Sonia Gandhi’s book : बिना किसी तामझाम के ‘बिलॉन्गिंग-अ जर्नी ऑफ लव’ की लॉन्चिंग आज

सोनिया का दावा है- कुछ तमाशा जरूर होगा, बिना किसी फंक्शन और तामझाम के सीधे दुकानों पर मिलेगी किताब

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Sonia Gandhi’s book)सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ आज लॉन्च हो रही है। हालांकि इसके लिए कोई लॉन्च इवेंट नहीं रखा गया है। यह सीधे मार्केट में मिलने लगेगी। सोनिया ने इस मेमॉयर को निजी किताब बताया है, उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक किताब नहीं है। सोनिया ने 24 अक्टूबर को एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने दावा किया था- “मेरी किताब आने पर कुछ ‘तमाशा’ जरूर होगा। दशकों से लोग मेरी कहानी बता रहे, अब मेरी बारी है अपनी कहानी बताने की।” हार्पर कॉलिन्स इंडिया की प्रकाशित किताब में गांधी परिवार के साथ घटी बड़ी त्रासदियों और 2004 के राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र है।

‘बिलॉन्गिंग..’ पर सोनिया क्या सोचती हैं

यह उस जगह की उनकी कहानी है, जिसे उन्होंने अपना घर माना। अपने परिवार को ईमानदारी से दिखाना चाहती थी। परिवार में वे लोग शामिल हैं, जिन्हें उन्होंने जाना और प्यार किया।
ज्यादातर जिंदगी मैंने अपनी अंदरूनी दुनिया अपने तक रखी। दुख ने मुझे राजनीति में खींच लिया, फिर भी मैंने अपनी निजी जिंदगी बचाए रखने की कोशिश की।
अपने जीवन के बारे में खुलकर लिखना उनके लिए लगभग असंभव लगता था। मेरे परिवार के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है। लेकिन शायद ही कभी यह समझने की कोशिश हुई कि वे असल में कैसे लोग थे।
भारत में पांच दशक से ज्यादा समय में देखे गए बदलाव को साझा करना चाहती थी। मैंने एक देश को बदलते देखा। शुरुआत में मैंने इसे किनारे से देखा और बाद में इसके केंद्र से।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Chhattisgarh’s Political Diwali : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री, मंत्री सांसद का दिवाली सेलिब्रेशन

सीएम ने जशपुर, भूपेश बघेल ने कुरुदाडीह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव ने मनाई दिवाली, छत्तीसगढ़ में नेताओं ने परिवार और कार्यकर्ताओं…

Continue reading
Emergency Services During Diwali : बिजली-शिकायतों के लिए 15 केंद्र, 4 अस्पतालों में 40 बेड

दीपावली पर इमरजेंसी से निपटने की तैयारी: जानिए किस परेशानी में कहां मिलेगी मदद शहर सत्ता/रायपुर। (Emergency Services During Diwali)दीपावली पर घरों से लेकर बाजारों तक रोशनी और आतिशबाजी का…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Sonia Gandhi’s book : बिना किसी तामझाम के ‘बिलॉन्गिंग-अ जर्नी ऑफ लव’ की लॉन्चिंग आज

Sonia Gandhi’s book : बिना किसी तामझाम के ‘बिलॉन्गिंग-अ जर्नी ऑफ लव’ की लॉन्चिंग आज

Chhattisgarh’s Political Diwali : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री, मंत्री सांसद का दिवाली सेलिब्रेशन

Chhattisgarh’s Political Diwali : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री, मंत्री  सांसद का दिवाली सेलिब्रेशन

Para Asian Championships 2026 : पैरा तीरंदाज स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार का राजधानी में स्वागत

Para Asian Championships 2026 : पैरा तीरंदाज स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार का राजधानी में स्वागत

State temperature on Diwali day : रात रही सर्द, छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान

State temperature on Diwali day : रात रही सर्द, छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान

Emergency Services During Diwali : बिजली-शिकायतों के लिए 15 केंद्र, 4 अस्पतालों में 40 बेड

Emergency Services During Diwali : बिजली-शिकायतों के लिए 15 केंद्र, 4 अस्पतालों में 40 बेड

Opposition to Hindus in America : ट्रम्प समर्थक ने चुनावी हार का गुस्सा भारतीयों पर निकाला

Opposition to Hindus in America : ट्रम्प समर्थक ने चुनावी हार का गुस्सा भारतीयों पर निकाला