Raipur CG Police : 6 लाख की डकैती का 3 दिन में खुलासा, 26 लाख की लूट में हाथ खाली

शहर सत्ता/रायपुर। Raipur CG Police : रायपुर पुलिस ने 6 लाख की डकैती का 3 दिन में खुलासा कर दिया है, लेकिन अब तक जून 2024 में खरोरा के व्यापारी से हुई 26 लाख की लूट में पुलिस खुलासा करने में नाकाम है। खरोरा थाना क्षेत्र में 27-28 मार्च की रात ग्राम केवराडीह स्थित एक मकान में हुई डकैती की वारदात का पुलिस ने सोमवार को कामयाबी से खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस घटना में संलिप्त 15 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि तीन आरोपी अब भी फरार हैं। इस संगठित अपराध के पीछे समाज में व्याप्त अंधविश्वास और लालच को मुख्य कारण बताया जा रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए रायपुर एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने बताया की प्रार्थी राधेलाल भारद्वाज ने पुलिस को बताया की, डकैती की रात उनके परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। रात करीब 2:05 बजे, सात नकाबपोश हथियारबंद व्यक्ति उनके घर में घुसे। इन बदमाशों ने राधेलाल और उनकी पत्नी को हथियारों के बल पर धमकाया और घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी पर हाथ साफ़ कर दिया। हमलावरों ने प्रार्थी पर तलवार से वार भी किया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मकान के पीछे के दरवाजे से भाग निकले। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मामले की जांच में जुट गई और वारदात के महज तीन दिनों के भीतर ही मामले का खुलासा करने में सफलता हासिल कर कुल 18 में से 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही बाकी फरार आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द के जाने का दवा भी पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

वहीँ दूसरी तरफ जून 2024 में खरोरा के ही एक व्यापारी से दिनदहाड़े हुई 26 लाख रूपए की लूट के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। वारदात के 10 महीने बाद भी पुलिस अब तक उन दो अज्ञात लूटेरों का पता लगाने में असफल नज़र आ रही है।

10 हज़ार के इनाम की घोषणा

वहीँ गड़ा धन की लालच में 6 लाख रूपए की डकैती करने वाले आरोपियों को पकड़ने में लगी पुलिस और साइबर क्राइम की टीम की तारीफ़ करते हुए रायपुर एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने 10 हजार रूपए के इनाम की घोषणा की है। साथ ही एसएसपी सिंह ने लोगों को इस तरह की अफवाहों से बचने की हिदायत देते हुए अपील भी की है।

नहर के रास्ते भागे झारखंड

सूत्र बताते हैं की जून 2024 में खरोरा के व्यापारी से हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों ने घटना के बाद फरार होने के लिए खरोरा से कुछ दूर स्थित नहर के रास्ते का इस्तमाल किया था। आखरी बार दोनों बाइक सवार आरोपियों को लवन से अहिल्दा होते हुए कोरबा के रास्ते झारखंड भाग जाने की सुचना पुलिस को मिली थी। लेकिन उसके आगे आरोपियों की कोई भी निशानदेही तलाशने में पुलिस नाकाम रही।

वहीँ कोरबा के बाद पुलिस के हाथ कोई भी सीसीटीवी फुटेज या कोई ख़ास सबूत नहीं लगे हैं। आरोपियों तक पहुँचाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ सूत्र यह भी तस्दीक करते हैं की आरोपी नहर के ही रास्ते झारखंड भाग गए थे जहाँ उनकी शिनाख्त करने में पुलिस को 10 महीने का समय लग चूका है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:9.54 करोड़ के GST फ्रॉड का खुलासा, 3 अगस्त तक न्यायिक रिमांड भेजा शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh State GST Department)राज्य GST विभाग फर्जी…

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

कांग्रेस नेताओं ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, 16 अधिकारी-कर्मचारी घायल; देर रात कमिश्नर शुक्ला पहुंचे अस्पताल शहर सत्ता/रायपुर। (Congress & BJP Staged Protests In Raipur)पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Congress Protest Demonstration : दिल्ली में धरने पर बैठे भूपेश का एक जूता चोरी, विकास उपाध्याय रायपुर में किये प्रदर्शन

Congress Protest Demonstration : दिल्ली में धरने पर बैठे भूपेश का एक जूता चोरी, विकास उपाध्याय रायपुर में किये प्रदर्शन

Raipur District Administration : प्रोजेक्ट पाई-पाई के तहत वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Raipur District Administration : प्रोजेक्ट पाई-पाई के तहत वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित