Leader of the Opposition Dr. Charandas Mahant Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/leader-of-the-opposition-dr-charandas-mahant/ Sat, 28 Nov 2026 03:44:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.5 Political decision : लोकसभा और विधानसभा सीटें 50% बढ़ाने को सरकार की मंजूरी https://shaharsatta.com/2026/11/28/political-decision-government-approves-50-increase-in-lok-sabha-and-assembly-seats/ https://shaharsatta.com/2026/11/28/political-decision-government-approves-50-increase-in-lok-sabha-and-assembly-seats/#respond Sat, 28 Nov 2026 03:43:45 +0000 https://shaharsatta.com/?p=7122 25 साल संख्या नहीं बदलेगी; 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा में बिल आएगा शहर सत्ता/रायपुर। (Political decision)लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी के प्रस्ताव शुक्रवार को…

The post Political decision : लोकसभा और विधानसभा सीटें 50% बढ़ाने को सरकार की मंजूरी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

25 साल संख्या नहीं बदलेगी; 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा में बिल आएगा

शहर सत्ता/रायपुर। (Political decision)लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी के प्रस्ताव शुक्रवार को कैबिनेट ने मंजूर कर दिया। लोकसभा में अभी 543 सीटें हैं। 50% बढ़ोतरी के बाद ये 815 हो जाएंगी। यानी 272 सीटें बढ़ेंगी। सीटों की संख्या का निर्धारण 1971 की जनगणना से और संसदीय क्षेत्रों की सीमाओं का परिसीमन 2011 के जनगणना के आधार पर होगा।

कई राज्यों में 50% के हिसाब से आधी सीट बढ़ रही है। ऐसे में अगली सीट पूरी गिनी जा सकती है। तब बढ़ने वाली सीटें 281 होंगी और कुल सीटें 824 हो जाएंगी। कुल सीटों की यह संख्या अगले 25 साल तक नहीं बदलेगी।

नया सियासी फार्मूला

0 केंद्र और राज्य के सदनों में 33% सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व होंगी।

0 लोकसभा में 815 सीटें हो जाएंगी, जिनमें महिलाओं के लिए 272 होंगी।

0 विधानसभा में भी 6,185 सीटें होंगी, जिनमें महिलाओं के लिए 2,042 होंगी।

संसद के विशेष सत्र में बिल पास कराने की तैयारी

सरकार परिसीमन के बिल को 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में पास कराना चाहती है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से बिल पर बहस में हिस्सा लेने की अपील की है। दूसरी तरफ, कांग्रेस का आरोप है कि सरकार बिल पास कराने के लिए धोखे से बहुमत जुटा रही है।

प्रमुख अपडेट्स

2011 की जनगणना के आधार पर सीट बंटबारा

परिसीमन क्या है?

आबादी के हिसाब से लोकसभा-विधानसभा क्षेत्रों की सीमा फिर से तय करने को परिसीमन कहते हैं।

अभी किस जनगणना से सीटें तय हैं?

राज्यों में सीटों का बंटवारा 1971 की जनगणना पर है। इसे 1976 और 2001 में 25-25 वर्ष के लिए बढ़ाया गया था।

राज्यों की 50% सीटें क्यों बढ़ा रहे?

दक्षिणी राज्यों को डर था कि आबादी से सीटें बढ़ीं तो नई जनगणना से उनकी सीटें कम हो जाएंगी। सबकी 50% सीटें बढ़ाने से मौजूदा अनुपात बना रहेगा।

2011 जनगणना के आंकड़े क्यों?

नई जनगणना और परिसीमन में बहुत समय लगेगा। 2029 के चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू करने के लिए 2011 जनगणना का डेटा चुना गया है।

2011 के आंकड़ों से क्या दिक्कत?

पुराने आंकड़ों से आज की सही आबादी का अंदाजा नहीं लग पाएगा।

अप्रैल में ये विधेयक क्यों गिरा ​था?

लोकसभा में इसे जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिला था, क्योंकि विपक्ष को राज्यों की सीटों का हिस्सा घटने का डर था।

The post Political decision : लोकसभा और विधानसभा सीटें 50% बढ़ाने को सरकार की मंजूरी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/11/28/political-decision-government-approves-50-increase-in-lok-sabha-and-assembly-seats/feed/ 0 7122
Jashpur is forging a new identity : पांच आदिवासी युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण https://shaharsatta.com/2026/11/21/jashpur-is-forging-a-new-identity-five-tribal-youths-to-undergo-training-as-rock-climbing-guides-in-america/ https://shaharsatta.com/2026/11/21/jashpur-is-forging-a-new-identity-five-tribal-youths-to-undergo-training-as-rock-climbing-guides-in-america/#respond Sat, 21 Nov 2026 13:18:47 +0000 https://shaharsatta.com/?p=7061 जशपुर के युवाओं ने हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर बनाया ‘विष्णु देव रूट’, हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके…

The post Jashpur is forging a new identity : पांच आदिवासी युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण appeared first on शहर सत्ता.

]]>

जशपुर के युवाओं ने हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर बनाया ‘विष्णु देव रूट’, हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं

शहर सत्ता/रायपुर। (Jashpur is forging a new identity)छत्तीसगढ़ का जशपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा। जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण लेंगे। छत्तीसगढ़ के इन पर्वतारोहियों का दिसंबर में बेंगलुरु में प्रशिक्षण होगा। चार युवाओं को लेवल-1 और एक को लेवल-2 प्रमाणन मिलने की उम्मीद है। जशपुर के युवाओं ने हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।

स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है। यह उपलब्धि जशपुर जिले को साहसिक पर्यटन के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

प्रशिक्षण के लिए चयनित युवाओं में तेजल भगत, रुसनाथ भगत, सचिन कुजूर, प्रतीक नायक और रवि सिंह शामिल हैं। इन युवाओं को दिसंबर माह में बेंगलुरु में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में रॉक क्लाइंबिंग की आधुनिक तकनीकों, सुरक्षा मानकों और पेशेवर गाइडिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण भारत के प्रमुख रॉक क्लाइंबिंग आयोजनों में शामिल ROMP के साथ आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद चार युवाओं को PCGI लेवल-1 तथा एक युवा को उन्नत लेवल-2 प्रमाणन मिलने की उम्मीद है।

इस पहल की सफलता के साथ जशपुर मध्य भारत का पहला ऐसा पर्यटन स्थल बनने की दिशा में अग्रसर है, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित रॉक क्लाइंबिंग गाइडों की समर्पित टीम उपलब्ध होगी। इससे जिले में साहसिक पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर विकसित होंगे।

हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर बनाया ‘विष्णु देव रूट’

जशपुर के इन युवाओं ने वर्ष 2025 में आयोजित ट्राइबल हिमालयन एक्सपीडिशन में अपनी पर्वतारोहण क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। इस अभियान के दौरान जशपुर की टीम ने हिमाचल प्रदेश की पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला में स्थित 5,340 मीटर ऊंचे जगत्सुख-1 शिखर पर एक नया चढ़ाई मार्ग तैयार करते हुए सफलतापूर्वक आरोहण किया।

टीम ने इस नए चढ़ाई मार्ग का नाम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सम्मान में ‘विष्णु देव रूट’ रखा। अभियान के दौरान युवाओं ने अल्पाइन शैली में पर्वतारोहण करते हुए साहस, अनुशासन, टीम भावना और तकनीकी कौशल का परिचय दिया। इस अभियान को 15 से अधिक प्रायोजकों का सहयोग प्राप्त हुआ था।

इसी क्रम में वर्ष 2026 में जशपुर के युवा पर्वतारोही तेजल भगत को CLAW की ओर से प्रायोजन प्राप्त हुआ। CLAW भारत के प्रमुख क्लाइंबिंग आयोजनों में शामिल है और अमेरिका की ग्लोबल क्लाइंबिंग इनिशिएटिव से जुड़ा है। इन उपलब्धियों से जशपुर के युवाओं की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हो रही है।

वर्ष 2024 में शुरू हुई पहल ने युवाओं को दिलाई राष्ट्रीय पहचान

जशपुर में साहसिक पर्यटन के विकास और स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित करने की पहल वर्ष 2024 की शुरुआत में तत्कालीन कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के नेतृत्व में प्रारंभ की गई थी। इसका उद्देश्य जिले की प्राकृतिक एवं भौगोलिक विशेषताओं का उपयोग करते हुए स्थानीय आदिवासी युवाओं की प्रतिभा को पहचानना, उन्हें साहसिक खेलों में प्रशिक्षित करना और पर्यटन आधारित आजीविका के अवसर तैयार करना था।

इस पहल को धरातल पर उतारने में छत्तीसगढ़ की माउंटेन गाइडिंग एवं आउटडोर प्रशिक्षण संस्था ‘पहाड़ी बकरा एडवेंचर’ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था ने युवाओं को प्रारंभिक स्तर से रॉक क्लाइंबिंग और पर्वतारोहण का प्रशिक्षण प्रदान किया। इसके साथ ही जिला प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र में साहसिक पर्यटन के दीर्घकालिक विकास की कार्ययोजना तैयार करने में भी योगदान दिया।

निरंतर प्रशिक्षण, अभ्यास और मार्गदर्शन के माध्यम से इन युवाओं ने अपनी तकनीकी दक्षता विकसित की और राष्ट्रीय स्तर के साहसिक अभियानों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

The post Jashpur is forging a new identity : पांच आदिवासी युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/11/21/jashpur-is-forging-a-new-identity-five-tribal-youths-to-undergo-training-as-rock-climbing-guides-in-america/feed/ 0 7061
Decision Taken At Cabinet Meeting : किसानों, सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों को राहतों की सौगात https://shaharsatta.com/2026/10/28/decision-taken-at-cabinet-meeting-a-boon-of-relief-for-farmers-government-employees-and-the-general-public/ https://shaharsatta.com/2026/10/28/decision-taken-at-cabinet-meeting-a-boon-of-relief-for-farmers-government-employees-and-the-general-public/#respond Wed, 28 Oct 2026 03:38:14 +0000 https://shaharsatta.com/?p=6786 धान खरीदी के लिए 360 नए केंद्र खुलेंगे, बिजली बिल में 200 यूनिट तक राहत मार्च 2027 तक, 8,000 करोड़ की रेल परियोजना मंजूर शहर सत्ता/रायपुर। (Decision Taken At Cabinet…

The post Decision Taken At Cabinet Meeting : किसानों, सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों को राहतों की सौगात appeared first on शहर सत्ता.

]]>

धान खरीदी के लिए 360 नए केंद्र खुलेंगे, बिजली बिल में 200 यूनिट तक राहत मार्च 2027 तक, 8,000 करोड़ की रेल परियोजना मंजूर

शहर सत्ता/रायपुर। (Decision Taken At Cabinet Meeting)मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में किसानों, सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। बिजली बिल में 400 यूनिट तक मिल रही राहत 31 मार्च 2027 तक जारी रहेगी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी।

किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा और 360 नए केंद्र खोले जाएंगे। सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कुल 19 फैसलों पर मुहर लगी है।

11 अक्टूबर की कैबिनेट में हुए थे कई अहम फैसले

इससे पहले 11 अक्टूबर को हुई कैबिनेट बैठक में पूर्व अग्निवीरों के लिए गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई थी। इन पदों पर रिक्तियों के अनुसार भर्ती की जाएगी। राज्य सरकार पहले ही पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक भर्ती में 10 प्रतिशत श्रेणीवार आरक्षण का प्रावधान कर चुकी है।

इसके अलावा, ‘आदिम जाति विकास विभाग’ का नाम बदलकर ‘जनजातीय कार्य विभाग’ करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली थी। इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन के कार्य आवंटन नियम में बदलाव किया जाएगा।

The post Decision Taken At Cabinet Meeting : किसानों, सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों को राहतों की सौगात appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/10/28/decision-taken-at-cabinet-meeting-a-boon-of-relief-for-farmers-government-employees-and-the-general-public/feed/ 0 6786
Special for a birthday : विकास पुरुष डॉ. रमन सिंह, सादगी से सत्ता तक की कहानी https://shaharsatta.com/2026/10/16/a-birthday-special-vikas-purush-man-of-development-dr-raman-singh-the-story-of-his-journey-from-simplicity-to-power/ https://shaharsatta.com/2026/10/16/a-birthday-special-vikas-purush-man-of-development-dr-raman-singh-the-story-of-his-journey-from-simplicity-to-power/#respond Fri, 16 Oct 2026 03:43:28 +0000 https://shaharsatta.com/?p=6657 आज 74वां जन्मदिन, एक डॉक्टर जो लोगों की नब्ज़ टटोलकर उनकी तकलीफों को सबसे बेहतर जानते हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ जैसे एक नवोदित प्रदेश की कमान मिली तो उन्होंने सूबे की…

The post Special for a birthday : विकास पुरुष डॉ. रमन सिंह, सादगी से सत्ता तक की कहानी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

आज 74वां जन्मदिन, एक डॉक्टर जो लोगों की नब्ज़ टटोलकर उनकी तकलीफों को सबसे बेहतर जानते हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ जैसे एक नवोदित प्रदेश की कमान मिली तो उन्होंने सूबे की नब्ज़ को समझा और उसे विकास की राह पर चलाया

शहर सत्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ जैसे नए और चुनौतियों से भरे राज्य को एक स्थिर प्रशासन देने का किसी को पूरा श्रेय जाता है तो वो हैं डॉक्टर रमन सिंह। एक डॉक्टर जो लोगों की नब्ज़ टटोलकर उनकी तकलीफों को सबसे बेहतर जानते हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ जैसे एक नवोदित प्रदेश की कमान मिली तो उन्होंने सूबे की नब्ज़ को समझा और उसे विकास की राह पर चलाया। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष हैं। इसलिए आज उनके 74वें जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश से उन्हें बधाइयाँ मिल रही हैं।

छत्तीसगढ़ की राजनीति में अगर किसी एक नाम ने सबसे लंबी और स्थायी छाप छोड़ी है, तो वो हैं डॉ. रमन सिंह। आयुर्वेद के डॉक्टर से लेकर लगातार 15 साल तक मुख्यमंत्री रहने वाले राजनेता तक का उनका सफर, भारतीय राजनीति में दुर्लभ है। उनके विरोधी भी उन्हें विरोधी भी मानते हैं कि रमन सिंह की सबसे बड़ी ताकत उनकी सादगी और शांत स्वभाव है। लंबी सत्ता के बावजूद उन पर व्यक्तिगत भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप कभी नहीं लगा। कम बोलना, मुस्कुराकर जवाब देना और संगठन को साथ लेकर चलना उनकी शैली रही। साप्ताहिक समाचार पत्र “शहर सत्ता” परिवार उनके सुदीर्घकाल की कामना करता है।

ठाठापुर से रायपुर तक

डॉ. रमन सिंह का जन्म 15 अक्टूबर 1952 को अविभाजित मध्यप्रदेश के कवर्धा जिले के ठाठापुर गांव में हुआ था। पिता विघ्नहरण सिंह ठाकुर एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता थे। 1975 में उन्होंने रायपुर के शासकीय आयुर्वेद कॉलेज से BAMS की डिग्री ली। इसी कारण उन्हें आज भी कार्यकर्ता प्यार से “चाउर वाले बाबा” नहीं, बल्कि “डॉक्टर साहब” कहते हैं। राजनीति में उनकी सक्रियता 1976 से शुरू हुई।

राजनीतिक यात्रा

• 1990 और 1993 में मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। 
• 1999 में राजनांदगांव से लोकसभा सांसद चुने गए।
• अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री बने।
• 7 दिसंबर 2003 को जब छत्तीसगढ़ में पहली बार भाजपा की सरकार बनी, तो 51 साल के रमन सिंह को राज्य का दूसरा मुख्यमंत्री बनाया गया।
• उसके बाद 2008 और 2013 में लगातार जीत हासिल कर उन्होंने 2003 से 2018 तक लगातार तीन बार मुख्यमंत्री का पद संभाला।
• वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष हैं।

‘चाउर वाले बाबा’ 1 रुपये किलो चावल योजना

रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल को दो योजनाओं के लिए हमेशा याद किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा का छत्तीसगढ़ मॉडल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में उनका सुधार देशभर में मिसाल बना। 1 रुपये किलो चावल योजना ने उन्हें घर-घर में “चाउर वाले बाबा” के नाम से लोकप्रिय कर दिया। इसी मॉडल को बाद में केंद्र सरकार के खाद्य सुरक्षा कानून का आधार माना गया।

स्वास्थ्य और विकास

खुद आयुर्वेदिक डॉक्टर होने के नाते उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, बिजली और स्कूलों का जाल बिछाने का काम उनके कार्यकाल में तेज गति से हुआ।

व्यक्तित्व की खासियत

विरोधी भी मानते हैं कि रमन सिंह की सबसे बड़ी ताकत उनकी सादगी और शांत स्वभाव है। लंबी सत्ता के बावजूद उन पर व्यक्तिगत भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप कभी नहीं लगा। कम बोलना, मुस्कुराकर जवाब देना और संगठन को साथ लेकर चलना उनकी खास शैली रही।

The post Special for a birthday : विकास पुरुष डॉ. रमन सिंह, सादगी से सत्ता तक की कहानी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/10/16/a-birthday-special-vikas-purush-man-of-development-dr-raman-singh-the-story-of-his-journey-from-simplicity-to-power/feed/ 0 6657
Luxury Volvo bus Raipur to Mumbai : क्या आप भी करना चाहते हैं ‘रॉयल’ स्टाइल में लांग राइड… https://shaharsatta.com/2026/10/01/luxury-volvo-bus-from-raipur-to-mumbai-do-you-also-want-to-take-a-long-journey-in-royal-style/ https://shaharsatta.com/2026/10/01/luxury-volvo-bus-from-raipur-to-mumbai-do-you-also-want-to-take-a-long-journey-in-royal-style/#respond Thu, 01 Oct 2026 08:02:14 +0000 https://shaharsatta.com/?p=6368 रायपुर से मुंबई के बीच रॉयल ट्रेवल्स की वॉल्वो बसें ट्रेन-प्लेन के परेशान मुसाफिरों के लिए बनेंगी बेहतर विकल्प, महंगी फ्लाइट और ट्रेनों की लेटलतीफ़ी से निजात दिलाएगी रॉयल बस…

The post Luxury Volvo bus Raipur to Mumbai : क्या आप भी करना चाहते हैं ‘रॉयल’ स्टाइल में लांग राइड… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

रायपुर से मुंबई के बीच रॉयल ट्रेवल्स की वॉल्वो बसें ट्रेन-प्लेन के परेशान मुसाफिरों के लिए बनेंगी बेहतर विकल्प, महंगी फ्लाइट और ट्रेनों की लेटलतीफ़ी से निजात दिलाएगी रॉयल बस सर्विस

शहर सत्ता/रायपुर। (Luxury Volvo bus Raipur to Mumbai)रायपुर-मुंबई-रायपुर के पैसेंजरों के लिए महंगी फ्लाइट और ट्रेनों की लेटलतीफ़ी से निजात दिलाने के लिए रॉयल बस सर्विस ‘रॉयल’ स्टाइल में लांग राइड करवाने तैयार है। अंतर्राजीय यात्री बस परिवहन में रॉयल ट्रेवल्स के संचालक सय्यद अनवर अली का नाम भरोसेमंद बस ऑपरेटरों में शुमार है।

रायपुर से मुंबई के मध्य मुसाफ़िरों की ट्रेन-प्लेन की तकनिकी दिक्कतों और परेशानियों के मद्देनजर रॉयल ट्रेवल्स के संचालक सैय्यद अनवर ने आधुनिक और राजशाही सफर के लिए बस सेवा की शुरुआत की है। शहर सत्ता से उद्घाटन मौके पर उन्होंने बताया कि पीक सीजन में ही नहीं बल्कि ऑफ़ सीजन में भी मुंबई के लिए प्लेन की महंगी टिकटों के लिए जद्दोजहद यात्री करते हैं। इसी तरह मुंबई जाने वाली यात्री ट्रेनों की लेटलतीफ़ी से मुसाफिर बेज़ार हैं। उनकी रायपुर-मुंबई-रायपुर की वॉल्वो बस यात्रियों को खर्चीले और हलकान करने वाले सफर से निजात दिलाएगी।

आधुनिक सुविधा से लैस है वॉल्वो

ट्रेन और प्लेन से ज्यादा आधुनिक संसाधनों और आरामदायक सफर के लिए रॉयल ट्रेवल्स की रायपुर-मुंबई बस हर लिहाज़ से बजट में है। जानकारी के मुताबिक वॉल्वो बस में आरामदायक स्लीपर, मनोरंजन और वाई-फाई सुविधा के साथ समय को लेकर सख्त पाबंद स्टाफ तैनात किया गया है। स्लीपर सीट, पिलो, बेड शीट, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, वाटर बॉटल, हाइजेनिक वॉश रूम, टीवी रिमोट, ऐसी, हेडफोन की सुविधा भी दी गई है। विशेष डिजाइन की गई बस में रास्तों की दिक्कत और झटके नहीं परेशां करे उसके लिए खास है।

 

एक नजर में ‘रॉयल राइड’ टाइम टेबल

रायपुर-मुंबई-रायपुर के बीच रॉयल ट्रेवल्स की दो बसें संचालित की जाएगी। वॉल्वो 9600 SLX बस पहली बार रायपुर टू मुंबई कोई ट्रेवल्स बस सर्विस उपलब्ध करवा रही है। रायपुर से रोजाना 02:30 PM को मुंबई के लिए बस रवाना होगी। मुंबई से 01:00 PM को रवाना होकर रायपुर 01:00 PM को आएगी। ऑफिस काउंटर के अलावा रॉयल ट्रेवल्स के ऑनलाइन ऐप से भी टिकट बुकिंग करवाई जा सकती है। संचालक अनवर ने बताया कि ट्रेन के एसी फेयर और ट्रेन-प्लेन से ज्यादा खुशनुमा सफर के लिए सभी वर्गों श्रेणी के मुसाफिरों के बजट में होगी हमारी बस की रॉयल राइड।

इन रास्तों से होकर रायपुर-मुंबई का सफर

रायपुर से भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव, चिचोला, देवरी, खोमरा, सकोला, लखनी, भंडारा, नागपुर, वर्धा, जालना, औरंगाबाद, शिर्डी, सिन्नार, नाशिक, इगतपुरी, कसारा, ठाणे और फिर मुंबई।

The post Luxury Volvo bus Raipur to Mumbai : क्या आप भी करना चाहते हैं ‘रॉयल’ स्टाइल में लांग राइड… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/10/01/luxury-volvo-bus-from-raipur-to-mumbai-do-you-also-want-to-take-a-long-journey-in-royal-style/feed/ 0 6368
Meeting of the Case Withdrawal Committee : भूपेश के बाद साय शासनकाल में दर्ज राजनीतिक प्रकरणों की वापसी का सिलसिला https://shaharsatta.com/2026/10/01/meeting-of-the-case-withdrawal-committee-the-process-of-withdrawing-political-cases-registered-during-the-sai-administration-following-the-bhupesh-era/ https://shaharsatta.com/2026/10/01/meeting-of-the-case-withdrawal-committee-the-process-of-withdrawing-political-cases-registered-during-the-sai-administration-following-the-bhupesh-era/#respond Thu, 01 Oct 2026 03:15:01 +0000 https://shaharsatta.com/?p=6364 पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में विभिन्न चरणों में कैबिनेट उप-समिति ने 100 से अधिक राजनीतिक प्रकरणों को वापस लेने की अनुशंसा गृह विभाग को भेजी थी, साय सरकार…

The post Meeting of the Case Withdrawal Committee : भूपेश के बाद साय शासनकाल में दर्ज राजनीतिक प्रकरणों की वापसी का सिलसिला appeared first on शहर सत्ता.

]]>

पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में विभिन्न चरणों में कैबिनेट उप-समिति ने 100 से अधिक राजनीतिक प्रकरणों को वापस लेने की अनुशंसा गृह विभाग को भेजी थी, साय सरकार में प्रकरण वापसी समिति की बैठक हुई

शहर सत्ता/रायपुर। (Meeting of the Case Withdrawal Committee) पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शासनकाल में दर्ज राजनीतिक प्रकरणों की वापसी का सिलसिला बदस्तूर जारी है। बुधवार को मंत्रालय में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में प्रकरण वापसी समिति की बैठक हुई। राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े मामलों की वापसी को लेकर राज्य सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। इसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों में दर्ज राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े 16 प्रकरणों की प्रकरणवार समीक्षा की गई।

9 प्रकरणों को वापस लेने की अनुशंसा की गई है। बैठक में 8 लंबित प्रकरण भी रखे गए। समिति ने 2 प्रकरणों को पुनर्विचार के लिए संबंधित जिलों को भेजने का निर्णय लिया। वहीं, शेष प्रकरणों की समीक्षा के बाद समिति ने पाया कि वे राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित नहीं हैं। ऐसे प्रकरणों को समिति ने अस्वीकार कर दिया। समिति ने पूर्व में अनुशंसित, लेकिन अब तक लंबित प्रकरणों की वर्तमान स्थिति की भी जानकारी ली।

भूपेश शासनकाल में 100 से अधिक मामले वापस

साय सरकार ने इससे पहले मार्च 2026 में 13 राजनीतिक प्रकरणों की वापसी को मंजूरी दी थी। वहीं, पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में विभिन्न चरणों में कैबिनेट उप-समिति ने 100 से अधिक राजनीतिक, किसान आंदोलनों और धरने-प्रदर्शनों से जुड़े प्रकरणों को वापस लेने की अनुशंसा गृह विभाग को भेजी थी। यानी राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े मामलों की वापसी की प्रक्रिया पिछली सरकार के कार्यकाल से भी जारी रही है। वर्तमान सरकार में भी ऐसे मामलों की प्रकरणवार समीक्षा कर नियमानुसार वापसी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

The post Meeting of the Case Withdrawal Committee : भूपेश के बाद साय शासनकाल में दर्ज राजनीतिक प्रकरणों की वापसी का सिलसिला appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/10/01/meeting-of-the-case-withdrawal-committee-the-process-of-withdrawing-political-cases-registered-during-the-sai-administration-following-the-bhupesh-era/feed/ 0 6364
Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति https://shaharsatta.com/2026/09/27/chhattisgarh-state-congress-in-charge-sukhdev-bhagat-bhagats-devotion-and-congresss-strength-on-display/ https://shaharsatta.com/2026/09/27/chhattisgarh-state-congress-in-charge-sukhdev-bhagat-bhagats-devotion-and-congresss-strength-on-display/#respond Sun, 27 Sep 2026 15:28:02 +0000 https://shaharsatta.com/?p=6289 दो दिनी प्रवास पर आते ही कांग्रेस दिग्गजों के साथ नए प्रदेश प्रभारी भगत का मंथन शुरू, रायपुर पहुँचते ही आला नेताओं से की चर्चा फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिडिया…

The post Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति appeared first on शहर सत्ता.

]]>

दो दिनी प्रवास पर आते ही कांग्रेस दिग्गजों के साथ नए प्रदेश प्रभारी भगत का मंथन शुरू, रायपुर पहुँचते ही आला नेताओं से की चर्चा फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिडिया से हुए मुखातिब, कल की बैठक और पार्टी नेताओं संग कांग्रेस की प्रदेश राजनीति पर बनाएंगे रणनीति, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भगत ने भाजपा पर दागे 10 सवाल

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat)छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी बनने के बाद वरिष्ठ नेता एवं सांसद सुखदेव भगत का पहला दौरा रविवार को शुरू हुआ। दो दिनों के दौरे में पहले दिन ही दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति में एकजुट कांग्रेसी। सुखदेव भगत आते ही कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के साथ मंथन कर चुनावी तैयारियों की टोह लेते रहे। दिग्गजों की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक को चुनावी मिशन के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

दोपहर को मीडिया से रूबरू होने के बाद देर शाम वे कांग्रेस विधायकों से नेता प्रतिपक्ष के निवास में मुखातिब हुए। आज देर रात और कल सोमवार को मंथन करेंगे। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के आवास में 27 सितंबर की शाम 8 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई। इस दौरान वे विधायकों से उनके क्षेत्र की राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों से लेकर जमीनी हालातों से रूबरू हुए। वहीं अब तक किए गए कामकाज का भी ब्यौरा वे आला नेताओं से लिए।

प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी सुखदेव भगत के दौरे से पहले ही संगठन में सियासी सरगर्मियों ने जोर पकड़ा है। राजधानी पहुंचते ही उनकी कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति के साथ पहली मंत्रणा हुई। सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर वे मौजूदा संगठनात्मक ढांचे और कामकाज के साथ आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर भी पार्टी की तैयारियों पर चर्चा किए। इस दौरान वे वरिष्ठ नेताओं से सुझाव भी लिए। प्रदेश में हावी ज्वलंत मुद्दों के आधार पर मंथन के साथ कुछ अहम फैसलों पर सहमति भी बनाई गई है।

पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी फैसलों पर सब की नजर

संकेत मिल रहे हैं कि कमेटी में चर्चा के आधार पर प्रभारी चुनावी रणनीतियों पर काम शुरू करने वरिष्ठ नेताओं को भी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। यही वजह है कि पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की इस बैठक पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। इसके तत्काल बाद वे नेता प्रतिपक्ष के आवास पर कांग्रेस विधायकों से रूबरू होंगे। विधायक दल की बैठक में भी प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा होगी। इस दौरान एक-एक विधायकों से चर्चा कर उनके क्षेत्र में कामकाज का ब्यौरा भी लेंगे।

कांग्रेसी एकजुट दिखे, किया जोरदार स्वागत

नए प्रभारी के पहले दौरे में कांग्रेस संगठन ने जोरदार स्वागत की तैयारी की। आमतौर पर अलग अलग से दिखने वाले गट भी एकजुट दिखाई दिए। प्रभारी नियमित विमान से दोपहर करीब ढाई बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पर लैंड हुए। एयरपोर्ट से राजीव भवन तक स्वागत के लिए अलग-अलग 20 पॉइंट्स तैयार किए गए थे। प्रदेश भर से वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी राजधानी में जमावड़ा रहा। सभी पॉइंट्स पर वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और मोर्चा संगठनों के अध्यक्षों समेत अन्य नेताओं को जिम्मेदारी दी गई थी जिसे सभी ने निभाया।

भगत की प्रेस कॉन्फ्रेंस के प्रमुख बिंदु

ऽ छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों, आदिवासी संस्कृति और युवा शक्ति का प्रदेश है। लेकिन आज सबसे बड़ा सवाल है-क्या भाजपा सरकार की नीतियों का लाभ वास्तव में आम छत्तीसगढ़िया, आदिवासी, किसान और युवा तक पहुँच रहा है?
ऽ आदिवासी अधिकारों का है। जल, जंगल और जमीन केवल नारे नहीं, संविधान और कानून से मिले अधिकार हैं। खनन और औद्योगिक परियोजनाओं में ग्रामसभा, Forest Rights Act और PESA की भावना का कितना पालन हो रहा है?
ऽ खनिज संपदा का है। छत्तीसगढ़ के कोयला, लौह अयस्क और अन्य खनिज देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहे हैं, लेकिन mining-affected क्षेत्रों के लोगों को रोजगार, पुनर्वास और विकास का वास्तविक लाभ कितना मिला ?
ऽ जंगल और पर्यावरण का है। विकास जरूरी है, लेकिन विकास की कीमत जंगल और आदिवासी जीवन क्यों चुकाए ?
ऽ सरकार युवाओं को स्थायी और सम्मानजनक रोजगार देने का स्पष्ट रोडमैप बताए ।
ऽ MGNREGA पर सीएजी की 2026 Performance Audit Report सामने आ चुकी है। सरकार इन audit findings पर action taken report सार्वजनिक करे ।
ऽ एसआईआर और मतदाता सूची। हमारा स्पष्ट मत है – हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहना चाहिए और किसी हमदनपदम अवजमत का नाम प्रक्रिया की खामी से नहीं हटना चाहिए।
ऽ किसान, महंगाई और बिजली जैसे रोजमर्रा के मुद्दों पर सरकार जवाब दे ।
ऽ कांग्रेस संगठन को बूथ तक मजबूत करना, युवा और महिला शक्ति को सक्रिय करना तथा वरिष्ठ नेताओं के बीच बेहतर coordination हमारी प्राथमिकता होगी।

ये कोंग्रेसी दिग्गज रहे उपस्थित

पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव, प्रदेश सह प्रभारीगण जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री मो. अकबर, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, सांसद फूलोदेवी नेताम, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व एआईसीसी सचिव विकास उपाध्याय, सेवादल अध्यक्ष अरूण ताम्रकार, शकुन डहरिया, शहर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे, मुख्य प्रवक्ता आर.पी. सिंह, धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी,सुरेन्द्र वर्मा, वंदना राजपूत, प्रवक्ता अजय साहू, अजय गंगवानी, सत्यप्रकाश सिंह, सौरभ साहू उपस्थित थे।

The post Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/09/27/chhattisgarh-state-congress-in-charge-sukhdev-bhagat-bhagats-devotion-and-congresss-strength-on-display/feed/ 0 6289
Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें https://shaharsatta.com/2026/09/27/election-commission-of-india-cm-sai-says-if-rahul-has-no-faith-in-the-electoral-process-he-should-resign-as-an-mp/ https://shaharsatta.com/2026/09/27/election-commission-of-india-cm-sai-says-if-rahul-has-no-faith-in-the-electoral-process-he-should-resign-as-an-mp/#respond Sun, 27 Sep 2026 13:14:44 +0000 https://shaharsatta.com/?p=6286 वोट चोरी के आरोप पर CM साय का कांग्रेस और राहुल गांधी को करारा जवाब, कहा- राहुल गांधी देशद्रोही आचरण पर उतारू; चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़…

The post Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें appeared first on शहर सत्ता.

]]>

वोट चोरी के आरोप पर CM साय का कांग्रेस और राहुल गांधी को करारा जवाब, कहा- राहुल गांधी देशद्रोही आचरण पर उतारू; चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ देनी चाहिए

शहर सत्ता/रायपुर। (Election Commission of India)मुख्यमंत्री साय ने राहुल गांधी के चुनाव प्रक्रिया पर लगातार सवाल उठाने को लेकर भी सवाल किया। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया पर इतना ही अविश्वास है, तो उन्हें सांसद पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी से अपने बयानों के लिए देश से माफी मांगने की मांग भी की।

उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने के बजाय कांग्रेस को चुनावी नतीजों के बाद अपनी भूमिका और रणनीति पर विचार करना चाहिए। साय ने कांग्रेस पर देश में भ्रम और सनसनी फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर लगातार सवाल उठाने से लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचता है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राहुल गांधी देशद्रोही आचरण पर उतारू हो गए हैं। वे आदतन अपराधी की तरह व्यवहार कर रहे हैं। EVM, चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर कीचड़ उछालना घिनौना काम है। कांग्रेस को इससे बाज आना चाहिए। राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अब तक 100 से ज्यादा चुनाव हार चुकी है, इसी कारण बौखलाई हुई है।

राहुल गांधी ने लगाया छत्तीसगढ़ में वोट चोरी का आरोप

दरअसल, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग के भीतर कथित असहमति की खबरें सामने आने के बाद राहुल गांधी ने आयोग पर निशाना साधा था। 23 सितंबर को राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ को भारतीय लोगों के खिलाफ अपराध और संविधान पर सीधा हमला बताया था। उन्होंने छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप लगाया था। इन आरोपों पर चुनाव आयोग ने इन आरोपों के बाद कहा कि SIR से जुड़े फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं।

चुनाव आयोग के भीतर कथित मतभेदों पर साय की प्रतिक्रिया

साय ने चुनाव आयोग के भीतर कथित मतभेदों की चर्चाओं पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग में किसी तरह का मतभेद नहीं है और भारतीय निर्वाचन आयोग की दुनिया में अपनी विश्वसनीयता है। आयोग की कार्यप्रणाली की अलग-अलग स्तरों पर सराहना होती रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस जब जनता की अदालत में चुनाव हारती है, तो अपनी हार की जिम्मेदारी लेने के बजाय चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े करने लगती है। यही वजह है कि राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग की भूमिका और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

The post Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/09/27/election-commission-of-india-cm-sai-says-if-rahul-has-no-faith-in-the-electoral-process-he-should-resign-as-an-mp/feed/ 0 6286
CGPSC 2025 : इंटरव्यू स्थगित, 608 अभ्यर्थियों को झटका https://shaharsatta.com/2026/09/17/cgpsc-2025-interviews-postponed-setback-for-608-candidates/ https://shaharsatta.com/2026/09/17/cgpsc-2025-interviews-postponed-setback-for-608-candidates/#respond Thu, 17 Sep 2026 02:28:02 +0000 https://shaharsatta.com/?p=6122 CGPSC 2025 का इंटरव्यू 20 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होना था दस्तावेज सत्यापन-इंटरव्यू; वजह बताने से बच रहे अधिकारी शहर सत्ता/रायपुर। (CGPSC 2025)छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग CGPSC ने…

The post CGPSC 2025 : इंटरव्यू स्थगित, 608 अभ्यर्थियों को झटका appeared first on शहर सत्ता.

]]>

CGPSC 2025 का इंटरव्यू 20 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होना था दस्तावेज सत्यापन-इंटरव्यू; वजह बताने से बच रहे अधिकारी

शहर सत्ता/रायपुर। (CGPSC 2025)छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग CGPSC ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 के अगले चरण को स्थगित कर दिया है। आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार, 20 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक होने वाला दस्तावेज जांच और इंटरव्यू अब तय समय पर नहीं होंगे। आयोग ने तारीखें टालने की वजह नहीं बताई है। नई तारीख बाद में जारी की जाएगी। दरअसल, मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठे थे।

राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत 20 विभागों में 265 पदों पर भर्ती होनी है। मुख्य परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर 608 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चुना गया था। तय कार्यक्रम के मुताबिक, 20 सितंबर से अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचने का काम शुरू होना था। इसके बाद अलग-अलग तारीखों पर इंटरव्यू होने थे। 265 पदों के लिए 608 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चुना गया था। इसे लेकर कांग्रेस ने परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। पार्टी ने रिजल्ट की स्थिति साफ करने और इंटरव्यू टालने की मांग की थी।

तारीख नहीं बताया, वेबसाइट पर नजर रखने कहा

साक्षात्कार टलने के बाद अब 608 अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार करना होगा। आयोग ने कहा है कि दस्तावेज जांच और इंटरव्यू की नई तारीख बाद में जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई है। नई तारीख जारी होने के बाद आगे की प्रक्रिया उसी के अनुसार होगी।

The post CGPSC 2025 : इंटरव्यू स्थगित, 608 अभ्यर्थियों को झटका appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/09/17/cgpsc-2025-interviews-postponed-setback-for-608-candidates/feed/ 0 6122
CGPSC & DMF Scam : ED ने दो आरोपियों छाबड़ा और चंद्राकर को किया अरेस्ट https://shaharsatta.com/2026/09/02/cgpsc-dmf-scam-ed-arrests-two-accused-chhabra-and-chandrakar/ https://shaharsatta.com/2026/09/02/cgpsc-dmf-scam-ed-arrests-two-accused-chhabra-and-chandrakar/#respond Wed, 02 Sep 2026 02:24:34 +0000 https://shaharsatta.com/?p=5789 छाबड़ा पर 30 करोड़ कमीशन लेने का आरोप; भूपेश के पूर्व PA और OSD के घर ED की रेड शहर सत्ता/रायपुर। (CGPSC & DMF Scam)छत्तीसगढ़ में CGPSC और DMF घोटाले…

The post CGPSC & DMF Scam : ED ने दो आरोपियों छाबड़ा और चंद्राकर को किया अरेस्ट appeared first on शहर सत्ता.

]]>

छाबड़ा पर 30 करोड़ कमीशन लेने का आरोप; भूपेश के पूर्व PA और OSD के घर ED की रेड

शहर सत्ता/रायपुर। (CGPSC & DMF Scam)छत्तीसगढ़ में CGPSC और DMF घोटाले के मामले में ED ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। सीजीपीएससी घोटाले के आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर और DMF घोटाले के आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा को ईडी ने गिरफ्तार किया है। दोनों को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 सितंबर तक कस्टोडियल रिमांड पर लिया गया है।

बता दें कि ईडी ने प्रदेश में 7 जगहों पर छापा मारा। इनमें पूर्व CM भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी, पूर्व OSD चेतन बोरघारिया और पूर्व पटवारी कमलेश सिंह राजपूत के घर शामिल हैं। दुर्ग में दो ठिकानों पर जांच की गई।

ईडी के वकील सौरभ पांडेय ने बताया कि घोटाले की जांच में नए प्रमाण मिले हैं। सतपाल सिंह छाबड़ा पर DMF घोटाले में करीब 30 करोड़ रुपए कमीशन लेने का आरोप है। वहीं, CGPSC घोटाला मामले में उत्कर्ष चंद्राकर ने अलग-अलग कैंडिडेट्स से 3 करोड़ 11 लाख रुपए लिए। आरोप है कि उत्कर्ष ने कई लोगों को लालच दिया कि डिप्टी कलेक्टर पद पर सिलेक्शन नहीं हुआ तो उन्हें फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में पोस्टिंग दिलाई जाएगी।

The post CGPSC & DMF Scam : ED ने दो आरोपियों छाबड़ा और चंद्राकर को किया अरेस्ट appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/09/02/cgpsc-dmf-scam-ed-arrests-two-accused-chhabra-and-chandrakar/feed/ 0 5789