Chhattisgarh State Festival : लोककलाकारों को मिलेगा व्यापक मंच, नई पीढ़ी होगी विरासत से परिचित

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज से छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का शुभारंभ,3 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में होगा समापन

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh State Festival)छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज आज से होगा। तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर रहेगा नवा रायपुर। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अध्यक्षता करेंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में 2 नवंबर को होगा विशेष सांस्कृतिक आयोजन में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि होंगे। 3 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में राज्य अलंकरण समारोह में प्रतिभाओं के सम्मान कार्यक्रम के बाद समारोह का समापन होगा।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव केवल राज्य स्थापना दिवस का उत्सव नहीं, बल्कि प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और जनजातीय पहचान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर भी है। इस आयोजन में स्थानीय कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति में पंडवानी, पंथी, सुआ, लोकगीत और आदिवासी नृत्यों का विशेष स्थान है। ये विधाएं प्रदेश के सामाजिक जीवन, लोकआस्था, ऐतिहासिक परंपराओं और सामुदायिक चेतना की अभिव्यक्ति हैं। राज्योत्सव में इन विधाओं को प्रमुखता मिलने से सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहन मिलेगा।

राज्योत्सव के माध्यम से प्रदेश की कला एवं संस्कृति की विशिष्ट पहचान को देशभर में पहुंचाने के साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। तीन दिवसीय आयोजन में पारंपरिक लोककलाओं और आधुनिक संगीत का संगम दर्शकों को विविध सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करेगा। नवा रायपुर का राज्योत्सव मैदान 1 से 3 नवंबर तक छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता, लोकजीवन और कला-संगीत के भव्य उत्सव का साक्षी बनेगा। यह आयोजन प्रदेशवासियों को अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने और छत्तीसगढ़ की विविधता में एकता का उत्सव मनाने का अवसर प्रदान करेगा।

पहले दिन पलक मुच्छल के सुरों से सजेगी राज्योत्सव की शाम

राज्योत्सव के पहले दिन 1 नवंबर को मुख्य मंच पर शाम 5 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला प्रारंभ होगा। शाम 5 से 6 बजे तक दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाकार प्रादेशिक एवं राज्यस्तरीय लोकसंगीत की प्रस्तुतियां देंगे। शाम 6 बजे से रायपुर के कलाकार अनुराग शर्मा अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे। शाम 6.30 से 8 बजे तक उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। इसके बाद रात 8 बजे से बॉलीवुड की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका सुश्री पलक मुच्छल अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी।

दूसरे दिन ‘मैं अयोध्या हूं‘ नाट्य मंचन और स्वास्ति मेहुल की संगीतमय प्रस्तुति

राज्योत्सव के दूसरे दिन 2 नवंबर को कला और संस्कृति के विविध रंग देखने को मिलेंगे। शाम 6 से 7 बजे तक ‘मैं अयोध्या हूं‘ नाट्य प्रस्तुति का मंचन किया जाएगा। यह प्रस्तुति भारतीय सांस्कृतिक चेतना और अयोध्या की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक विरासत को मंच पर अभिव्यक्त करेगी। शाम 7 से 8 बजे तक रायपुर के कलाकार सुनील सोनी अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके बाद रात 8 बजे से बॉलीवुड पार्श्व गायिका सुश्री स्वास्ति मेहुल के गीतों से राज्योत्सव का मंच गुंजायमान होगा।

तीसरे दिन पद्मश्री उषा बारले की लोक प्रस्तुति, अभिजीत भट्टाचार्य के गीतों से होगा समापन

राज्योत्सव के अंतिम दिन 3 नवंबर को शाम 6 से 6.30 बजे तक दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाकार लोकसंगीत की प्रस्तुति देंगे। शाम 6.30 से 7 बजे तक छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंथी कलाकार पद्मश्री उषा बारले की प्रस्तुति विशेष आकर्षण होगी। शाम 7 से रात 9 बजे तक राज्य अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद रात 9 बजे से बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देंगे।

1 नवंबर को पंडवानी, लोकसंगीत और शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियां

शिल्पग्राम में पहले दिन 1 नवंबर को लोकसंगीत एवं गिटार वादन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। रायपुर के शिवेन्द्र मंडावी लोकसंगीत एवं गिटार वादन प्रस्तुत करेंगे। राजीव श्रीवास्तव का रिदम बैंड और संतोष कुमार सिंहा का फ्यूजन बैंड भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। छत्तीसगढ़ की विश्वप्रसिद्ध पंडवानी गायन परंपरा को दुर्ग के चेतन देवांगन और रायपुर की दुर्गा साहू अपनी प्रस्तुतियों से जीवंत करेंगे। अनुष्का सुल्ताना शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करेंगी। दुर्ग की रजनी रजक लोकमंच एवं ढोलामारू की प्रस्तुति देंगी। बिलासपुर की वंदिता साहू लोकसंगीत तथा पायल साहू लोकमंच की प्रस्तुति देंगी। इस प्रकार पहले दिन कुल नौ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी।

2 नवंबर को ओडिसी, कथक, सुआ और पंडवानी की सांस्कृतिक छटा

दूसरे दिन 2 नवंबर को शिल्पग्राम मंच पर 11 सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। प्रसन्ना अवस्थी लोकसंगीत एवं नृत्य प्रस्तुत करेंगी। सुष्मिता दास ओडिसी नृत्य और दुर्ग की समप्रिया पूजा निषाद पंडवानी गाथा प्रस्तुत करेंगी। बिलासपुर के अंकित निर्मलकर सूफी, गजल एवं सुगम गायन की प्रस्तुति देंगे। गरियाबंद की मिलवंतीन बाई सुआ नृत्य प्रस्तुत करेंगी। रायपुर की मेघा बोस ताम्रकार पारंपरिक लोकसंगीत से दर्शकों को परिचित कराएंगी। आंचल पाण्डेय कथक नृत्य, धमतरी की रुखमनी दीवान लोकमंच तथा आदित्य मिश्रा बैंड प्रस्तुति देंगे। विनीता त्रिपाठी कथक नृत्य और तेजराम साहू लोकमंच की प्रस्तुति देंगे।

3 नवंबर को पंथी, आदिवासी लोकनृत्य, भजन और कथक का संगम

राज्योत्सव के अंतिम दिन 3 नवंबर को शिल्पग्राम मंच पर दस सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। रायपुर की आस्था भट्ट भजन गायन प्रस्तुत करेंगी। दुर्ग की आरती बारले पंथी नृत्य तथा कबीरधाम के राकेश सेन लोकमंच की प्रस्तुति देंगे। रायपुर के श्री दिनेश कुमार जांगड़े पंथी नृत्य और सुश्री पूर्णिमा साहू जसगीत एवं जगराता भजन प्रस्तुत करेंगी। अभिषेक सोनकर आदिवासी लोकसंगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति देंगे। दीपाली पाण्डेय कथक समूह नृत्य, वृद्धुमन वचस्पति भारती सूफी संगीत और अनुष्णा रॉय चौधरी कथक नृत्य प्रस्तुत करेंगी। आनंदकुमार पाण्डेय की नाट्य प्रस्तुति भी कार्यक्रम का आकर्षण होगी।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Raipur Police on alert : संवेदनशील इलाकों के साथ BSUP कॉलोनियों और देवार डेरा में दबिश

BSUP कॉलोनियों और देवार डेरों में पहुंचीं पुलिस टीमें, बाहरी लोगों-किरायेदारों का सत्यापन, पुराने अपराधियों से भी पूछताछ शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Police on alert)त्योहारों से पहले रायपुर पुलिस ने शुक्रवार…

Continue reading
Tribute meeting at Raipur Press Club : शांत चेहरा, होंठों में मुस्कुराहट और शब्दों में मधुरता, ‘विकल्प’ का कोई दूसरा ‘विकल्प’ नहीं

रायपुर प्रेस क्लब में आकाशवाणी के उपनिदेशक को भावभीनी श्रद्धांजलि, पत्रकारों ने साझा कीं आत्मीय स्मृतियां, खबरों की गहरी समझ, मधुर आवाज और चुटीले अंदाज के लिए हमेशा याद आएंगे…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chhattisgarh State Festival : लोककलाकारों को मिलेगा व्यापक मंच, नई पीढ़ी होगी विरासत से परिचित

Chhattisgarh State Festival : लोककलाकारों को मिलेगा व्यापक मंच, नई पीढ़ी होगी विरासत से परिचित

Raipur Police on alert : संवेदनशील इलाकों के साथ BSUP कॉलोनियों और देवार डेरा में दबिश

Raipur Police on alert : संवेदनशील इलाकों के साथ BSUP कॉलोनियों और देवार डेरा में दबिश

Tribute meeting at Raipur Press Club : शांत चेहरा, होंठों में मुस्कुराहट और शब्दों में मधुरता, ‘विकल्प’ का कोई दूसरा ‘विकल्प’ नहीं

Tribute meeting at Raipur Press Club : शांत चेहरा, होंठों में मुस्कुराहट और शब्दों में मधुरता, ‘विकल्प’ का कोई दूसरा ‘विकल्प’ नहीं

Inspector General of Police Raipur Range : त्यौहारों के मद्देनजर IG रायपुर रेंज अमरेश ने ली समीक्षा और समन्वय बैठक

Inspector General of Police Raipur Range : त्यौहारों के मद्देनजर IG रायपुर रेंज अमरेश ने ली समीक्षा और समन्वय बैठक

50 Missing Person Cases in Raipur : लापता 50 मामलों में 39 मिले 11 की जोरशोर से तलाश

50 Missing Person Cases in Raipur : लापता 50 मामलों में 39 मिले 11 की जोरशोर से तलाश

Sudhanshu Trivedi said : भारत का मजबूत होना कई ताकतों को पसंद नहीं, ‘दिमागी नक्सल’ दिल्ली में बैठ गए

Sudhanshu Trivedi said : भारत का मजबूत होना कई ताकतों को पसंद नहीं, ‘दिमागी नक्सल’ दिल्ली में बैठ गए