Actor Mukul Dev Dies : ‘सन ऑफ सरदार’ से मिली थी पॉपुलैरिटी, दिल्ली में दी गई मुखाग्नि

0 एक्टर विंदु दारा सिंह और एक्टर मुकेश ऋषि ने किया पुण्य स्मरण

शहर सत्ता/रायपुर। Actor Mukul Dev Dies : मुकुल देव 54 साल के थे। उन्होंने 1996 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनका अंतिम संस्कार किया गया। दिवंगत अभिनेता के बड़े भाई राहुल देव उनका अंतिम संस्कार ने किया। वहीं, मुकुल देव के अंतिम दर्शन के लिए उनके करीबी दोस्त भी पहुंचे हैं।

पिछले कुछ समय से मुकुल बीमार चल रहे थे और हाल ही में उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। हालांकि अस्पताल और परिवार की तरफ से निधन की वजह नहीं बताई गई है।’सन ऑफ सरदार’ फिल्म में मुकुल देव के साथ काम कर चुके एक्टर विंदु दारा सिंह ने उनके निधन पर शोक जताया है। मुकुल देव पिछले दस दिनों से दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे और शुक्रवार रात दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। दरअसल, कोविड के बाद वे काफी डरे हुए थे और उनके मन में हमेशा कोविड का डर बना रहता था। हालांकि हमने मुकुल देव को पूरी तरह समझाया था और एक महीने तक उनके साथ एक्सरसाइज भी की थी।

एक्टर मुकेश ऋषि ने कहा, साउथ में मैंने मुकुल के साथ तीन-चार फिल्में की हैं। अक्सर हम दोनों की मुलाकात होती थी। उनके निधन से मुझे काफी दुख पहुंचा। अभी मेरे उनके बड़े भाई राहुल देव से बात हुई। वह बहुत ज्यादा दुखी थे। यह खबर हम सबके लिए काफी दुख देने वाली है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Seminar On AI At NIT : ग्लोबल कोलैबोरेशन एंड एकेडमिक एक्सचेंज पर राष्ट्रीय सेमिनार

डॉ. अकीरा यामानाका ने किया ह्यूमन इंटरफेस, एआई प्रोसेसिंग और हार्डवेयर सेंसर पर आधारित “थ्री-टियर आर्किटेक्चर” की अवधारणा प्रस्तुत शहर सत्ता/रायपुर। (Seminar On AI At NIT)कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-AI) के…

Padma Shri Award : डॉक्टर भैया-भाभी नाम से चर्चित छत्तीसगढ़ के गोडबोले दंपत्ति पद्मश्री से सम्मानित

दंतेवाड़ा-अबूझमाड़ में 1 लाख मरीजों का किया फ्री इलाज किया, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने श्रीमती सुनीता गोडबोले को चिकित्सा के क्षेत्र में पद्म श्री प्रदान किया शहर सत्ता/रायपुर। (Padma Shri…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’