Russia Attack : रूस ने यूक्रेन में बिगाड़ा क्रिसमस का माहौल, हमले से दहल उठा खार्कीव

रूस ने यूक्रेन में कर दी मिसाइलों और ड्रोन की बारिश, किए  7 हमले

 

 

शहर सत्ता/Russia Attack क्रिसमस के दिन रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए, जिनमें मिसाइलों और ड्रोन से देश के कई शहरों को निशाना बनाया गया। इस हमले में उत्तर पूर्वी शहर खार्कीव को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। खार्कीव के मेयर ने जानकारी दी कि शहर पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले हुए हैं। खार्कीव के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने बताया कि अब तक 7 हमले किए गए हैं और हताहतों की संख्या का आकलन जारी है। इससे पहले यूक्रेनी वायुसेना ने बताया कि रूसी टीयू-95 बॉम लॉन्चर प्लेन ने रात में उड़ान भरी और काला सागर से कैलिबर क्रूज मिसाइल लॉन्च की गईं। हालांकि, शुरुआत में यह स्पष्ट नहीं था कि ये मिसाइल कहां निशाना साधेंगी।

हमलों की वजह से आगजनी

खार्कीव के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने जानकारी दी कि रूसी हमलों की वजह से भारी आगजनी हुई, जिसे बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इस हमले में दो लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि खार्कीव शहर रूसी सीमा से केवल 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस जगह पर युद्ध की शुरुआत से लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं। हमले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे रूसी हमले ने खार्कीव शहर को तबाह कर दिया है।

हाल के महीनों में यूक्रेनी क्षेत्र पर हमले हुए तेज

ढाई साल से ज्यादा वक्त से जारी युद्ध के बीच रूस ने हाल के महीनों में यूक्रेनी क्षेत्र पर अपनी बढ़त तेज कर दी है। हाल के दिनों में रूस यूक्रेनी क्षेत्र पर अधिक नियंत्रण पाने की कोशिश में है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने से पहले पुतिन आक्रामक रुख अपना रहे हैं।

Related Posts

Seminar On AI At NIT : ग्लोबल कोलैबोरेशन एंड एकेडमिक एक्सचेंज पर राष्ट्रीय सेमिनार

डॉ. अकीरा यामानाका ने किया ह्यूमन इंटरफेस, एआई प्रोसेसिंग और हार्डवेयर सेंसर पर आधारित “थ्री-टियर आर्किटेक्चर” की अवधारणा प्रस्तुत शहर सत्ता/रायपुर। (Seminar On AI At NIT)कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-AI) के…

Prestigious Civilian Honor The ‘Padma Shri’: बस्तर के जंगलों में सेवा और समर्पण की तीन मिसालें होंगी सम्मानित

बस्तर के जंगलों से राष्ट्रपति भवन तक का सफर, ‘बड़ी दीदी’ और गोडबोले दंपत्ति के मूक त्याग को मिलेगा देश का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी वनांचल के वास्तविक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा