मातृत्व की मिसाल: मादा भालू ने बच्चे को बचाने के लिए बाघ से भिड़ंत ली, देखें वीडियो

 

छत्तीसगढ़, अबूझमाड़ — जंगल के कानून में जहां ताकतवर ही राज करता है, वहीं मां के ममत्व ने इस कानून को पलट दिया। नारायणपुर जिले के दुर्गम जंगलों में एक मादा भालू ने अपने बच्चे को बचाने के लिए बाघ से सीधे टक्कर ले ली। यह रोमांचक और भावनात्मक वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

बच्चे की ओर बढ़ा बाघ, सामने आ गई मां

अबूझमाड़ के पांगुड़ जंगल में एक बाघ भालू के नन्हे बच्चे की ओर बढ़ रहा था। तभी झाड़ियों के बीच से मादा भालू बिजली की गति से निकलती है और अपने शावक की जान बचाने के लिए बाघ के सामने डट जाती है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भालू और बाघ के बीच कुछ सेकेंड की जबरदस्त भिड़ंत होती है। लेकिन मां हार नहीं मानती। वह बाघ पर दहाड़ती है, हमला करती है और अंत में बाघ को वहां से भागने पर मजबूर कर देती है।

मां के पीछे छिपा नन्हा भालू

इस दौरान भालू का बच्चा डर के मारे मां के पीछे छिपा नजर आता है। जैसे ही बाघ भागता है, मादा भालू अपने बच्चे को मुंह में दबाकर जंगल के भीतर सुरक्षित ले जाती है।

वन मंत्री ने शेयर किया वीडियो

इस अभूतपूर्व दृश्य को एक स्थानीय ग्रामीण ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया, जिसे छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,
“मां आखिर मां होती है…”
मंत्री ने यह भी बताया कि यह वीडियो अबूझमाड़ में बन रही एक नई सड़क के पास का है।

दोनों जानवर सुरक्षित

वन विभाग ने पुष्टि की है कि इस टकराव के बावजूद मादा भालू, उसका बच्चा और बाघ तीनों सुरक्षित हैं। बाद में सभी जानवर अपनी-अपनी दिशा में चले गए।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

एक वर्ष बाद भी निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रीकृत पोर्टल पर निर्णय के बाद भी अस्तित्व में नहीं है पोर्टल…

Continue reading
Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

महिला विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल से आसान हुई दिव्यांग बिसंभर यादव की जिंदगी, हादसे में विकलांग होने के बाद से ही आर्थिक और शारीरिक चुनौतियों से जूझ…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?