RBI Repo rate : रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में घटाए 25 आधार अंक, सस्ता होगा लोन

शहर सत्ता / नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को रेपो रेट (RBI Repo rate) में 25 आधार अंक या 0.25 प्रतिशत की कमी करने का ऐलान किया। रेपो रेट में कमी आ सीधा असर लोन की ब्याज दरों पर होता है और होम लोन से लेकर कार लोन तक सस्ते होते हैं। आरबीआई द्वारा बीते पांच वर्षों में पहली बार रेपो रेट को घटाया गया है। इससे पहले मई 2020 में रेपो रेट को घटाकर 4 प्रतिशत किया गया है। रेपो रेट की समीक्षा के लिए 5 फरवरी से लेकर 7 फरवरी तक आरबीआई एमपीसी की बैठक हुई थी, जिसके निर्णय का ऐलान आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा द्वारा किया गया।

ये भी पढ़े : भाजपा उपाध्यक्ष शर्मा का तंज, हार की चिंता में भाषा का संयम भी खो चुके हैं भूपेश

दअरसल आज भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट (RBI Repo Rate) में कटौती का ऐलान कर मिडिल क्‍लास को बड़ा तोहफा दिया। रेपो रेट में 0.25% की कटौती की गई है, जिससे अब रेपो रेट 6.50 से घटकर 6.25 हो गया है। अब उम्‍मीद है कि बैंक भी आपके लोन पर ब्‍याज घटाने का जल्‍द ऐलान कर स‍कते हैं। अगर बैंक ब्‍याज दर में कटौती का ऐलान करते हैं तो आपका पर्सनल लोन, कार लोन और होम लोन की किश्तें कम हो जाएगी।

RBI Repo Rate पर ऐसे मिल सकता है फ़ायदा

बैंक दो तरह के ब्‍याज पर लोन प्रोवाइड कराते हैं, जिसमें एक होता है “फिक्‍स इंटरेस्‍ट रेट”, जिसका मतलब है कि यह लोन शुरू से लेकर अंत तक की एक समान EMI पर चलता है। चाहे RBI रेपो रेट कम कर दे या बढ़ा दे, इस पर फिक्‍स्‍ड इंटरेस्‍ट लोन पर कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं आपने अगर दूसरा ऑप्शन “फ्लोटर रेट” पर लोन लिया है तो Loan की ईएमआई रेपो रेट के बदलाव के साथ घट और बढ़ सकती है। RBI के रेपो रेट कट करने के बाद फ्लोटर रेट पर लोन लेने वालों की ईएमआई या टेन्‍योर कम हो सकता है।

Related Posts

Chhattisgarh State Human Rights Commission : हमारा आयोग सजग इसलिए 26 साल में 74 हजार केस निराकृत

आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरधारी नायक ने प्रेस कांफ्रेंस में दी अहम जानकारी, बताया आयोग के सामने करीब 74 हजार मामले आए हैं, इनमें से करीब 900 मामले अभी पेंडिंग…

Continue reading
Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें

वोट चोरी के आरोप पर CM साय का कांग्रेस और राहुल गांधी को करारा जवाब, कहा- राहुल गांधी देशद्रोही आचरण पर उतारू; चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chhattisgarh State Human Rights Commission : हमारा आयोग सजग इसलिए 26 साल में 74 हजार केस निराकृत

Chhattisgarh State Human Rights Commission : हमारा आयोग सजग इसलिए 26 साल में 74 हजार केस निराकृत

Raipur Crime News : मारपीट, चाकूबाजी, आर्म्स एक्ट का आरोपी दिलकश अली ‘तड़ीपार’

Raipur Crime News : मारपीट, चाकूबाजी, आर्म्स एक्ट का आरोपी दिलकश अली ‘तड़ीपार’

Shaharsatta (28 Sep to 04 Oct 2026)

Shaharsatta (28 Sep to 04 Oct 2026)

Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति

Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति

Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें

Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें

RaipurThreat Call Issued : कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ मांगे, पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे

RaipurThreat Call Issued : कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ मांगे, पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे