Indira Gandhi Agricultural University : देशभर से 1000 से अधिक उद्यमी-शोधकर्ता और स्टूडेंट करेंगे शिरकत

राज्यपाल और CM रहेंगे मौजूद, 28 से 30 सितंबर तक कृषि-मंडपम में यूथ इनोवेशन कॉन्क्लेव

शहर सत्ता/रायपुर। (Indira Gandhi Agricultural University)रायपुर के कृषि मंडपम में 28 से 30 सितंबर तक छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव 2026 होगा। इसमें देशभर से 1000 से अधिक उद्यमी, नवाचारकर्ता, शोधकर्ता, विद्यार्थी, निवेशक और उद्योग प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम में विशेषज्ञ सत्र, स्टार्टअप पिचिंग और नवाचार एवं स्टार्टअप प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

केंद्र युवा वैज्ञानिकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों, नए स्नातकों और उभरते उद्यमियों को बायोटेक्नोलॉजी आधारित विचारों पर काम करने का अवसर देगा। यहां वे अपने आइडिया को उत्पाद, तकनीक और उद्यम में बदलने के लिए जरूरी सुविधाएं और मार्गदर्शन ले सकेंगे। इससे स्टार्टअप को तकनीक बदलने में मदद मिलेगी।

राज्यपाल रामेन डेका 28 सितंबर को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण करेंगे। छत्तीसगढ़ बायोटेक प्रमोशन सोसाइटी (CBPS) ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से यह केंद्र तैयार किया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी मौजूद रहेंगे।

हाईटेक प्रयोगशालाएं, आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध

दो एकड़ क्षेत्र में विकसित इस केंद्र में जैव-प्रौद्योगिकी अनुसंधान और नवाचार के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां हाईटेक प्रयोगशालाएं, BSL-3 सुविधा, एनालिटिकल और टेस्टिंग सुविधाएं, किट एवं तकनीक विकास इकाइयां, वेस्ट ट्रीटमेंट सिस्टम और को-वर्किंग व इनक्यूबेशन स्पेस बनाए गए हैं।

टेक्नोलॉजी से उद्यम’ की दिशा में बढ़ने का उद्देश्य

केंद्र का उद्देश्य ‘लैब से टेक्नोलॉजी और टेक्नोलॉजी से उद्यम’ की दिशा में काम करना है। एग्री-बायोटेक्नोलॉजी, बायोफर्टिलाइजर, बायोकंट्रोल एजेंट्स, हेल्थ एवं डायग्नोस्टिक्स, फूड और पर्यावरणीय जैव-प्रौद्योगिकी से जुड़े स्टार्टअप, शोधकर्ताओं और उद्यमियों को लैब सुविधा, प्रशिक्षण, मेंटरिंग, परीक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन दिया जाएगा।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Chhattisgarh RTI Activists Association : लंबित मामलों के लिए सूचना आयोग की कार्यप्रणाली पर उठने लगे हैं गंभीर सवाल

संजय ठाकुर ने विज्ञप्ति जारी कर लगाया आरोप, 13 हजार पुराने मामलों में न्याय करने के बजाय आवेदकों से ही पूछा जा रहा है कि वे अपने मामले जारी रखना…

Continue reading
Paddy Procurement At a Support Price : 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी, रायपुर में 21 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए, 1 एकड़ में 21 क्विंटल धान बेच सकेंगे किसान शहर सत्ता/रायपुर। (Paddy Procurement At a Support Price)रायपुर जिले में समर्थन मूल्य…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chhattisgarh RTI Activists Association : लंबित मामलों के लिए सूचना आयोग की कार्यप्रणाली पर उठने लगे हैं गंभीर सवाल

Chhattisgarh RTI Activists Association : लंबित मामलों के लिए सूचना आयोग की कार्यप्रणाली पर उठने लगे हैं गंभीर सवाल

Women & Child Development & Social Welfare : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी में बच्चों संग किया बर्थ डे सेलिब्रेट

Women & Child Development & Social Welfare : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी में बच्चों संग किया बर्थ डे सेलिब्रेट

Paddy Procurement At a Support Price : 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी, रायपुर में 21 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे

Paddy Procurement At a Support Price : 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी, रायपुर में 21 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे

Swachh Survekshan 2025-26 : राष्ट्रपति करेंगी छत्तीसगढ़ के 3 शहरों को राष्ट्रीय स्वच्छता से सम्मानित

Swachh Survekshan 2025-26 : राष्ट्रपति करेंगी छत्तीसगढ़ के 3 शहरों को राष्ट्रीय स्वच्छता से सम्मानित

The Maudhapara Police Station : गिरफ्त से फरार ड्रग्स आरोपी मुशर्रफ खान 3 घंटे में दोबारा गिरफ्तार

The Maudhapara Police Station : गिरफ्त से फरार ड्रग्स आरोपी मुशर्रफ खान 3 घंटे में दोबारा गिरफ्तार

Kolkata-Sairang Express Accident in Assam : कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, रेस्क्यू जारी

Kolkata-Sairang Express Accident in Assam : कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, रेस्क्यू जारी