फोन नहीं उठाना; धृष्ट्ता या दुस्साहस..

  • पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बाद नौकरशाहों की हरकतों से सांसद बृजमोहन भी आक्रोशित

  • वरिष्ठ आईएएस और स्वास्थ्य सचिव पर सांसद बृजमोहन ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

  • नाराज सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष, लोकसभा सचिवालय से लेकर कार्मिक तक की है शिकायत

  • बृजमोहन अग्रवाल का आरोप है कि IAS अमित कटारिया ने उनसे कहा – ‘जो करना है कर लो!’

  • मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक हलकों में पसरा सन्नाटा, सीएम सचिवालय को है पता

  • प्रदेश में राजनेता बनाम नौकरशाह के टकराव का यह मामला अब खासी चर्चा में है

वरिष्ठ आईएएस और स्वास्थ्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन अमित कटारिया की छवि एक रफ-टफ अधिकारी की है। IAS कटारिया की तुनकमिजाजी के बहुत से किस्से हर जुबान पर है। मातहत अफसर कर्मी तो उनके केबिन में जाने से भी घबराते है। उनसे लोगों के खौफ़ खाने की जो भी वज़ह हो लेकिन इस बार उनके इस रवैये के शिकार रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल हो गए हैं। प्रदेश के दिग्गज नेता और संसदीय ज्ञान और क्षमता से बड़े बड़े अफसर भी घबराते है, उन्हीं बृजमोहन से अब अमित कटारिया भिड़ गए हैं। कौन गलत है और कौन सहीं इसका दावा हम नहीं करते। लेकिन, फिलहाल तेज तर्रार रायपुर सांसद ने मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर लोकसभा तक प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव वरिष्ठ IAS अमित कटारिया के आचरण, दुर्व्यवहार और प्रशासनिक कदाचार की शिकायत की है। बावजूद इसके आईएएस कटारिया की ईमानदारी, प्रशासनिक कार्यशैली और प्रभावी पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद आमजनों पत्रकारों से उनका व्यवहार अच्छा ही रहा है। ऐसे मे पूरे मामले को लेकर प्रदेश में राजनेता बनाम नौकरशाह के इगो का यह मामला अब खासी चर्चा में है।

शहर सत्ता/रायपुर। हाल ही में नौकरशाहों पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने नाराजगी जाहिर की थी। अब बीजेपी के वरिष्ठ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के आईएएस अफसर के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष और सचिवालय से लेकर कार्मिक विभाग तक मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य के स्वास्थ्य सचिव, 2004 बैच के IAS अमित कटारिया पर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाते हुए लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत की और श्री कटारिया के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की सूचना भी लोकसभा को दी है। शिकायत पत्र और लोकसभा सचिवालय के पत्र की प्रतियों के मुताबिक, बृजमोहन अग्रवाल का आरोप है कि अमित कटारिया ने उनसे कहा – ‘जो करना है कर लो!’
बृजमोहन अग्रवाल को शिकायत थी कि जनहित से जुड़े मामलों और प्रशासनिक बातों को लेकर अमित कटारिया उनकी चिट्ठियों और स्मरण पत्रों का जवाब नहीं देते। ऐसा कई महीनों से चल रहा था। उन्होंने कहा कि यह एक निर्वाचित प्रतिनिधि के प्रति एक अफसर का गैरजिम्मेदाराना रवैया था। एक प्रशासनिक अफसर के रूप में यह अमित कटारिया की अपनी जवाबदेही के प्रति उदासीनता थी।
अगले दिन, 21 मई को लोकसभा अध्यक्ष को दी गई अपनी औपचारिक शिकायत में उन्होंने लिखा – ‘लगातार गैर जवाबदेही का यह रवैया संविधान के अनुच्छेद 105 के तहत उनके विशेषाधिकार हनन और केंद्र सरकार द्वारा 1 दिसंबर 2011 और 13 सितंबर 2022 को जारी प्रोटोकॉल के दिशा निर्देशों का सरासर उल्लंघन है।’ करीब ढाई महीने पहले 20 मई को यह विवाद तब गंभीर हो गया जब बृजमोहन अग्रवाल के मुताबिक अमित कटारिया ने कथित रूप से फोन पर उनसे वह विवादित बात कह दी।

सांसद की शिकायत में घटना का ये है ब्योरा
बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी शिकायत में इस घटना का जो ब्योरा दिया है उसके मुताबिक उन्होंने 20 मई की शाम 5:43 बजे मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह को फोन कर स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया की इस निष्क्रियता के खिलाफ शिकायत की। इस पर सुबोध सिंह ने तत्काल अमित कटारिया को फोन पर ही निर्देशित किया कि वे सांसद से तुरंत बात करें और उनके संसदीय क्षेत्र से जुड़े सारे मुद्दों को हल करें। अमित कटारिया ने 7:44 बजे बृजमोहन अग्रवाल को फोन किया। तब श्री अग्रवाल व्यस्तता की वजह से उनका फोन रिसीव नहीं कर पाए लेकिन जैसे ही उन्हें फुर्सत मिली उन्होंने तुरंत अमित कटारिया को कॉल बैक किया। श्री अग्रवाल की शिकायत के मुताबिक उन्होंने श्री कटारिया से अपने सभी लंबित मामलों की स्थिति जाननी चाही। उनका कहना है कि इस पूरे संवाद के दौरान अमित कटारिया बेहद रूखे, अपमानजनक और अत्यंत अनादरपूर्ण लहजे में बात कर रहे थे। उन्होंने पूरी बातचीत में अहंकारपूर्ण और अमर्यादित ढंग से बात की। बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी शिकायत में कहा कि अमित कटारिया ने उनसे यहां तक कहा – ‘जो करना है कर लो!’ उन्होंने कहा कि श्री कटारिया का यह व्यवहार वरिष्ठ आईएएस अफसर से अपेक्षित आचरण के विपरीत और संवैधानिक मूल्यों, संसदीय प्रोटोकॉल और स्थापित प्रशासनिक आचरण के खिलाफ था।

लोकसभा अध्यक्ष से संज्ञान लेने का किया आग्रह
बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी शिकायत में लिखा है कि यदि एक लोकसभा सदस्य के साथ ऐसा व्यवहार किया जा सकता है तो इस बात का अंदाज लगाया जा सकता है कि आम नागरिकों के साथ इस अफसर का व्यवहार कैसा होगा। उन्होंने यह भी लिखा कि इस अफसर के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें आती रहीं हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष से इस मामले का गंभीरता के साथ संज्ञान लेने का आग्रह करते हुए नियम 227 के तहत मामला विशेषाधिकार समिति को भेजे जाने की मांग की है। साथ ही अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के नियम 18 या केंद्रीय सिविल सेवा (आचरण) नियम के नियम 20 के तहत कार्मिक विभाग से स्वास्थ्य सचिव के विरुद्ध कार्रवाई करने की भी मांग की है।

लोकसभा सचिवालय ने मंगाई है जानकारी
लोकसभा सचिवालय ने कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय को पत्र भेजकर मामले पर अंग्रेजी और हिंदी, दोनों भाषाओं में ‘फैक्चुअल नोट’ अविलंब उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि इसे लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष रखा जा सके। सचिवालय ने यह भी पूछा है कि क्या इस नोट की एक प्रति सांसद को भी दी जा सकती है।

प्रशासनिक हलकों में पसरा सन्नाटा
इस मामले में स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया का पक्ष जानना चाहा साथ ही इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव विकास शील से भी संपर्क करने की कोशिश की। फिलहाल दोनों से ही संपर्क नहीं हुआ। समाचार लिखे जाने तक राज्य शासन और चीफ सेक्रेटरी से किसी भी तरह का जवाब नहीं आया है।

सीएम को इसकी जानकारी है या नहीं, पता नहीं
इस बारे में यह स्पष्ट नहीं है कि सांसद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी इस मामले की शिकायत की है या नहीं। उल्लेखनीय है अमित कटारिया कुछ बरस प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार में काम कर हाल ही में अपने कैडर वाले राज्य छत्तीसगढ़ लौटे हैं। प्रशासन में अमित कटारिया की छवि एक सख्त मिजाज अफसर की है। लेकिन उनका विवादों से नाता पुराना है।

2015 में भी विपरीत आचरण की मिली थी नोटिस
बात 2015 की है और संयोग से वह भी मई का ही महीना था। तब 9 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर दौरे पर आये थे। तब श्री कटारिया बस्तर कलेक्टर थे और इस नाते प्रधानमंत्री की उन्होंने अगवानी की लेकिन ऐसा करते हुए उन्हें ध्यान नहीं रहा कि उन्होंने आंखों पर धूप का काला चश्मा पहना हुआ है और इसे गरिमा के प्रतिकूल माना जाएगा। तब राज्य सरकार ने उन्हें आचार संहिता के विपरीत आचरण करने के लिए सचेत करते हुए नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में कहा गया था कि इस प्रकार का कोई भी कृत्य भविष्य में ना करें जो अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी के गरिमा के अनुरूप ना हों।

  • SUKANT RAJPUT

    जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

    Related Posts

    20th Job Fair : PM देंगे देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार नियुक्ति पत्र

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू रायपुर में 125 अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे शहर सत्ता/रायपुर।…

    Continue reading
    Raipur Deputy Commissioner of Police West Zone : नशीली टैबलेट निट्रोसन और सिरप ऑनरेक्स बेचते तीन गिरफ्तार

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 900 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट निट्रोसन (Nitrosun) तथा 77 शीशी प्रतिबंधित सिरप ऑनरेक्स (ONEREX) एवं नगदी बिक्री रकम लगभग 04 लाख रूपये का माल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    Weekly column ‘Khurchan’ : विकास दौड़ रहा है, रायपुर जाम में खड़ा है…

    Weekly column ‘Khurchan’ : विकास दौड़ रहा है, रायपुर जाम में खड़ा है…

    Shaharsatta (21 Sep to 27 Sep 2026)

    100% tariff from America : भारत की मुश्किल बढ़ी, ट्रम्प ने 100% टैरिफ वाले कानून को दी मंजूरी

    100% tariff from America : भारत की मुश्किल बढ़ी, ट्रम्प ने 100% टैरिफ वाले कानून को दी मंजूरी

    Terrorist Explosives In The Mosque : पाकिस्तान में नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 16 मौतें

    Terrorist Explosives In The Mosque : पाकिस्तान में नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 16 मौतें

    20th Job Fair : PM देंगे देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार नियुक्ति पत्र

    20th Job Fair : PM देंगे देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार नियुक्ति पत्र

    Indian Federation of Working Journalists’ Program : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ़ इकबाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

    Indian Federation of Working Journalists’ Program : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ़ इकबाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड