Service Pledge Campaign : CM साय, प्रमुख सचिव निहारिका और कलेक्टर गौरव ने टॉय बैंक में किया डोनेट

सेवा संकल्प से बच्चों के चेहरों पर खिल उठेगी मुस्कान, प्रमुख सचिव निहारिका बारिक एवं कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने बच्चों के पढ़ाई के लिए स्टेशनरी सामग्री भी किये डोनेट

शहर सत्ता/रायपुर। (Service Pledge Campaign)CM विष्णुदेव साय, प्रमुख सचिव निहारिका बारिक और रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने सेवा संकल्प अभियान के तहत टॉय बैंक में खिलौने और स्टेशनरी सामग्री भी डोनेट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान में सुशासन सरकार के मंत्री, विधायकों और नौकरशाहों के द्वारा अब तक कई तरह के सेवा संकल्प से आमजनों खासकर बच्चों के चेहरे खिल उठे हैं।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आज रायपुर में सेवा और सामाजिक सहभागिता से जुड़े छह सेवा अभियानों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में टॉय बैंक के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के लिए खिलौने एकत्रित किए गए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने टॉय बैंक में खिलौने दान कर अभियान की सराहना की और नागरिकों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की।

प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, संचालक आयुष राजेंद्र कुमार कटारा एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने भी टॉय बैंक में खिलौने दान कर अभियान में सहभागिता की। उनके साथ कुल 90 लोगों ने टॉय बैंक में खिलौने दान किए। टॉय बैंक में एकत्रित खिलौनों को जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य बच्चों के जीवन में खुशियां लाने के साथ उनके खेल, रचनात्मकता और सीखने की क्षमता को प्रोत्साहित करना है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर जिले में सेवा और सामाजिक सहभागिता से जुड़े छह विभिन्न सेवा अभियानों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आयोजित ‘स्टेशनरी दान अभियान’ में नागरिकों ने जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए सेवा की मिसाल पेश की। अभियान में 118 नागरिकों ने सहभागिता करते हुए स्टेशनरी सामग्री दान की।

वंचितों तक पहुंचेगी एकत्र सामग्री

प्रमुख सचिव निहारिका बारिक एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने भी स्टेशनरी सामग्री दान कर अभियान में सहभागिता की। 498 कॉपी, 502 पेन, 350 रबर वाली पेंसिल, 375 बिना रबर वाली पेंसिल, 320 वैक्स पेंसिल, 150 स्केच पेन, 215 स्केल, 23 पेन पैकेट, 11 कंपास बॉक्स, 55 पैकेट गोंद, सहित 3 स्कूल बैग, 6 टिफिन बॉक्स और 5 पानी की बोतल। एकत्रित स्टेशनरी सामग्री को जरूरतमंद और वंचित बच्चों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि आर्थिक परिस्थितियां उनकी पढ़ाई के रास्ते में बाधा न बनें।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

जन भागीदारी से स्वच्छता अभियान को मिलेगा नया आयाम, रायपुर मंडल में 23 एवं 24 सितम्बर को कचरा पृथक्करण “अब दो नहीं, चार” में, होम कम्पोस्टिंग एवं प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली…

Continue reading
Collector Dr. Gaurav Singh : किसान सम्मान निधि योजना और नागरिक सुविधाओं की ली जानकारी

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली समय-सीमा की फॉलो-अप बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश शहर सत्ता/रायपुर। (Collector Dr. Gaurav Singh)कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

Collector Dr. Gaurav Singh : किसान सम्मान निधि योजना और नागरिक सुविधाओं की ली जानकारी

Collector Dr. Gaurav Singh : किसान सम्मान निधि योजना और नागरिक सुविधाओं की ली जानकारी

Chhattisgarh Junior Doctors’ Strike : OPD बंद, लेकिन धरना स्थल पर मरीजों का इलाज

Chhattisgarh Junior Doctors’ Strike : OPD बंद, लेकिन धरना स्थल पर मरीजों का इलाज

46th foundation day : ‘संकेत साहित्य रत्न’ सम्मान से डॉ. कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड को नवाज़ा गया

46th foundation day : ‘संकेत साहित्य रत्न’ सम्मान से डॉ. कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड को नवाज़ा गया

Recruitment in Sports Quota : CRPF में स्पोर्ट्स कोटा से 521 पदों पर होगी भर्ती

Recruitment in Sports Quota : CRPF में स्पोर्ट्स कोटा से 521 पदों पर होगी भर्ती

Under Project Dadhichi : MLA अनुज ने अंगदान तो रायपुर कलेक्टर ने सपत्निक देहदान का लिया संकल्प

Under Project Dadhichi : MLA अनुज ने अंगदान तो रायपुर कलेक्टर ने सपत्निक देहदान का लिया संकल्प