Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

चन्नी खेमा लगातार विरोध कर रहा था और पंजाब में रैलियों के दौरान भूपेश बघेल गो बैक के नारे लगाए गए, दिल्ली मीटिंग में चन्नी गुट ने बघेल को हटाने की मांग रखी थी

शहर सत्ता/रायपुर। (Bhupesh Removed From Punjab)भूपेश बघेल को पंजाब से हटा कर असम की जिम्मेदारी दी गई है। इस तरह विदाई से सवाल उठने लगा है कि पूर्व मुख्यमंत्री और भूपेश बघेल का आखिरकार विरोध क्यों शुरू हुआ। भूपेश पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए? इस बदलाव की रुपरेखा हर बूथ, कांग्रेस मजबूत मुहिम के दौरान ही हो गया था। पंजाब में गुटबाजी को भी भूपेश बघेल ख़त्म करने में नाकाम रहे और आखिरकार दिल्ली में हुई बैठक के बाद चन्नी गुट अपनी बात पार्टी हाईकमान से मनवाने में कामयाब हुए।

3 सितंबर को दिल्ली में कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल, राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा समेत अन्य नेताओं की बैठक राहुल गांधी की टीम से मीटिंग हुई थी। सूत्रों के अनुसार, इस मीटिंग में पंजाब में चल रही गुटबाजी पर चर्चा हुई। जिसके बाद टीम ने राहुल गांधी को गुटबाजी की रिपोर्ट दी। भूपेश बघेल को लेकर चन्नी खेमा लगातार विरोध कर रहा था और पंजाब में रैलियों के दौरान भूपेश बघेल गो बैक के नारे लगाए गए। चन्नी खेमे ने भूपेश बघेल को बदलने की मांग रखी थी इसके बाद 4 सितंबर को भी दिल्ली में संगठन की मीटिंग हुई। इसमें चन्नी गुट के राणा गुरजीत भी शामिल हुए थे। इस दौरान उनकी मुलाकात केसी वेणुगोपाल के साथ भी भी हुई थी। उसके बाद राणा गुरजीत ने भी सचिन पायलट के साथ मुलाकात की।

हर बूथ, कांग्रेस मजबूत मुहिम हुआ था हंगामा

पंजाब कांग्रेस के ‘हर बूथ, कांग्रेस मजबूत’ अभियान 31 जुलाई से 8 अगस्त के बीच चलाया था। इस दौरान चरणजीत सिंह चन्नी गुट ने भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का जमकर विरोध किया था।

 

भूपेश समझ नहीं पाए विरोध की हवा

– 6 अगस्त 2026 लुधियाना की संगठनात्मक बैठक में अंतर्कलह सबसे उग्र रूप में सामने आई ‘भूपेश बघेल गो बैक’ लिखी टी-शर्ट पहने थे

– 2 से 5 अगस्त 2026 मुक्तसर, बठिंडा, बरनाला में दौरों के दौरान जगह-जगह विरोध ‘भूपेश बघेल गो बैक’ के पोस्टर लगे

– 31 जुलाई 2026 फतेहगढ़ साहिब में हर बूथ, कांग्रेस मजबूत मुहिम से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गट दूर रहे

– 1 अगस्त 2026 संगरूर और पटियाला में बघेल के सामने ही राजा वडिंग के खिलाफ व चन्नी के समर्थन में नारे लगे धक्का-मुक्की की नौबत थी

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Chhattisgarh Number One In Water Conservation : जल संरक्षण में हम नंबर-1, हमारे 5 जिले भी टॉप 10 में…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘कैच द रेन – जहां जल गिरे, वहीं सहेजें’ के संदेश को छत्तीसगढ़ ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप धरातल पर उतारा गया शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Number…

Continue reading
Group Captain Abhinandan Varthaman : अभिनंदन ने छोड़ दिया IAF, प्राइवेट एयरलाइन ज्वाइन करने की खबर

अधिकारियों के मुताबिक अभिनंदन ने 31 मार्च 2026 को वायुसेना की सेवा से पृथक हुए, 2019 एयर स्ट्राइक में PoK में पकड़ाए थे, फिर रिहा हुए शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Group…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां