Celebration of Eid-e-Milad-un-Nabi : राजधानी में गूंजा पैगाम-ए-अमन, मोहब्बत और भाईचारा का नारा

शहर गश्त करता हुआ निकला अज़ीमों शान जुलूस, जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर सीरतुन्नबी कमेटी ने मुल्क की तरक्की, अमन और खुशहाली के लिए मांगी दुआ

शहर सत्ता/रायपुर। (Celebration of Eid-e-Milad-un-Nabi) जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर राजधानी रायपुर में गूंजा पैगाम-ए-अमन, मोहब्बत और भाईचारा का नारा। शहर सीरतुन्नबी कमेटी, रायपुर के ज़ेरे-एहतमाम जश्ने ईद मिलादुन्नबी का भव्य आयोजन बुधवार को बड़े ही अकीदत, शानो-शौकत और अदबो-ए-एहतिराम के साथ किया गया। इस मौके पर शहर के विभिन्न मोहल्लों से बड़ी संख्या में आशिकाने रसूल जुलूस की शक्ल में शामिल हुए।

जुलूसे ईद मिलादुन्नबी सुबह महबूबिया चौक, बैजनाथपारा से निकाला गया, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ सीरत मैदान पहुंचा। यहां आले नबी , औलादे अली, शहज़ादे हुज़ूर सरकार-ए-कलाँ एवं हुज़ूर हसनुल मशाइख हज़रत सय्यद हसन अशरफ अशरफुल जिलानी, किछौछा मुकद्दसा, उत्तर प्रदेश के दस्त-ए-मुबारक से परचम-कुशाई की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उलमा-ए-किराम, जिम्मेदारान-ए-कौम, मोहल्ला कमेटियों के पदाधिकारी एवं अकीदतमंद मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान नबी-ए-करीम हज़रत मुहम्मद मुस्तफा की सीरत-ए-पाक, अमन, मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत के पैगाम को आम करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सीरत-ए-मुस्तफा हमें समाज में मोहब्बत, आपसी भाईचारा, सद्भाव और इंसानियत कायम रखने की शिक्षा देती है।

कार्यक्रम के समापन पर भारत देश की तरक्की, अमन-ओ-आमान, खुशहाली और भाईचारे, छत्तीसगढ़ एवं रायपुर की तरक्की तथा तमाम इंसानों की सलामती के लिए विशेष दुआ की गई। साथ ही मुल्क में आपसी मोहब्बत और एकता कायम रहने तथा हर तरह की परेशानी, आफत और मुसीबत से हिफाज़त के लिए बारगाह-ए-इलाही में दुआ मांगी गई।

इसके बाद सीरत मैदान में आम लंगर का भी एहतमाम किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। शहर सीरतुन्नबी कमेटी ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी ﷺ के आयोजन को कामयाब बनाने में सहयोग करने वाली तमाम मोहल्ला कमेटियों, उलमा-ए-किराम, प्रशासन, पुलिस प्रशासन, वालंटियर्स, मीडिया एवं तमाम आशिकाने रसूल का शुक्रिया अदा किया।

इस मौके पर शहर सीरतुन्नबी कमेटी के सदर मो. सोहेल सेठी, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सलीम राज, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग, फाउंडर मेंबर हाजी शेख नजीमुद्दीन, जनरल सेक्रेटरी हाजी सबीहुद्दीन, चीफ ऑर्गेनाइजर मो. सिराज, वरिष्ठ अधिवक्ता फैसल रिज़वी, हाजी बदरुद्दीन खोखर, इकबाल शरीफ, डॉ. मुजाहिद अली फारूकी, मोइनुद्दीन, मुफ्ती एहतेशाम अली फारूकी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, उलमा-ए-किराम एवं अकीदतमंद उपस्थित रहे।

Related Posts

Chhattisgarh Pradesh Congress Committee : कांग्रेस बोली साय सरकार में सांय सांय तीसरी बार पेपर लीक हो गया

प्रथम वर्ष के पेपर से पहले दूसरे वर्ष के दो पेपर भी लीक हो चुके हैं, सरकार ने उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और भविष्य में पेपर लीक रोकने…

Continue reading
University of Journalism & Mass Communication : भानुप्रतापपुर के छात्रों ने किया केटीयू का शैक्षणिक भ्रमण

कुलपति प्रो. दयाल ने कहा- पत्रकारिता एक सशक्त व नए समाज का निर्माण का माध्यम, सकारात्मक व निष्पक्ष लेखन से ही संभव है समाज परिवर्तन शहर सत्ता/रायपुर। (University of Journalism…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Floods in Nepal : अब तक 165 मौतें, 1000 लापता 133 भारतीय भी शामिल

Floods in Nepal : अब तक 165 मौतें, 1000 लापता 133 भारतीय भी शामिल

Chief Minister Vishnu Deo Sai : CM साय ने किया बाबा कर्मेश्वर भगवान शिव रुद्राभिषेक

Chief Minister Vishnu Deo Sai : CM साय ने किया बाबा कर्मेश्वर भगवान शिव  रुद्राभिषेक

Tribal Congress Executive Committee : कांग्रेस की आदिवासी सलाहकार परिषद की बैठक में तय हुआ एजेंडा

Tribal Congress Executive Committee : कांग्रेस की आदिवासी सलाहकार परिषद की बैठक में तय हुआ एजेंडा

Celebration of Eid-e-Milad-un-Nabi : राजधानी में गूंजा पैगाम-ए-अमन, मोहब्बत और भाईचारा का नारा

Celebration of Eid-e-Milad-un-Nabi : राजधानी में गूंजा पैगाम-ए-अमन, मोहब्बत और भाईचारा का नारा

Congress spokesperson Vandana Rajput said : भाजपा का गौ रक्षा का दावा खोखला, रोज मर रहीं गौमाता