Seva Sankalp Abhiyan in Chhattisgarh : 17 सितंबर को रौशन होगा ‘आशीर्वाद का दीया’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को समर्पित अभियान में हर घर दीप जलाने का आह्वान, मंदिरों, चौक-चौराहों, ग्राम पंचायतों, पीडीएस भवनों और अमृत सरोवरों सहित जिलेभर के प्रमुख स्थलों पर एक साथ जनभागीदारी का भव्य उत्सव

शहर सत्ता/रायपुर/महासमुंद। (Seva Sankalp Abhiyan in Chhattisgarh)सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। सेवा, समर्पण, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश के गांव, शहरों, ब्लॉक, तहसील और संभागों में लाखों लाख दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति सामूहिक संकल्प व्यक्त किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा को समर्पित यह आयोजन जिले में जनभागीदारी के एक बड़े उत्सव का स्वरूप लेगा।

सभी जिले के प्रमुख मंदिरों, चौक-चौराहों, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों, पंचायत भवनों, पीडीएस भवनों, अमृत सरोवरों, ग्रामीण बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से हर घर एक दीया जलाकर इस जनअभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

एक साथ रोशन होंगे जिले के प्रमुख स्थल

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर की शाम महासमुंद जिले में सेवा और संकल्प की सामूहिक रोशनी दिखाई देगी। कार्यक्रम के लिए समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। शाम 5 बजे से 6 बजे तक विभिन्न चिन्हित स्थलों पर साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था तथा ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था पूरी की जाएगी। इसके बाद 6 बजे से 6: 30 बजे तक दीप प्रज्ज्वलन की तैयारी एवं रंगोली प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्व-सहायता समूह की दीदियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी। शाम 7 बजे जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी चिन्हित शहरी चौक, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों और मोहल्लों में एक साथ सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। हजारों दीपों से जगमगाता महासमुंद सेवा, संकल्प, सुशासन और जनभागीदारी का संदेश देगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में जलेंगे 5.51 लाख से अधिक दीप

कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में 5 लाख 51 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रत्येक शासकीय प्रतिष्ठान, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के आवास, अमृत सरोवर, पंचायत भवन, पीडीएस भवन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए जाएंगे।

विकासखंडवार दीप प्रज्ज्वलन का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। महासमुंद में लगभग 1 लाख 5 हजार, बसना में 1 लाख 2 हजार, पिथौरा में 1 लाख 26 हजार, बागबाहरा में 1 लाख 11 हजार तथा सरायपाली में 1 लाख 7 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इस प्रकार अकेले ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 5 लाख 51 हजार दीपों से सेवा और संकल्प की रोशनी बिखरेगी।

वहीं नगरीय क्षेत्रों में बसना, पिथौरा, तुमगांव एवं सरायपाली में लगभग 20 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में प्रारंभिक रूप से लगभग ’’5 लाख 83 हजार दीप’’ प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। जनभागीदारी के माध्यम से इस संख्या को बढ़ाकर करीब 6 लाख दीप तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

टास्कफोर्स और नोडल अधिकारियों ने संभाली कमान

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद ने टास्कफोर्स एवं सभी नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां 16 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

प्रभारी कलेक्टर ने कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी से सफल बनाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जिले के प्रत्येक क्षेत्र और वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को चिन्हित स्थलों पर दीप, प्रकाश, साज-सज्जा, रंगोली, बैठक एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

आशीर्वाद के दीप से रोशन होगा सेवा और संकल्प का संदेश

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का उद्देश्य केवल दीप प्रज्ज्वलन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से सेवा, समर्पण, सुशासन और जनकल्याण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को जन-जन तक पहुंचाना है। जिले के विभिन्न हिस्सों में एक साथ जलने वाले दीप सामाजिक एकजुटता और जनभागीदारी की भावना का प्रतीक बनेंगे।

इस आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्व-सहायता समूहों, ग्रामीणों, नगरीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न सामाजिक समूहों की भागीदारी से अभियान को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ घरों और प्रतिष्ठानों में दीप प्रज्ज्वलित कर आम नागरिक भी इस अभियान से सीधे जुड़ सकेंगे।

प्रभारी कलेक्टर ने किया ‘हर घर एक दीया’ का आह्वान

प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे 17 सितंबर को अपने घर, प्रतिष्ठान और आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर एक दीया अवश्य जलाएं और ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से जलने वाला प्रत्येक दीप सेवा और सुशासन के संकल्प को मजबूती देगा। जिले के लाखों घरों और सार्वजनिक स्थलों से एक साथ उठने वाली दीपों की रोशनी महासमुंद में सामूहिक सेवा भावना, जनसहभागिता और सकारात्मक संकल्प का संदेश देगी।

इस तरह 17 सितंबर को महासमुंद जिला करीब 6 लाख दीपों की रोशनी से जगमगाते हुए सेवा संकल्प अभियान की भावना को साकार करेगा और ‘आशीर्वाद का दीया’ जनभागीदारी के एक यादगार उत्सव के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।

Related Posts

LIVE: रायपुर प्रेस क्लब में PM आवास पर सियासी संग्राम, विजय शर्मा और भूपेश बघेल आमने-सामने

https://www.youtube.com/live/mQ0bDqQyFU8?si=-Udpb5jOxV5s9nlJरायपुर। राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब में आज PM आवास योजना को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी बहस का मंच सजा है। डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा और…

Continue reading
Statewide Campaign : ‘सुपोषण रथ’ को हरी झंडी अब ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान

श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा शेष 5 महत्वाकांक्षी योजना भी होंगी जल्द प्रारंभ, प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, पोषण वाटिकाओं और ग्रामीण घरों की बाड़ियों में मुनगा के पौधे…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

LIVE: रायपुर प्रेस क्लब में PM आवास पर सियासी संग्राम, विजय शर्मा और भूपेश बघेल आमने-सामने

LIVE: रायपुर प्रेस क्लब में PM आवास पर सियासी संग्राम, विजय शर्मा और भूपेश बघेल आमने-सामने

Seva Sankalp Abhiyan in Chhattisgarh : 17 सितंबर को रौशन होगा ‘आशीर्वाद का दीया’

Seva Sankalp Abhiyan in Chhattisgarh : 17 सितंबर को रौशन होगा ‘आशीर्वाद का दीया’

BJP MLA Parag Shah : टोटका, काट या गुरु के लिए ₹3300 करोड़ का मालिक भिखारी बना

BJP MLA Parag Shah : टोटका, काट या गुरु के लिए ₹3300 करोड़ का मालिक भिखारी बना

Police Commissionerate Raipur : बॉयफ्रेंड ने बीच सड़क गर्लफ्रेंड को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मौत

Police Commissionerate Raipur :  बॉयफ्रेंड ने बीच सड़क गर्लफ्रेंड को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मौत

Statewide Campaign : ‘सुपोषण रथ’ को हरी झंडी अब ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान

Statewide Campaign : ‘सुपोषण रथ’ को हरी झंडी अब ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान

Weekly Column by Haridas : गणपति बप्पा… थोड़ी सद्बुद्धि इधर भी !

Weekly Column by Haridas : गणपति बप्पा… थोड़ी सद्बुद्धि इधर भी !