PCC Chief Discusses Inflation With Journalists : दीपक बैज ने जताई चिंता बोले; महंगाई से त्योहार कैसे मनेगा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा कहा- शक्कर, तेल, प्याज, खाद्य सामग्री की महंगाई से त्योहार मनाना सब के बस की बात नहीं

शहर सत्ता/रायपुर। (PCC Chief Discusses Inflation With Journalists)प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि राखी के त्योहार में शक्कर एवं खाद तेलो की बढ़ती कीमतों ने त्योहार का मजा फीका कर दिया है। आम आदमी त्योहार कैसे मनाये। पिछले एक पखवाड़े में शक्कर की कीमत में 40 से 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। खाद तेल के दाम दुगुने हो गये है। प्याज 50 रू. किलो पहुंच गया है। आम गृहणी की रसोई की बजट बिगड़ गया है।

अच्छे दिनों का वादा कर सरकार में आई मोदी सरकार ने आम आदमी को महंगाई से परेशान कर रखा है। दाल की कीमते दोगुनी हो गई है, लहसुन 400 किलो, आलू, प्याज, टमाटर एवं सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। दालो की कीमते दुगुनी हो गयी है। एक तरफ बढ़ती बेरोजगारी, घटते इनकम से लोग परेशान हैं वही दैनिक उपभोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान है। केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते ही महंगाई बेलगाम हो चुकी हैं।

1 डॉलर की कीमत 96 रुपये तक पहुंच गया है। केंद्र की मोदी सरकार आम जनता से डीजल, पेट्रोल का डेढ़ गुना दाम वसूल रही है। रसोई गैस की कीमतें तीन गुना अधिक वसूली जा रही है। दूध, दही, पनीर, आटा, मैदा, सूजी, दलहन तिलहन, कपड़े जैसे दैनिक उपभोग की तमाम वस्तुओं के दाम बढ़ गये है। दवाओं और अस्पतालों तक में इलाज महंगा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की मोदी सरकार जनता की जेब में खुलेआम डकैती कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में अपराधी और अपराध बेलगाम

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राजधानी सहित पूरे राज्य में अपराधी और अपराध बेलगाम हो गये है। कल राजधानी में एक ही थाना क्षेत्र में दो अलग अलग चाकू चाकू बाजी की घटनाओं में दो युवकों की हत्या हो गई। इसके पहले एक युवती के साथ सड़क पर घर वापस आते समय गैंग रैप हो गया, कुछ दिन पहले एक औरत के साथ एक दिन में दो बार गैंग रैप हो गया।

पिछले 20 दिन में अकेले राजधानी में 12 हत्याएं हुई हैं। राजधानी में रोज आधा दर्जन चाकूबाजी का घटना होती है। कमोबेश यही हालत पूरे प्रदेश की है। ऐसा कोई जिला नहीं है, जहां रोज हत्या बलात्कार की घटना न हो रही हो। प्रदेश में हर दिन 8शर्मनाक बलात्कार की घटना हो रही है। गृह मंत्री रोज मीडिया से बात करते है लेकिन बढ़ते अपराध पर चुप है। उनसे कानून व्यवस्था नहीं संभल पा रही। मुख्यमंत्री से तो अब जनता ने उम्मीद करना ही छोड़ दिया है।

सरकार का वित्तीय प्रबंधन फेल, आर्थिक दिवालियापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारत सरकार के नीति आयोग की “वित्तीय स्वास्थ्य सूचकांक रिपोर्ट” के अनुसार छत्तीसगढ़ की वित्तीय व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। नीति आयोग ने देश के 18 राज्यों के वित्तीय स्थिती के बारे में जो रिपोर्ट जारी किया है। उसमें छत्तीसगढ़ 17वें नंबर पर है। राज्य का राजकोषिय घाटा तय लक्ष्य 2.99 से बढ़कर 5.32 हो गया है। नीति आयोग के अनुसार छत्तीसगढ़ की वित्तीय स्थिती दिवालियो होने की है। इस रिपोर्ट पर स्पष्टीकरण जारी करे।

सरकार आरक्षक भर्ती की दूसरी सूची तुरंत जारी करे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 2023-2024 के आरक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम की दूसरी सूची लगभग 1600 पदो की सरकार घोषित नही कर रही है। सूची घोषित करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी पिछले पांच दिनो से कवर्धा में उपमुख्यमंत्री जो की गृहमंत्री भी है। विजय शर्मा के कार्यालय के सामने धरने पर है।

सरकार किस कारण से सूची घोषित नहीं कर रही, जब चयन प्रक्रिया पूरी हो गयी है, तब परिणाम क्यों घोषित नहीं किये जा रहे? किसको उपकृत करने सैकड़ो बच्चो का भविष्य अंधकार में डाला जा रहा है। अभ्यर्थियो का आरोप है कि जो पहली सूची जारी हुई है, उसमें एक-एक अभ्यर्थी का नाम 7 से 8 जिलो में है। यह जानबूझकर की गयी गड़बड़ी है। ताकि भर्ती में इसकी आड में घोटाला किया जा सके।

गौठान बंद होने का दुष्प्रभाव सामने आ रहा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गौठान बंद होने का दुष्प्रभाव सामने आ रहा है। भाजपा की सरकार ने प्रदेश में चल रहे दस हजार से अधिक गौठानों को बंद कर दिया, जिसके कारण राजधानी रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, बलौदा बाजार सहित अनेक जिलों में पिछले एक पखवाड़े में 70 से अधिक गायो की सड़क पर मौत हुई है।

राजनांदगांव में कल 24 गायो की मौत हुई। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में एक गौठान में क्षमता से अधिक गाय होने के कारण दम घुटने से 6 गाय मर गई। दस हजार गौठान के जगह मात्र 1400 गौ धाम बनाने का जा रहे, उसमें भी अभी लगभग 64 का ही काम शुरू हुआ है। ऐसे में गाय कहा जाएगी। गाय सड़कों पर आकर मर रही और उनके कारण सड़क दुर्घटनाएं अलग हो रही और खुले पशु के कारण किसान चराई से परेशान हो रहे। सरकार गायों संरक्षण के मामले में फेल हो गई है।

रायपुर एयरपोर्ट के निजीकरण के लगाए आरोप

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट सहित देश के 11 और हवाई अड्डों को निजी कंपनियों को देने जा रही है। सरकारी विभागों की संपत्तियां नवरत्न कंपनियां और देश के संसाधनों को लगातार बेचने वाली मोदी सरकार ने इससे पहले भी कई हवाई अड्डों में हिस्सेदारी बेची है और अनेकों एयरपोर्ट में निजी कंपनियों को बिना लागत लगाए संचालन के नाम पर वसूली का काम सौंप दिया है। इसके पहले भी देश के बड़े अनेको एयरपोर्ट को जीएमआर, अडाणी समूह को बेचा जा चुका है। अब रायपुर की बारी आ गयी। मोदी सरकार अपने उद्योगपति मित्रो को फायदा पहुंचाने पूरे देश के संसाधन बेचने में लगी है।

Related Posts

SECR Raipur Railway Division : तीन फेरे के लिए रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा

रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 27 से 29 अगस्त तक रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 03 फेरे परिचालन से दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, रायगढ़ सहित मार्ग के…

Continue reading
In-principle Approval from PPPAC : रायपुर एयरपोर्ट के लिए 50 साल की लीज का प्रस्ताव

11 एयरपोर्ट 5 ग्रुप में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को निजी हाथों में देने की तैयारी, PPPAC से सैद्धांतिक मंजूरी शहर सत्ता/रायपुर। केंद्र सरकार ने देश के 11 एयरपोर्ट को पब्लिक-प्राइवेट…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

PCC Chief Discusses Inflation With Journalists : दीपक बैज ने जताई चिंता बोले; महंगाई से त्योहार कैसे मनेगा

PCC Chief Discusses Inflation With Journalists : दीपक बैज ने जताई चिंता बोले; महंगाई से त्योहार कैसे मनेगा

SECR Raipur Railway Division : तीन फेरे के लिए रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा

SECR Raipur Railway Division : तीन फेरे के लिए रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा

In-principle Approval from PPPAC : रायपुर एयरपोर्ट के लिए 50 साल की लीज का प्रस्ताव

In-principle Approval from PPPAC : रायपुर एयरपोर्ट के लिए 50 साल की लीज का प्रस्ताव

Public Relations Department Chhattisgarh : जनसंपर्क के 22 अधिकारी और कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

Public Relations Department Chhattisgarh : जनसंपर्क के 22 अधिकारी और कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

Rakshabandhan Program : शहीद की पत्नी ने CM को बांधी राखी, साय बोले; बोले-आज मिली सगी बहन से बढ़कर बहन

Rakshabandhan Program : शहीद की पत्नी ने CM को बांधी राखी, साय बोले; बोले-आज मिली सगी बहन से बढ़कर बहन

JNPT Mumbai to Vadodara : पश्चिमी DFC पर पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन का सफल संचालन

JNPT Mumbai to Vadodara : पश्चिमी DFC पर पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन का सफल संचालन