Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

महिला विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल से आसान हुई दिव्यांग बिसंभर यादव की जिंदगी, हादसे में विकलांग होने के बाद से ही आर्थिक और शारीरिक चुनौतियों से जूझ रहा था मिली EV मोपेड

शहर सत्ता/रायपुर। (Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity)दो साल पहले एक बस हादसे में घायल में लाचार बिसंभर यादव को महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महज 24 घंटे में ही मनचाही मदद देकर उसकी जिंदगी आसान की है। आवेदक बिसंभर ने मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े को लिखित पत्र के माध्यम से अपनी समस्या और हालात बताया था।

जानकारी के मुताबिक सूरजपुर तहसील जयनगर लटोरी के ग्राम तेलाईकछार निवासी बिसंभर यादव पिता बालगोविंद यादव दो वर्ष पूर्व बिश्रामपुर मंडल का महामंत्री था और प्रधानमंत्री जी के एक कार्यक्रम में जाते समय बस हादसे का शिकार हो गया था। पैरों में गंभीर चोट आई और उपचार के दौरान जान तो बज गई लेकिन स्थाई विकलांगता की वजह से बिसंभर आर्थिक और शारीरिक रूप से परेशान था।

बिसंभर के मुताबिक वह अपने इलाज के लिए घर से दूर होने की वजह से अस्पताल जाने आने के लिए भी दूसरों पर आश्रित था। निजी और पारिवारिक कार्यों के लिए भी वह बाजार नहीं जा सकता था। आखिरकार उसने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से मदद की गुहार लगाई और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मंत्री ने तत्काल बिसंभर को इलेक्ट्रिक तीन पहिया मोपेड महज 24 घंटे में दिलवाया। मंत्री ने स्टाफ को बिसंभर को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जरूरतमंदों को मदद तत्काल मिलेगी।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

एक वर्ष बाद भी निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रीकृत पोर्टल पर निर्णय के बाद भी अस्तित्व में नहीं है पोर्टल…

Continue reading
Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने उच्च स्तरीय बैठक लेकर प्रमुख विभागों के मातहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीयों को दिए आवश्यक निर्देश शहर सत्ता/रायपुर। (Government of Chhattisgarh)छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां

Chhattisgarh Number One In Water Conservation : जल संरक्षण में हम नंबर-1, हमारे 5 जिले भी टॉप 10 में…

Chhattisgarh Number One In Water Conservation : जल संरक्षण में हम नंबर-1, हमारे 5 जिले भी टॉप 10 में…

Group Captain Abhinandan Varthaman : अभिनंदन ने छोड़ दिया IAF, प्राइवेट एयरलाइन ज्वाइन करने की खबर

Group Captain Abhinandan Varthaman : अभिनंदन ने छोड़ दिया IAF, प्राइवेट एयरलाइन ज्वाइन करने की खबर