Tribute meeting at Raipur Press Club : शांत चेहरा, होंठों में मुस्कुराहट और शब्दों में मधुरता, ‘विकल्प’ का कोई दूसरा ‘विकल्प’ नहीं

रायपुर प्रेस क्लब में आकाशवाणी के उपनिदेशक को भावभीनी श्रद्धांजलि, पत्रकारों ने साझा कीं आत्मीय स्मृतियां, खबरों की गहरी समझ, मधुर आवाज और चुटीले अंदाज के लिए हमेशा याद आएंगे विकल्प शुक्ला

शहर सत्ता/रायपुर। (Tribute meeting at Raipur Press Club)आकाशवाणी समाचार शाखा के उपनिदेशक एवं रायपुर प्रेस क्लब परिवार के सदस्य स्वर्गीय विकल्प शुक्ला को आज रायपुर प्रेस क्लब में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में पत्रकारों ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके साथ बिताए गए पलों, कार्यशैली तथा आत्मीय संबंधों को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि विकल्प शुक्ला का व्यक्तित्व अनेक खूबियों का संगम था। वे जितने गंभीर और जानकार समाचारकर्मी थे, उतने ही हंसमुख, मिलनसार और जिंदादिल इंसान भी थे। अपनी चुटीली बातों और हाजिरजवाबी से वे किसी भी महफिल को खुशनुमा बना देते थे। उनके आसपास हमेशा एक सहज और आत्मीय माहौल बना रहता था। मृदुभाषी स्वभाव, शांत व्यक्तित्व और सबके साथ सम्मानपूर्वक पेश आने की उनकी शैली उन्हें सहकर्मियों के बीच विशेष स्थान दिलाती थी।

वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल शर्मा ने स्वर्गीय विकल्प शुक्ला को याद करते हुए कहा कि वे बेहद सहज, सरल और आत्मीय व्यक्तित्व के धनी थे। अपने काम के प्रति उनकी गंभीरता और लोगों के साथ उनके व्यवहार में हमेशा एक खास अपनापन दिखाई देता था। उनकी मौजूदगी किसी भी माहौल को सहज बना देती थी।

अनिरुद्ध दुबे ने कहा कि विकल्प शुक्ला जी के साथ काम करने का अनुभव हमेशा यादगार रहेगा। खबरों की समझ, उनकी बारीकियों को पकड़ने की क्षमता और काम के प्रति उनकी लगन उल्लेखनीय थी। वे अपने दायित्वों को पूरी गंभीरता से निभाते थे, लेकिन इसके साथ ही अपने हंसमुख स्वभाव से कार्यस्थल के माहौल को भी जीवंत बनाए रखते थे। उनके संगीत और अभिनय के पक्ष को भी अनिरुद्ध दुबे ने याद करते हुए ऐसे पत्रकारों के विरले होने की बात रखी

स्वर्गीय विकल्प शुक्ला के अभिन्न मित्र एजाज केसर ने कहा कि विकल्प शुक्ला की पहचान केवल एक कुशल समाचारकर्मी के रूप में नहीं थी, बल्कि वे अपने चुटीले अंदाज और हाजिरजवाबी से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का हुनर भी रखते थे। उनकी बातें और उनके साथ बिताए गए पल हमेशा याद आएंगे।

वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश चंद होता ने कहा कि विकल्प शुक्ला खबरों की गहरी समझ रखने वाले अनुभवी मीडिया कर्मी थे। हिंदी भाषा पर उनकी मजबूत पकड़, शब्दों का सटीक चयन और समाचारों को समझने का उनका नजरिया उन्हें विशिष्ट बनाता था। उनकी मधुर आवाज भी उनके व्यक्तित्व की एक अलग पहचान थी।

वरिष्ठ पत्रकार विभाष झा ने स्वर्गीय विकल्प शुक्ला को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए विकल्प का कोई विकल्प नहीं होने की बात कही, साथ ही अपने संस्मरण व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि खबरों की समझ से पहचान बनाई, अपनी आवाज से अलग मुकाम पाया उन्होंने बताया कि विकल्प जी अपने सहकर्मियों से पारिवारिक रिश्ता बना कर जीवन भर का आत्मीय संबंध जोड़ लेते थे विकल्प शुक्ला जी की यही खूबियां उन्हें हमेशा सबकी स्मृतियों में जीवित रखेंगी।

पत्रकार गण शगुफ्ताशिरीन , रोमा सेन गुप्ता और राहुल सिन्हा ने भी अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि विकल्प शुक्ला जी का व्यक्तित्व बेहद आत्मीय और बहुआयामी था। उन्हें संगीत का विशेष शौक था और वे कला जगत से भी गहराई से जुड़े हुए थे। संगीत और कला के प्रति उनका अनुराग उनके व्यक्तित्व को एक अलग आयाम देता था। वे खबरों की दुनिया में जितने पारंगत थे, उतने ही कला और संस्कृति के प्रति संवेदनशील भी थे। उनकी भाषा, आवाज, शांत स्वभाव और काम के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि विकल्प शुक्ला जी में एक ओर खबरों की गहरी समझ रखने वाले कुशल समाचारकर्मी का कौशल था, तो दूसरी ओर दोस्तों की महफिल में हंसी के फव्वारे छोड़ने वाला एक जिंदादिल इंसान भी था। उनकी मधुर आवाज, चुटीली बातें, सहज व्यवहार और आत्मीयता ने लोगों के दिलों में जो जगह बनाई थी, वह हमेशा बनी रहेगी।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि विकल्प शुक्ला जी प्रेस क्लब परिवार के आत्मीय सदस्य थे। उनका व्यक्तित्व सहजता, सौम्यता और प्रतिभा का सुंदर संगम था। वे खबरों की गहरी समझ रखने वाले कुशल मीडिया कर्मी होने के साथ-साथ बेहद खुशमिजाज और मिलनसार इंसान थे। उनकी चुटीली बातें महफिल में मुस्कान बिखेर देती थीं। संगीत और कला के प्रति उनका अनुराग, भाषा पर उनकी पकड़ और मधुर आवाज उन्हें विशिष्ट बनाती थी। प्रेस क्लब परिवार ने एक ऐसे साथी को खोया है, जिनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

श्रद्धांजलि सभा में प्रेस क्लब महासचिव गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव भूपेश जांगड़े एवं निवेदिता साहू, कार्यकारिणी सदस्य संदीप पुराणिक सहित वरिष्ठ पत्रकार विजय मिश्रा, उमेश मिश्रा, पूर्व महासचिव सुकांत राजपूत, पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर, मनीष वोरा, सनत तिवारी, प्रदीप चंद्रवंशी, बल्ला तिवारी, काशी प्रसाद , मधुमिता राव एवं आकाशवाणी दूरदर्शन के कर्मियों के साथ स्वर्गीय विकल्प शुक्ला के परिजन प्रेस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। सभा के अंत में उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर हुतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Inspector General of Police Raipur Range : त्यौहारों के मद्देनजर IG रायपुर रेंज अमरेश ने ली समीक्षा और समन्वय बैठक

त्यौहारों के मद्देनजर रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्रा ने जाम से निपटने ट्रैफिक वार्डन तैनाती, चोरी और उठाईगिरी की घटनाओं को रोकने गश्त और चेकिंग बढ़ाने के…

Continue reading
50 Missing Person Cases in Raipur : लापता 50 मामलों में 39 मिले 11 की जोरशोर से तलाश

पुलिस जांच में दावा अपराध या अनहोनी नहीं पारिवारिक नाराजगी और प्रेम संबंध समेत अलग-अलग कारणों से घर छोड़कर गए शहर सत्ता/रायपुर। (50 Missing Person Cases in Raipur)राजधानी रायपुर से…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Tribute meeting at Raipur Press Club : शांत चेहरा, होंठों में मुस्कुराहट और शब्दों में मधुरता, ‘विकल्प’ का कोई दूसरा ‘विकल्प’ नहीं

Tribute meeting at Raipur Press Club : शांत चेहरा, होंठों में मुस्कुराहट और शब्दों में मधुरता, ‘विकल्प’ का कोई दूसरा ‘विकल्प’ नहीं

Inspector General of Police Raipur Range : त्यौहारों के मद्देनजर IG रायपुर रेंज अमरेश ने ली समीक्षा और समन्वय बैठक

Inspector General of Police Raipur Range : त्यौहारों के मद्देनजर IG रायपुर रेंज अमरेश ने ली समीक्षा और समन्वय बैठक

50 Missing Person Cases in Raipur : लापता 50 मामलों में 39 मिले 11 की जोरशोर से तलाश

50 Missing Person Cases in Raipur : लापता 50 मामलों में 39 मिले 11 की जोरशोर से तलाश

Sudhanshu Trivedi said : भारत का मजबूत होना कई ताकतों को पसंद नहीं, ‘दिमागी नक्सल’ दिल्ली में बैठ गए

Sudhanshu Trivedi said : भारत का मजबूत होना कई ताकतों को पसंद नहीं, ‘दिमागी नक्सल’ दिल्ली में बैठ गए

Raipur Police : राज्योत्सव और दीपावली के मद्देनजर शहर की सुरक्षा चाकचौबंद

Raipur Police : राज्योत्सव और दीपावली के मद्देनजर शहर की सुरक्षा चाकचौबंद

Census of India 2027 : दूसरा फेज 25 जनवरी से शुरू होगा, 95 साल बाद जाति पूछी जाएगी

Census of India 2027 :  दूसरा फेज 25 जनवरी से शुरू होगा, 95 साल बाद जाति पूछी जाएगी