नेशन बिल्डिंग क्वीज 2025 : 57 हज़ार विद्यार्थियों को हराकर रायपुर के एश्वर्य बने विजेता

शहर सत्ता / रायपुर। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नेशन बिल्डिंग क्वीज-2025 के विजेता एश्वर्य कुमार सिंह बने है। केंद्रीय मंत्री मंसुख मंडाविया ने पांच लाख नकद व एप्पल का लैपटॉप देकर एश्वर्य को पुरस्कृत किया। एश्वर्य के पिता राकेश कुमार सिंह एवं माता शुभांगी सिंह अपने बेटे की इस सफलता से काफी उत्साहित हैं। एश्वर्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आइआइटी, आइआइएम, एनआइटी व दिल्ली विवि के 57200 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता का फाइनल विजेता बनने पर एश्वर्य भी काफी खुश हैं।

ये भी पढ़ें : Sai Cabinet : विष्णुदेव साय मंत्रिपरिषद् ने अनुमोदित किया सूबे का बजट, लिए आठ बड़े फैसले

एश्वर्य के पिता राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जब वह अपने बेटे को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेज रहे थे, तो उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतने बड़े राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में उनका बेटा प्रथम विजेता बनेगा। एश्वर्य ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदार प्रयास किया जाये तो सफलता निश्चित रूप से मिलती हैं। एश्वर्य के पिता राकेश कुमार सिंह पलामू के कठौतिया ओपन कास्ट कोल माइंस में एक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। एश्वर्य वर्तमान में रायपुर एनआइटी के केमिकल ब्रांच के फाइनल इयर का विद्यार्थी है।

Related Posts

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा, पीएम आउट ऑफ रीच; नाकामी छिपाने के लिए जुमले लाए, कभी ‘नाराज फूफा’ तो कभी ‘दिमागी नक्सल’ जैसी बातें कही शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।…

Continue reading
Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?