Chhattisgarh Tourism Department : देशभर के टूर ऑपरेटर्स ने देखा छत्तीसगढ़ का पर्यटन वैभव

फेम ट्रिप से राष्ट्रीय पर्यटन बाजार में बनेगी नई पहचान, 30 प्रमुख टूर ऑपरेटर्स ने करीब से महसूस किया राज्य का प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक सौंदर्य

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Tourism Department)मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों में शुमार करने की कोशिशों को लगातार पंख लग रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा 10 से 14 अगस्त तक एक विशेष फेम ट्रिप (Familiarization Trip) का आयोजन किया जा रहा है।

इस अनुभवात्मक यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से आए 30 प्रमुख टूर ऑपरेटर्स एवं पर्यटन विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। इस फेम ट्रिप का मुख्य उद्देश्य पर्यटन प्रतिनिधियों को राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य, पुरातात्विक विरासत, स्थानीय लोक-संस्कृति और विश्वस्तरीय आतिथ्य का प्रत्यक्ष अनुभव कराना है, ताकि वे देशभर के पर्यटकों के लिए छत्तीसगढ़ के विशेष और आकर्षक टूर पैकेज तैयार कर सकें।

बारनवापारा और सिरपुर की विरासत से रूबरू हुए प्रतिनिधि

यात्रा की शुरुआत बारनवापारा स्थित हरेली इको रिजॉर्ट से हुई, जहां प्रतिनिधियों का पारंपरिक छत्तीसगढ़ी अंदाज में स्वागत किया गया। यहां प्रतिनिधियों ने बांस की बोटिंग का आनंद लिया और स्थानीय सांस्कृतिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों को देखा। इसके बाद, टूर ऑपरेटर्स ने ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर का भ्रमण किया। वहां उन्होंने प्रसिद्ध लक्ष्मण मंदिर, तीवरदेव विहार और सुरंग टीला जैसी ऐतिहासिक धरोहरों की स्थापत्य कला और गौरवगाथा को समझा।

स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन उद्योग को मिलेगी गति

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस पहल से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को न केवल प्रचार मिलेगा, बल्कि यह सीधे राष्ट्रीय पर्यटन बाजार से जुड़ेगा। जब टूर ऑपरेटर्स खुद राज्य की सुविधाओं, खान-पान, रिसॉर्ट्स और संस्कृति का प्रत्यक्ष अनुभव करेंगे, तो वे अपने ग्राहकों को छत्तीसगढ़ आने के लिए बेहतर ढंग से प्रेरित कर सकेंगे। इससे राज्य में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे स्थानीय होटल व्यवसाय, हस्तशिल्प, परिवहन और रोजगार के अवसरों को सीधा आर्थिक लाभ पहुंचेगा।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Hareli Tihar Folk Festival at the CM House : हरेली तिहार में CM हाउस में बिखरी परंपरा की हरियाली

मुख्यमंत्री साय ने की हल-नांगर की पूजा, रमन सिंह बोले-किसानों की खुशहाली से ही प्रदेश की तरक्की, सीएम-हाउस में लोक संस्कृति की झलक शहर सत्ता/रायपुर। (Hareli Tihar Folk Festival at…

Independence Day Welcome Ceremony : ‘एट होम’ में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा और मध्य प्रदेश की विशेष प्रस्तुति

राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ की लोक एवं जनजातीय विरासत की विशेष प्रस्तुति, राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित होगी गेंड़ी और गौर मड़िया नृत्य के साथ बस्तर की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Hareli Tihar Folk Festival at the CM House : हरेली तिहार में CM हाउस में बिखरी परंपरा की हरियाली

Hareli Tihar Folk Festival at the CM House : हरेली तिहार में CM हाउस में बिखरी परंपरा की हरियाली

Independence Day Welcome Ceremony : ‘एट होम’ में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा और मध्य प्रदेश की विशेष प्रस्तुति

Independence Day Welcome Ceremony : ‘एट होम’ में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा और मध्य प्रदेश की विशेष प्रस्तुति

Balrampur & Ramanujganj : बलरामपुर-रामानुजगंज में जल्द खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर

Balrampur & Ramanujganj : बलरामपुर-रामानुजगंज में जल्द खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर

Iran & The United States : ईरान की थी नजरें, अच्छा हुआ ट्रंप ने ऐन वक्त पर प्लेन बदल लिया

Iran & The United States : ईरान की थी नजरें, अच्छा हुआ ट्रंप ने ऐन वक्त पर प्लेन बदल लिया

Sukma District Administration : बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का बनेगा आयुष्मान कार्ड

Sukma District Administration : बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का बनेगा आयुष्मान कार्ड

ED arrests Congress leader Ramgopal. : 3400 करोड़ का शराब घोटाला, 5 दिनों की कस्टडी मिली

ED arrests Congress leader Ramgopal. : 3400 करोड़ का शराब घोटाला,  5 दिनों की कस्टडी मिली