Directorate of Public Relations Chhattisgarh : 28 वर्षों की कर्मठ सेवा देकर सहायक ग्रेड-03 श्री तम्बोली सेवानिवृत्त

विदाई समारोह में जनसंपर्क संचालनालय के अपर सचालक उमेश मिश्रा समेत सहकर्मियों द्वारा श्री तम्बोली की सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की

शहर सत्ता/रायपुर। (Directorate of Public Relations Chhattisgarh )जनसंपर्क संचालनालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 श्री गुलजारी लाल तम्बोली की आज सेवानिवृत्ति पर उन्हें द्रवित हृदय से जनसम्पर्क अधिकारीयों-कर्मचारियों ने ससम्मान विदाई दी। पूरी इमानदारी से 18 वर्षों की कर्मठ सेवा देकर सहायक ग्रेड-03 श्री तम्बोली सेवानिवृत्त हुए हैं। विदाई समारोह में जनसंपर्क संचालनालय के अपर सचालक उमेश मिश्रा ने श्री तम्बोली की सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। उन्होंने श्री तम्बोली को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वस्थ, सुदीर्घ और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

श्री तम्बोली ने अविभाजित मध्यप्रदेश के समय सन् 1990 में मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एमपीएसआरटी) में अपनी सेवा की शुरूआत की थी। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद सन् 2008 में जनसंपर्क विभाग में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ होकर 28 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दीं। अपर संचालक आलोक देव ने उनके साथ कार्य के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि श्री तम्बोली की सरलता, मिलनसारिता और दायित्वों के प्रति समर्पण अनुकरणीय है।

श्री तम्बोली ने विदाई समारोह में विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त मार्गदर्शन और सहकर्मियों से मिले सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि सभी लोगों के सहयोग से ही वह अपने दायित्वों के निर्वहन में सफल रहे हैं। विदाई समारोह में जनसंपर्क संचालनालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

20th Job Fair : PM देंगे देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू रायपुर में 125 अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे शहर सत्ता/रायपुर।…

Continue reading
Raipur Deputy Commissioner of Police West Zone : नशीली टैबलेट निट्रोसन और सिरप ऑनरेक्स बेचते तीन गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 900 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट निट्रोसन (Nitrosun) तथा 77 शीशी प्रतिबंधित सिरप ऑनरेक्स (ONEREX) एवं नगदी बिक्री रकम लगभग 04 लाख रूपये का माल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Weekly column ‘Khurchan’ : विकास दौड़ रहा है, रायपुर जाम में खड़ा है…

Weekly column ‘Khurchan’ : विकास दौड़ रहा है, रायपुर जाम में खड़ा है…

Shaharsatta (21 Sep to 27 Sep 2026)

100% tariff from America : भारत की मुश्किल बढ़ी, ट्रम्प ने 100% टैरिफ वाले कानून को दी मंजूरी

100% tariff from America : भारत की मुश्किल बढ़ी, ट्रम्प ने 100% टैरिफ वाले कानून को दी मंजूरी

Terrorist Explosives In The Mosque : पाकिस्तान में नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 16 मौतें

Terrorist Explosives In The Mosque : पाकिस्तान में नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 16 मौतें

20th Job Fair : PM देंगे देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार नियुक्ति पत्र

20th Job Fair : PM देंगे देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार नियुक्ति पत्र

Indian Federation of Working Journalists’ Program : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ़ इकबाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Indian Federation of Working Journalists’ Program : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ़ इकबाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड