Digital Crop Survey : छत्तीसगढ़ में हर खेत की फसल का शासन जुटाएगा पूरा ब्योरा

ब्योरा जुटाने मौके पर जाकर करेंगे क्रॉस चेक, खेत में कौन-सी फसल, डिजिटल रिकॉर्ड बनेगा

शहर सत्ता/रायपुर। (Digital Crop Survey)मुख्य सचिव विकासशील ने शुक्रवार को मंत्रालय में डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन क्षेत्रों में फसल बोई गई है, वहां की वास्तविक स्थिति का रिकॉर्ड तैयार किया जाए। संबंधित खसरों का सत्यापन कर यह सुनिश्चित किया जाए कि जमीन पर फसल लगी है या नहीं। बैठक में प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव रीना बाबा साहब कंगाले, सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव शम्मी आबिदी, संचालक उद्योग प्रभात मलिक, संचालक भू-अभिलेख विनीत नंदनवार, संचालक खाद्य फरिया आलम सिद्दीकी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

खेत में वास्तव में कौन-सी फसल बोई गई है, उसका रकबा कितना है और सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज जानकारी सही है या नहीं, अब इसे क्रॉस चेक किया जाएगा। राज्य सरकार का फोकस सभी खेतों में बोई गई फसल का रिकॉर्ड तैयार करने और उसकी शत-प्रतिशत सर्वे पर है। इसके लिए खेतों में फसल की वास्तविक स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड बनाया जाएगा। साथ ही, सर्वे में दर्ज जानकारी का मौके पर सत्यापन किया जाएगा। गड़बड़ियों का पता लगाने और आंकड़ों की विश्वसनीयता जांचने के लिए राज्य स्तर पर टीम गठित कर अलग-अलग जिलों में फील्ड वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिए गए हैं।

0 राष्ट्रीय पहल का हिस्सा

डिजिटल क्रॉप सर्वे केंद्र सरकार के डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन से जुड़ा है। इसके तहत खेतों और उनमें बोई गई फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की व्यवस्था विकसित की जा रही है।

0 तकनीक से सटीकता

पारंपरिक सर्वे में मानवीय गलतियों की आशंका रहती है। डिजिटल सर्वे में मोबाइल ऐप और खेत की सीमा की डिजिटल मैपिंग के जरिए फसल संबंधी जानकारी दर्ज की जाती है।

0 किसान पंजीयन में मदद

फसल का सही रिकॉर्ड तैयार होने से किसान पंजीयन और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी के सत्यापन में मदद मिल सकती है।

0 खरीदी और मुआवजे में उपयोग

डिजिटल फसल रिकॉर्ड का उपयोग धान खरीदी, फसल बीमा और प्राकृतिक आपदा से नुकसान के आकलन जैसी प्रक्रियाओं में किया जा सकता है।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Good governance of CM Vishnu Dev Sai : 80 साल के बुजुर्गों को ‘सियान’ सेवा फ्री बस पास जारी

ऑनलाइन हो या ऑफलाइन कर सकते हैं छत्तीसगढ़ के वृद्धजन मुफ्त बस पास के लिए आवेदन, शासन ने प्रदेश में लागू की फ्री बस सर्विस पास 8 हजार से अधिक…

Continue reading
Chhattisgarh Commercial Tax Department : स्टेट GST में 128 का तबादला…देखिये सूची

10 ज्वाइंट कमिश्नर, 13 डिप्टी कमिश्नर, 28 राज्य कर अधिकारी, 30 राज्य कर निरीक्षक और 47 अन्य कर्मचारी का ट्रांसफर, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, कोरबा, सरगुजा, महासमुंद, राजनांदगांव, कवर्धा और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Head of Shadani Darbar : माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर 200 रुपए का सिक्का और टिकट होगा जारी

Head of Shadani Darbar : माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर 200 रुपए का सिक्का और टिकट होगा जारी

CJP protest at Jantar Mantar, Delhi : दीपके समेत आशुतोष, सौरव, ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक अरेस्ट

CJP protest at Jantar Mantar, Delhi : दीपके समेत आशुतोष, सौरव, ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक अरेस्ट

Good governance of CM Vishnu Dev Sai : 80 साल के बुजुर्गों को ‘सियान’ सेवा फ्री बस पास जारी

Good governance of CM Vishnu Dev Sai : 80 साल के बुजुर्गों को ‘सियान’ सेवा फ्री बस पास जारी

Digital Crop Survey : छत्तीसगढ़ में हर खेत की फसल का शासन जुटाएगा पूरा ब्योरा

Digital Crop Survey : छत्तीसगढ़ में हर खेत की फसल का शासन जुटाएगा पूरा ब्योरा

by-election vote counting : चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू

by-election vote counting : चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू

National Conference-cum-Brainstorming Session : राष्ट्रीय मंच पर गूंजी छत्तीसगढ़ की पोषण पहल

National Conference-cum-Brainstorming Session : राष्ट्रीय मंच पर गूंजी छत्तीसगढ़ की पोषण पहल