Raipur Police Commissionerate : अफसरों की तारीफ के लिए खतरों को दावत देती नजर आई पुलिस

नियमों को ताक में रखते हुए नशे में धुत्त एक हथियारबंद हमलावर की गिरफ़्तारी दिखाने के लिए उसे हथकड़ी लगाने के बदले दोनों हाथों में घातक हथियार ही सौंप दिए

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Police Commissionerate)पुलिस आयुक्त संजीव शुक्ला समेत आला अफसरों की तारीफ के चक्कर में रायपुर पुलिस खुद के लिए मुसीबत को दावत देती नजर आ रही है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में कार्रवाई का बखान करने और वाट्सअप ग्रुप में फोटो-वीडियो वायरल करने की मानो जैसे होड़ मच गई है। नियमों को ताक में रखते हुए नशे में धुत्त एक हथियारबंद हमलावर की गिरफ़्तारी दिखाने के लिए उसे हथकड़ी लगाने के बदले दोनों हाथों में घातक हथियार ही सौंप दिए।

गनीमत यह है कि जिसे पुलिस बहुत खतरनाक आरोपी है वह उतना खतरनाक साबित नहीं हुआ। अगर ऐसा होता तो थाने में जिस बेफिक्री से पुलिस वालों ने आरोपी को दोनों हाथों में जानलेवा औजार फोटो सेशन किया वह खुद पर या पुलिस वालों पर भी हमलावार हो सकता था !

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत डीसीपी वेस्ट जोन, रायपुर थाना आमानाका में शराब के नशे में पत्नी एवं दोनों बच्चों से मारपीट कर हथियार लेकर उत्पात मचा रहे एक व्यक्ति को खतरनाक अंदाज़ में गिरफ्तार किया गया। मोहल्लेवासियों की सूचना पर डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुँची और वारदात को अंजाम देने से पहले ही हथियार लेकर भाग रहे आरोपी का पुलिस टीम ने तत्परता से पीछा कर पकड़ लिया। फ़िलहाल आरोपी जानलेवा धारदार हथियार समेत पुलिस की गिरफ्त में हैं।

जानकारी के मुताबिक थाना आमानाका क्षेत्र के डुमरतालाब में 24 अगस्त को देवेंद्र सिंह राजपूत, पिता जितेंद्र सिंह राजपूत, उम्र लगभग 40 वर्ष, शराब के नशे में अपनी पत्नी एवं दोनों बच्चों के साथ मारपीट कर रहा था। इसके पश्चात आरोपी हथियार लेकर घर से बाहर निकल गया तथा क्षेत्र में उत्पात मचाते हुए हथियार के माध्यम से जान-माल को नुकसान पहुँचाने की स्थिति उत्पन्न कर रहा था।

पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन रोबिनसन गुड़िया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त देवांश सिंह राजपूत के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा संभावित गंभीर घटनाओं को समय रहते रोकने हेतु पुलिस द्वारा लगातार त्वरित कार्रवाई कर रही है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

PCC Chief Discusses Inflation With Journalists : दीपक बैज ने जताई चिंता बोले; महंगाई से त्योहार कैसे मनेगा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा कहा- शक्कर, तेल, प्याज, खाद्य सामग्री की महंगाई से त्योहार मनाना सब के बस की बात नहीं शहर सत्ता/रायपुर। (PCC Chief…

Continue reading
SECR Raipur Railway Division : तीन फेरे के लिए रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा

रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 27 से 29 अगस्त तक रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 03 फेरे परिचालन से दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, रायगढ़ सहित मार्ग के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Raipur Police Commissionerate : अफसरों की तारीफ के लिए खतरों को दावत देती नजर आई पुलिस

Raipur Police Commissionerate : अफसरों की तारीफ के लिए खतरों को दावत देती नजर आई पुलिस

PCC Chief Discusses Inflation With Journalists : दीपक बैज ने जताई चिंता बोले; महंगाई से त्योहार कैसे मनेगा

PCC Chief Discusses Inflation With Journalists : दीपक बैज ने जताई चिंता बोले; महंगाई से त्योहार कैसे मनेगा

SECR Raipur Railway Division : तीन फेरे के लिए रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा

SECR Raipur Railway Division : तीन फेरे के लिए रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा

In-principle Approval from PPPAC : रायपुर एयरपोर्ट के लिए 50 साल की लीज का प्रस्ताव

In-principle Approval from PPPAC : रायपुर एयरपोर्ट के लिए 50 साल की लीज का प्रस्ताव

Public Relations Department Chhattisgarh : जनसंपर्क के 22 अधिकारी और कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

Public Relations Department Chhattisgarh : जनसंपर्क के 22 अधिकारी और कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

Rakshabandhan Program : शहीद की पत्नी ने CM को बांधी राखी, साय बोले; बोले-आज मिली सगी बहन से बढ़कर बहन

Rakshabandhan Program : शहीद की पत्नी ने CM को बांधी राखी, साय बोले; बोले-आज मिली सगी बहन से बढ़कर बहन