In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

जन भागीदारी से स्वच्छता अभियान को मिलेगा नया आयाम, रायपुर मंडल में 23 एवं 24 सितम्बर को कचरा पृथक्करण “अब दो नहीं, चार” में, होम कम्पोस्टिंग एवं प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली “नेकी की दीवार” को लेकर विशेष जागरूकता अभियान

शहर सत्ता/रायपुर। (In the Raipur Railway Division)दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप देने अभियान छेड़ दिया है। आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल द्वारा 23 एवं 24 सितम्बर 2026 को “जन भागीदारी के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

अभियान के दौरान रेलवे कॉलोनियों, स्टेशनों, विद्यालयों, अस्पतालों एवं कार्यशालाओं में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कचरे के स्रोत पर पृथक्करण, होम कम्पोस्टिंग तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के संबंध में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई।

रेलवे कॉलोनियों में घर-घर पहुंचकर जागरूकता

अभियान के अंतर्गत नामित कर्मचारियों-अधिकारियों एवं सामुदायिक प्रतिनिधियों द्वारा डब्लू आर एस रेलवे कॉलोनी एवं अन्य रेलवे कॉलोनियों में घर-घर जाकर लोगों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम- 2026 के प्रावधानों एवं कचरे के स्रोत पर चार-तरफा पृथक्करण के बारे में जागरूक किया जा रहा है। अभियान का प्रमुख संदेश “अब दो नहीं, चार” है, जिसके माध्यम से घरों में निकलने वाले कचरे को निर्धारित श्रेणियों में अलग-अलग रखने तथा उचित निस्तारण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कचरे के बेहतर प्रबंधन के साथ-साथ रिसाइक्लिंग एवं पुन: उपयोग को बढ़ावा देना है।

होम कम्पोस्टिंग को दिया जा रहा बढ़ावा

रेलवे कॉलोनियों में घर पर ही जैविक कचरे से खाद बनाने के लिए होम कम्पोस्टिंग के प्रति जागरूकता पैदा की जा रही है। साथ ही रेलवे कॉलोनियों, अस्पतालों एवं कार्यशालाओं में बायो कम्पोस्ट सुविधाओं के उपयोग एवं प्रसार को प्रोत्साहित किया गया । जिससे जैविक कचरे का स्थानीय स्तर पर उपयोग कर उसे उपयोगी खाद में परिवर्तित किया जा सके।

“सिंगल यूज प्लास्टिक को कहें ना” का संदेश

अभियान के दौरान “सिंगल यूज प्लास्टिक को कहें ना” का संदेश देते हुए स्टेशन के वेंडिंग क्षेत्रों में कपड़े के थैलों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों को प्लास्टिक के विकल्प के रूप में पुन: उपयोग योग्य कपड़े के थैलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों पर स्थापित प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों के रखरखाव एवं प्रभावी उपयोग पर भी जोर दिया जा रहा है। मशीनों के माध्यम से प्लास्टिक बोतलों को क्रश कर उनके पुनर्चक्रण की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जा रहा है।

“नेकी की दीवार” एवं RRR केन्द्रों को मिलेगा नया स्वरूप

अभियान के अंतर्गत दुर्ग स्टेशन सहित अन्य रेलवे स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में “नेकी की दीवार” के माध्यम से उपयोग में नहीं आ रहे लेकिन पुन: उपयोग योग्य कपड़े, किताबें, घरेलू सामग्री एवं अन्य वस्तुओं को एकत्रित कर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने को प्रोत्साहित किया गया।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान को केवल एक निर्धारित अवधि की गतिविधि न मानकर इसे निरंतर जनभागीदारी एवं व्यवहार परिवर्तन का माध्यम बनाने पर जोर दिया जा रहा है। रेलवे कर्मचारियों, उनके परिवारों, यात्रियों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय समुदाय की सक्रिय सहभागिता से स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल रेलवे परिसर के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Collector Dr. Gaurav Singh : किसान सम्मान निधि योजना और नागरिक सुविधाओं की ली जानकारी

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली समय-सीमा की फॉलो-अप बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश शहर सत्ता/रायपुर। (Collector Dr. Gaurav Singh)कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह…

Continue reading
Chhattisgarh Junior Doctors’ Strike : OPD बंद, लेकिन धरना स्थल पर मरीजों का इलाज

JDA ने कहा- बॉन्ड खत्म हो, मांग पूरी नहीं हुई तो 28 से इमरजेंसी भी बंद करेंगे, JDA प्रेसिडेंट बोले; स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई चर्चा के बाद अब डॉक्टर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

Collector Dr. Gaurav Singh : किसान सम्मान निधि योजना और नागरिक सुविधाओं की ली जानकारी

Collector Dr. Gaurav Singh : किसान सम्मान निधि योजना और नागरिक सुविधाओं की ली जानकारी

Chhattisgarh Junior Doctors’ Strike : OPD बंद, लेकिन धरना स्थल पर मरीजों का इलाज

Chhattisgarh Junior Doctors’ Strike : OPD बंद, लेकिन धरना स्थल पर मरीजों का इलाज

46th foundation day : ‘संकेत साहित्य रत्न’ सम्मान से डॉ. कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड को नवाज़ा गया

46th foundation day : ‘संकेत साहित्य रत्न’ सम्मान से डॉ. कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड को नवाज़ा गया

Recruitment in Sports Quota : CRPF में स्पोर्ट्स कोटा से 521 पदों पर होगी भर्ती

Recruitment in Sports Quota : CRPF में स्पोर्ट्स कोटा से 521 पदों पर होगी भर्ती

Under Project Dadhichi : MLA अनुज ने अंगदान तो रायपुर कलेक्टर ने सपत्निक देहदान का लिया संकल्प

Under Project Dadhichi : MLA अनुज ने अंगदान तो रायपुर कलेक्टर ने सपत्निक देहदान का लिया संकल्प