VB-G Ram G Project Garima : 262 विद्यालयों में बनेंगे मॉडल बालिका शौचालय

प्रोजेक्ट गरिमा के तहत वीबी जीरामजी, गौण खनिज एवं डीएमएफ के सहयोग से निर्माण हेतु 16.90 करोड़ रुपये स्वीकृत, सौर ऊर्जा, सेनेटरी उपकरण और दिव्यांग अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध होंगी

शहर सत्ता/रायपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की स्कूली बालिकाओं को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिन विद्यालयों में बालिका शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं है, वहां मॉडल बालिका शौचालय निर्माण के लिए प्रोजेक्ट गरिमा के तहत वीबी जीरामजी, गौण खनिज एवं डीएमएफ के सहयोग से 262 विद्यालयों में कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

बालिका शौचालयों के निर्माण के लिए 5 लाख एवं 7 लाख रुपये लागत के दो मॉडल तैयार किए गए हैं। इन शौचालयों में सौर ऊर्जा आधारित विद्युत व्यवस्था, कन्सील्ड फ्लश सिस्टम, उच्च गुणवत्ता के सेनेटरी उपकरण, पर्याप्त जलापूर्ति के लिए प्रेशर बूस्टर तथा दिव्यांगजनों के लिए बाधारहित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिले के 262 विद्यालयों में निर्माण कार्यों के लिए कुल 1690.82 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें वीबी जीरामजी के अंतर्गत 1308.82 लाख रुपये, गौण खनिज मद से 30 लाख रुपये तथा डीएमएफ मद से 352 लाख रुपये शामिल हैं। निर्माण कार्यों की क्रियान्वयन एजेंसी ग्राम पंचायतों को बनाया गया है।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कार्यपालन अभियंता, RES द्वारा मॉडल प्राक्कलन तैयार किया गया है एवं समस्त विख. के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं जनपद के तकनीकी अमलों को निर्माण मानकों के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया गया है। प्रत्येक विकासखंड में तकनीकी अमले की उपस्थिति में लेआउट तैयार कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जा रहा है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Chhattisgarh Freedom of Religion Act 2026 : धर्मांतरण के नए नियम लागू, राजपत्र में प्रकाशित

गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- कानून तोड़ने वालों का कलेजा कांपेगा, धर्म परिवर्तन कराने पर उम्रकैद, मददगारों को भी होगी जेल शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Freedom of Religion Act 2026)छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण…

Collector, Raipur District Administration : तहसीलदार, आरआई और पटवारियों को रायपुर कलेक्टर की हिदायत

राजस्व सेवाओं को लेकर आमजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो-कलेक्टर, आरंग राजस्व अनुविभाग की समीक्षा बैठक में बकेटिंग, स्वामित्व योजना, अवैध प्लाटिंग, लंबित प्रकरणों और 100 प्रतिशत बकेटिंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chhattisgarh Freedom of Religion Act 2026 : धर्मांतरण के नए नियम लागू, राजपत्र में प्रकाशित

Chhattisgarh Freedom of Religion Act 2026 : धर्मांतरण के नए नियम लागू, राजपत्र में प्रकाशित

VB-G Ram G Project Garima : 262 विद्यालयों में बनेंगे मॉडल बालिका शौचालय

VB-G Ram G Project Garima : 262 विद्यालयों में बनेंगे मॉडल बालिका शौचालय

Collector, Raipur District Administration : तहसीलदार, आरआई और पटवारियों को रायपुर कलेक्टर की हिदायत

Collector, Raipur District Administration : तहसीलदार, आरआई और पटवारियों को रायपुर कलेक्टर की हिदायत

Mafia Don Atiq Ahmed : माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत

Mafia Don Atiq Ahmed : माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत

Tiranga Shakti Fest Independence Day : रायपुर में होगा “तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026”

Tiranga Shakti Fest Independence Day : रायपुर में होगा “तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026”

Department of Sports & Youth Welfare : आठ साल के इंतेजार के बाद उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची जारी

Department of Sports & Youth Welfare : आठ साल के इंतेजार के बाद उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची जारी