Rakshabandhan Program : शहीद की पत्नी ने CM को बांधी राखी, साय बोले; बोले-आज मिली सगी बहन से बढ़कर बहन

‘स्नेह की डोर विष्णु भैया मोर’ कार्यक्रम में रक्षाबंधन पर 800 जवानों की कलाई पर सजी राखी, शहीद वीर जवान युगल किशोर वर्मा की पत्नी माधुरी वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राखी बांधी

शहर सत्ता/रायपुर। (Rakshabandhan Program)रायपुर के इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को शहीद वीर जवान युगल किशोर वर्मा की पत्नी माधुरी वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राखी बांधी। शहीद की पत्नी से राखी बंधवाने के बाद CM विष्णुदेव साय ने कहा; आज मिली सगी बहन से बढ़कर बहन। स्कूली बच्चियों ने सीआईएसएफ, बीएसएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस के करीब 800 जवानों की कलाई पर राखी बांधी।

‘स्नेह की डोर विष्णु भैया मोर’ नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज उन्हें माधुरी वर्मा के रूप में एक बहन मिली है। उन्होंने कहा कि उनकी कोई सगी बहन नहीं है। वे भाई-भाई हैं, लेकिन आज उन्हें सगी बहन से बढ़कर एक बहन मिली है। कार्यक्रम में जवानों और स्कूली बच्चियों के बीच रक्षाबंधन का यह दृश्य खास रहा। बच्चियों ने जवानों को राखी बांधी तो जवानों ने भी उनके साथ भाई-बहन के इस रिश्ते को निभाने का भरोसा दिलाया।

बहनें जवान भाइयों से बोलीं आपने दिया नक्सलवाद खात्मे का उपहार

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ जवानों ने जिस साहस और बलिदान के साथ लड़ाई लड़ी है, उसका असर अब बस्तर में साफ दिखाई दे रहा है। उनके मुताबिक जवानों ने नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए बहनों को बड़ा उपहार दिया है। सीएम ने जवानों के साहस और शहादत को नमन करते हुए कहा कि उनके संघर्ष से छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद से मुक्त होने की ओर बढ़ रहा है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

CM Vishnu Deo Sai’s Cabinet Meeting : गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर होगी अग्निवीरों की भर्ती

छत्तीसगढ़ में आदिम जाति विकास विभाग अब जनजातीय कार्य विभाग के नाम से जाना जाएगा, कैबिनेट में पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 पद मंजूर, 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन…

Continue reading
Raipur City North Assembly Constituency : बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

एएसडी सूची में दर्ज मतदाताओं का घर-घर जाकर होगा सत्यापन, मतदाता सूची की शुद्धता पर जोर शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur City North Assembly Constituency)भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (12 Oct to 18 Oct 2026)

Shaharsatta (12 Oct to 18 Oct 2026)

स्मार्ट मीटर या महिषासुर…?

स्मार्ट मीटर या महिषासुर…?

CM Vishnu Deo Sai’s Cabinet Meeting : गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर होगी अग्निवीरों की भर्ती

CM Vishnu Deo Sai’s Cabinet Meeting : गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर होगी अग्निवीरों की भर्ती

Raipur City North Assembly Constituency : बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

Raipur City North Assembly Constituency : बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

Sharadiya Navaratri Begins 2026 : मां के जयकारे के साथ आज सुबह इन शुभ मुहूर्त में करें पूजन

Sharadiya Navaratri Begins 2026 : मां के जयकारे के साथ आज सुबह इन शुभ मुहूर्त में करें पूजन

Raipur Crime News : अमलीडीह के स्वर्ण जयंती चौक में 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या

Raipur Crime News : अमलीडीह के स्वर्ण जयंती चौक में 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या