ्तार

Anti-Narcotics Task Force : नशे की 2100 नाइट्राजेपम टैबलेट के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार

Anti-Narcotics Task Force : नशे की 2100 नाइट्राजेपम टैबलेट के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार

Commotion on A flight : एअर इंडिया की फ्लाइट में भारतीय यात्री का हंगामा

Commotion on A flight : एअर इंडिया की फ्लाइट में भारतीय यात्री का हंगामा

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व