FIRE INCIDENT IN HYDERABAD: नींद से कभी न जाग पाने वाली सुबह,बल्कि लपटों में जली एक पूरी ज़िंदगी भी थी

0 हैदराबाद हादसा चारमीनार के पास गुलजार हाउस में रविवार की सुबह सिर्फ सूरज नहीं उगा..

शहरसत्ता/डेस्क।सुबह का वक्त था। लोग नींद में डूबे थे। लेकिन अचानक एक इमारत से धुएं का गुबार उठता है,(FIRE INCIDENT IN HYDERABAD) और फिर आग की भयानक लपटें आसमान छूने लगती हैं। ग्राउंड फ्लोर पर ज्वेलरी की दुकानें थीं, ऊपर रिहाइश। सब कुछ कुछ ही मिनटों में राख में तब्दील हो गया।17 ज़िंदगियाँ बुझ गईं, जिनमें 8 मासूम भी शामिल ,इस दिल दहला देने वाले हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई — और सबसे दुखद बात यह कि उनमें से 8 मासूम बच्चे थे, जिनकी सुबह स्कूल नहीं, श्मशान में खुली।

ये खबर भी देखे, मातृत्व की मिसाल: मादा भालू ने बच्चे को बचाने के लिए बाघ से भिड़ंत ली, देखें वीडियो

सिर्फ एक संकरी सीढ़ी और चारों ओर धुआं

एक चश्मदीद के अनुसार, “सब एक ही परिवार के थे। कोई बाहर निकल नहीं पाया। शटर और दीवारें तोड़नी पड़ीं, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी।

11 दमकल गाड़ियों, फायर रोबोट और स्काईलिफ्ट ने संभाला मोर्चा

फायर ब्रिगेड को सुबह 6:16 बजे सूचना मिली। 11 दमकल गाड़ियाँ और आधुनिक उपकरण जैसे फायर रोबोट और ब्रोंटो स्काईलिफ्ट से आग बुझाने की कोशिश हुई। लेकिन दो घंटे की मशक्कत के बावजूद जानें नहीं बच सकीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, राहत राशि का ऐलान

PM मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

चन्नी खेमा लगातार विरोध कर रहा था और पंजाब में रैलियों के दौरान भूपेश बघेल गो बैक के नारे लगाए गए, दिल्ली मीटिंग में चन्नी गुट ने बघेल को हटाने…

Continue reading
Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

महिला विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल से आसान हुई दिव्यांग बिसंभर यादव की जिंदगी, हादसे में विकलांग होने के बाद से ही आर्थिक और शारीरिक चुनौतियों से जूझ…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां