101 साल पहले दशहरे पर ही हुई थी संघ की स्थापना, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागपुर मुख्यालय में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन हुआ
शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। 101 साल पहले दशहरे पर संघ की स्थापना हुई थी। आज दशहरा RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया गया। संघ प्रमुख मोहन भागवत स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। इससे पहले वे संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि देंगे। कार्यक्रम में पत्रकार और संपादक संजय गुप्ता मुख्य अतिथि हैं। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और इजराइल के कॉन्सुल जनरल यानिव रेवाच को भी आमंत्रित किया गया है। 101 साल पहले विजयादशमी के दिन ही RSS की स्थापना हुई थी। समाचार लिखे जाने तक नागपुर मुख्यालय में मोहन भगवत जी का संबोधन प्रारंभ नहीं हुआ था।
स्वयंसेवकों ने प्रदक्षिणा संचालन किया। बता दें कि यह मार्च खास मौकों पर होता है। RSS मुख्यालय में स्वयंसेवकों ने प्रदक्षिणा संचालन किया। यह आमतौर पर संघ के वर्ग शिविरों या विजयादशमी जैसे खास उत्सवों पर आयोजित किया जाता है। इसमें प्रशिक्षित स्वयंसेवक एक तय मार्ग पर कदम से कदम मिलाकर चलते हैं, जिसे पथ संचलन भी कहा जाता है और कार्यक्रम स्थल की प्रदक्षिणा करते हैं।





