Public Relations Department Chhattisgarh : जनसंपर्क के 22 अधिकारी और कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

प्रदेश भर से संयुक्त संचालक, उपसंचालक, सहायक संचालक, सहायक जनसंपर्क अधिकारी, सहायक सूचना अधिकारी, सहायक ग्रेड – 1, ग्रेड- 2 और ग्रेड 3 में किसको कहां मिली पोस्टिंग…देखिये सूची

शहर सत्ता/रायपुर। (Public Relations Department Chhattisgarh)जनसंपर्क विभाग छत्तीसगढ़ शासन के 22 अधिकारीयों, कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला आदेश जारी कर दिया गया है। इनमें संयुक्त संचालक, उप-संचालक, सहायक संचालक, सहायक जनसंपर्क अधिकारी, सहायक सूचना अधिकारी, सहायक ग्रेड – 1, ग्रेड- 2 और ग्रेड 3 समेत कुल 22 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला किया गया है। आदेश 19 अगस्त को ही कर दिया गया था।

आपसी समन्वय में अनुमोदित निम्नांकित अफसर-कर्मियों में से कुछ रवाना नहीं हुए थे। इसलिए आयुक्त जनसंपर्क रजत बंसल के आदेश पर सभी को तत्काल भारमुक्त करने के निर्देश दिए गए।

लंबे वक्त के बाद विभागीय बदलाव

आमतौर पर छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग में ख़ामोशी से ऐसा फेरबदल होता है। निम्नांकित 22 अधिकारी-कर्मचारियों में प्रदेश के उन जिलों से भी नाम हैं जो वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ रहे। अधिकारी का प्रभार बदला लेकिन छोटे जिलों से लेकर दूरस्थ अंचलों के मझोले कर्मचारियों को वहां से बाहर निकलने में खासी मशक्कत करनी पड़ती थी। ऐसे में कई तरह की व्यावहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कमोबेश राजधानी रायपुर में पदस्थ स्टाफ तो यहां से जाना ही नहीं चाहता।

तबादला नीति पर महकमे में अमल शुरू

जनसंपर्क आयुक्त वरिष्ठ आईएएस रजत बंसल कार्यशैली, विभागीय कार्यकुशलता, शासन की तबादला नीतियों-नियमों के तहत आने वाले सभी अधिकारीयों-कर्मचारियों को सूचीबद्ध कर रहे हैं। जल्द ही संवाद, सभी जिला जनसंपर्क विभाग से लेकर जमीनी स्तर पर कसावट लाने के लिए कई चौंकाने वाले बदलाव होंगे। दोहरे और मलाईदार प्रभार में लंबे समय से जमे अधिकारियों को भी शार्ट लिस्ट किया जायेगा।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

PCC Chief Discusses Inflation With Journalists : दीपक बैज ने जताई चिंता बोले; महंगाई से त्योहार कैसे मनेगा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा कहा- शक्कर, तेल, प्याज, खाद्य सामग्री की महंगाई से त्योहार मनाना सब के बस की बात नहीं शहर सत्ता/रायपुर। (PCC Chief…

Continue reading
SECR Raipur Railway Division : तीन फेरे के लिए रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा

रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 27 से 29 अगस्त तक रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 03 फेरे परिचालन से दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, रायगढ़ सहित मार्ग के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

PCC Chief Discusses Inflation With Journalists : दीपक बैज ने जताई चिंता बोले; महंगाई से त्योहार कैसे मनेगा

PCC Chief Discusses Inflation With Journalists : दीपक बैज ने जताई चिंता बोले; महंगाई से त्योहार कैसे मनेगा

SECR Raipur Railway Division : तीन फेरे के लिए रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा

SECR Raipur Railway Division : तीन फेरे के लिए रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा

In-principle Approval from PPPAC : रायपुर एयरपोर्ट के लिए 50 साल की लीज का प्रस्ताव

In-principle Approval from PPPAC : रायपुर एयरपोर्ट के लिए 50 साल की लीज का प्रस्ताव

Public Relations Department Chhattisgarh : जनसंपर्क के 22 अधिकारी और कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

Public Relations Department Chhattisgarh : जनसंपर्क के 22 अधिकारी और कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

Rakshabandhan Program : शहीद की पत्नी ने CM को बांधी राखी, साय बोले; बोले-आज मिली सगी बहन से बढ़कर बहन

Rakshabandhan Program : शहीद की पत्नी ने CM को बांधी राखी, साय बोले; बोले-आज मिली सगी बहन से बढ़कर बहन

JNPT Mumbai to Vadodara : पश्चिमी DFC पर पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन का सफल संचालन

JNPT Mumbai to Vadodara : पश्चिमी DFC पर पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन का सफल संचालन