BJP’s mega program : ‘सेवा संकल्प अभियान’ सेवा से सुशासन तक माहभर अभियान

सीएम बोले- मोदी के 25 साल का सार्वजनिक जीवन प्रेरणादायी

शहर सत्ता/रायपुर। (BJP’s mega program) 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा छत्तीसगढ़ में महीनेभर ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी।

अभियान में सेवा गतिविधियों से लेकर सुशासन और जनसंपर्क तक कई कार्यक्रम होंगे। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने से होगी। वहीं 17 अक्टूबर को ‘सुशासन सेवा संवाद’ के साथ इसका समापन होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर अभियान की विस्तृत रूपरेखा बताई। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंभू, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन मौजूद रहे।

सीएम साय बोले उनका जीवन प्रेरणादायी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मोदी का सार्वजनिक जीवन हमारे लिए प्रेरणादायी है। वे राष्ट्र निर्माण में प्रतिबद्धता और प्रामाणिकता के साथ जुटे हैं। साय ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान उन परिवारों के प्रति धन्यवाद की अभिव्यक्ति है, जिनके जीवन में केंद्र सरकार की योजनाओं से सकारात्मक बदलाव आया है। विद्यार्थियों और युवाओं को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। 18 और 19 सितंबर को ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम होगा। 18 सितंबर को ड्राइंग तथा 19 सितंबर को प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता प्रस्तावित है। इसके अलावा ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के तहत नुक्कड़ नाटक और सांगीतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से योजनाओं से आए बदलाव की कहानियां लोगों तक पहुंचाई जाएंगी।

राजनीति, प्रशासन, सामाजिक अभियान

0 राजनीतिक एवं सांगठनिक मजबूती: छात्रों और लाभार्थियों (किसान, आवास, उज्ज्वला) तक पहुंच बनाकर पार्टी अपने कैडर को सक्रिय कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य ‘सेवा और सुशासन’ का सकारात्मक नैरेटिव स्थापित करना है।

0 प्रशासनिक जवाबदेही: ‘सेवा सेतु- सरकार आपके द्वार’ शिविरों के माध्यम से पेंडिंग राजस्व मामलों और योजनाओं की ऑन-द-स्पॉट स्वीकृति से अंतिम छोर तक सेवा वितरण मजबूत होगा।

0 बस्तर की नई छवि: ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के माध्यम से बस्तर में शांति बहाली, विकास और सुरक्षा के मॉडल के रूप में देश के सामने पेश करना।

0 जनभागीदारी: दीप प्रज्वलन, रंगोली और जल संरक्षण जैसे अभियानों के जरिए इसे राजनीतिक आयोजन के बजाय एक सामाजिक उत्सव का रूप देना।

सेवा मेरा योगदान और सेवा के रंग जैसे वृहद कार्यक्रम होंगे

23 से 25 सितंबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत नागरिकों और संस्थाओं को सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। इसमें रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच, जल संरक्षण, जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सहयोग, वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल साक्षरता और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसी गतिविधियां होंगी।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Israel Elections : अरब पार्टियां किंगमेकर, नेतन्याहू-आइजनकोट गठबंधन बहुमत से दूर

जिस पार्टी को ज्यादा वोट, उसे ज्यादा सीटें, नेतन्याहू-आइजनकोट दोनों गठबंधन बहुमत से दूर, अरब पार्टियां किंगमेकर, 19 सीटों पर आगे; 90% वोट गिने जा चुके शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Israel…

Continue reading
Arnab’s Impact In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की स्कूलों में छुट्टी, रात से ठंडी तेज हवाएं चल रहीं

तूफान का आज ज्यादा असर, रायपुर में बादल छाए, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 27 अक्टूबर से ही प्रदेश में चक्रवात का असर शहर सत्ता/रायपुर। (Arnab’s Impact In…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Police Commissionerate Raipur : हत्या, अपहरण के केस सुलझाने वाली पुलिस टीम सम्मानित

Police Commissionerate Raipur : हत्या, अपहरण के केस सुलझाने वाली पुलिस टीम सम्मानित

Israel Elections : अरब पार्टियां किंगमेकर, नेतन्याहू-आइजनकोट गठबंधन बहुमत से दूर

Israel Elections : अरब पार्टियां किंगमेकर, नेतन्याहू-आइजनकोट गठबंधन बहुमत से दूर

Arnab’s Impact In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की स्कूलों में छुट्टी, रात से ठंडी तेज हवाएं चल रहीं

Arnab’s Impact In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की स्कूलों में छुट्टी, रात से ठंडी तेज हवाएं चल रहीं

Decision Taken At Cabinet Meeting : किसानों, सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों को राहतों की सौगात

Decision Taken At Cabinet Meeting : किसानों, सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों को राहतों की सौगात

Chhattisgarh State Festival Program : 2 नवंबर को जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव 3 दिनों तक जगमगाएंगे सरकारी भवन

Chhattisgarh State Festival Program : 2 नवंबर को जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव 3 दिनों तक जगमगाएंगे सरकारी भवन

Cyclonic storm ‘Arnab’: आंध्रप्रदेश के तट से टकराया ‘अर्नब’, 125 से 135 kmph हवा की रफ्तार

Cyclonic storm ‘Arnab’: आंध्रप्रदेश के तट से टकराया ‘अर्नब’, 125 से 135 kmph हवा की रफ्तार