IAS ऑफिसर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ऐलान, निहारिका अध्यक्ष, अमित बने उपाध्यक्ष

शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय प्रसासनिक सेवा ऑफिसर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। सूबे के वरिष्ठ IAS अधिकारी निहारिका बारिक सिंह को अध्यक्ष चुना गया है, जबकि अमित कटारिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा, रजत कुमार को सचिव और अभिजीत सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष को कार्यकारिणी के शेष सदस्यों के चयन के लिए अधिकृत किया है।

ये भी पढ़े : RBI Repo rate : रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में घटाए 25 आधार अंक, सस्ता होगा लोन

कौन है निहारिका बारिक़ सिंह

निहारिका बारिक सिंह 1997 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रशासनिक अमले में कई विभागों की जिम्मेदारियां सम्हाल रही है। उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद यूपीएससी की तैयारी की थी। वे मूलतः वे उड़ीसा की रहने वाली हैं। उनका जन्म 23 अप्रैल 1970 को हुआ था। उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन में एमए समाजशास्त्र किया है। जिसके बाद उन्होंने समाजशास्त्र से ही एमफिल भी किया है।

निहारिका बारिक सिंह ने 7 सितंबर 1997 को आईएएस की सर्विस ज्वाइन की है। पहले वे मध्यप्रदेश कैडर में थीं। पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ कैडर ले लिया। वह महासमुंद की कलेक्टर रही हैं। बिलासपुर संभाग की कमिश्नर रहीं हैं। सचिव पर्यटन एवं संस्कृति, सचिव ग्रामोद्योग, निदेशक तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव, महानिदेशक ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा रहीं हैं।

वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी जा चुकी हैं। केंद्रीय प्रतिनिधि पर निहारिका बारिक सिंह भारत सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग, वित्त मंत्रालय में निदेशक, खाद एवं सार्वजनिक वितरण विभाग में संयुक्त सचिव भी रहीं हैं। वर्तमान में निहारिका बारिक सिंह प्रमुख सचिव छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग,इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के पद पर हैं। मार्च 24 में ही राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागों में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों की समीक्षात्मक प्रक्रिया आरंभ करने एवं मार्ग प्रशस्त करने हेतु निहारिका की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है।

Related Posts

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading
Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

एक वर्ष बाद भी निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रीकृत पोर्टल पर निर्णय के बाद भी अस्तित्व में नहीं है पोर्टल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी