IPL 2025 Broken car glass : SRH के ओपनर अभिषेक शर्मा के जोरदार छक्के से टूटा 20 लाख की कार का शीशा

0 अभिषेक शर्मा के हवाई फायर से टूटा कार का शीशा फिर भी हुआ 5 लाख का फायदा, जानें कैसे …

शहर सत्ता/डेस्क। IPL 2025 Broken car glass : बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज़ अभिषेक ने भवुनेश्वर कुमार की गेंद पर मिडविकेट के ऊपर जोरदार शॉट खेला। गेंद सीधे स्टैंड्स की ओर उड़ गई और वहीं खड़ी Tata Curvv SUV की विंडशील्ड पर जा लगी और कांच चटकने की आवाज पूरे स्टेडियम में गूंज गई। broke car glass: IPL 2025 के रोमांचक मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ जो क्रिकेट के साथ-साथ समाजसेवा से भी जुड़ गया।

 

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में SRH के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने एक ऐसा छक्का मारा, जिसने दर्शकों को तो रोमांचित किया ही, लेकिन एक नेक मकसद को भी पूरा कर दिया।

गरीब बच्चों को हुआ इस जोरदार छक्के से फायदा

Tata Motors ने लीग के साथ पार्टनरशिप करते हुए एक खास पहल शुरू की थी। इसके तहत तय हुआ था कि अगर कोई खिलाड़ी मैदान में लगी डिस्प्ले कार को नुकसान पहुंचाता है, तो उस बात के लिए टाटा साधनहीन बच्चों को पांच लाख रुपये कीमत की क्रिकेट किट बांटेंगे। इसका मकसद गांवों के साथ ही ऐसे इलाकों में क्रिकेट को बढ़ावा देना है, जिनके पास संसाधनों की कमी है। अब अभिषेक ने भले ही कार को नुकसान पहुंचा दिया लेकिन, उनके इस हवाई फायर ने क्रिकेट से मोहब्बत करने वाले बच्चों के लिए तो लॉटरी लगा दी।

अभिषेक का बल्ला और इशान की क्लास

SRH की पारी में अभिषेक शर्मा ने शुरुआत में तेज़ रन बनाए जबकि ईशान किशन ने 48 गेंदों पर नाबाद 94 रन बनाकर पारी को एंकर किया। ट्रैविस हेड ने भी आक्रामक शुरुआत की, जिससे टीम ने कुल 231 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। RCB के गेंदबाज़ों ने कोशिश तो की, लेकिन SRH की बल्लेबाज़ी लय में थी और विकेट हाथ से फिसलते चले गए।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Big Breaking News : CBI टीम ने महादेव गेमिंग सट्टा एप के सौरभ चंद्राकर को किया गिरफ्तार

देशभर में फैला ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, CBI टीम भारत लाई, ओमान में पकड़ा गया, आज रायपुर कोर्ट में पेशी, रेड कॉर्नर नोटिस पर एक्शन शहर सत्ता/रायपुर। (Big Breaking News)महादेव…

Continue reading
Sudhanshu Trivedi said : भारत का मजबूत होना कई ताकतों को पसंद नहीं, ‘दिमागी नक्सल’ दिल्ली में बैठ गए

रायपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने राहुल गांधी, कांग्रेस और SIR को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर जवाब दिया शहर सत्ता/रायपुर।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Big Breaking News : CBI टीम ने महादेव गेमिंग सट्टा एप के सौरभ चंद्राकर को किया गिरफ्तार

Big Breaking News : CBI टीम ने महादेव गेमिंग सट्टा एप के सौरभ चंद्राकर को किया गिरफ्तार

Shaharsatta (02 Nov to 08 Nov 2026)

Shaharsatta (02 Nov to 08 Nov 2026)

Chhattisgarh State Festival : लोककलाकारों को मिलेगा व्यापक मंच, नई पीढ़ी होगी विरासत से परिचित

Chhattisgarh State Festival : लोककलाकारों को मिलेगा व्यापक मंच, नई पीढ़ी होगी विरासत से परिचित

Raipur Police on alert : संवेदनशील इलाकों के साथ BSUP कॉलोनियों और देवार डेरा में दबिश

Raipur Police on alert : संवेदनशील इलाकों के साथ BSUP कॉलोनियों और देवार डेरा में दबिश

Tribute meeting at Raipur Press Club : शांत चेहरा, होंठों में मुस्कुराहट और शब्दों में मधुरता, ‘विकल्प’ का कोई दूसरा ‘विकल्प’ नहीं

Tribute meeting at Raipur Press Club : शांत चेहरा, होंठों में मुस्कुराहट और शब्दों में मधुरता, ‘विकल्प’ का कोई दूसरा ‘विकल्प’ नहीं

Inspector General of Police Raipur Range : त्यौहारों के मद्देनजर IG रायपुर रेंज अमरेश ने ली समीक्षा और समन्वय बैठक

Inspector General of Police Raipur Range : त्यौहारों के मद्देनजर IG रायपुर रेंज अमरेश ने ली समीक्षा और समन्वय बैठक