Paddy Procurement In Chhattisgarh : 15 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी, ₹3100 प्रति क्विंटल रेट

160 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य, ₹3100 प्रति क्विंटल रेट; 5 साल में 63% की बढ़ोतरी

शहर सत्ता/रायपुर। (Paddy Procurement In Chhattisgarh)छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी की शुरुआत होने जा रही है। दुर्ग पंडवानी महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तारीख का ऑफिशियल ऐलान किया। सरकार 3100 रुपए समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदेगी। पंजीकृत किसानों से 1 एकड़ में अधिकतम 21 क्विंटल धान लिया जाएगा। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2027 तक चलेगा। राज्य सरकार ने इस सीजन में कुल 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का बड़ा लक्ष्य रखा है। पिछले साल 140 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया था। धान खरीदी का लक्ष्य इस साल 20 लाख मीट्रिक टन बढ़ा है।

किसानों को रखना होगा इन बातों का ध्यान

1 एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य: धान बेचने के लिए इस बार किसानों को एग्रीस्टैक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराना जरूरी किया गया है।
2 टोकन की व्यवस्था: खरीदी केंद्रों पर टोकन के जरिए तय तारीख पर ही धान की बिक्री हो सकेगी।
3 बायोमेट्रिक सत्यापन: उपार्जन केंद्रों पर पारदर्शिता बरतने के लिए किसानों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।
4 गुणवत्ता और नमी के मानक: धान में नमी की मात्रा 17 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए, अन्यथा माल रिजेक्ट हो सकता है।

5 सालों में 63% बढ़ा धान खरीदी का लक्ष्य

* 2021-22: 98 लाख मीट्रिक टन
* 2026-27: 160 लाख मीट्रिक टन
* 5 साल में लक्ष्य 1.63 गुना बढ़ा
* कुल बढ़ोतरी: 62 लाख मीट्रिक टन (करीब 63%)

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

नीली साड़ी और हाथों में AK- 47 रखकर शस्त्र पूजा के दौरान राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा का निराले अंदाज वाला VIDEO खूब वायरल हो रहा है, फ़िलहाल शस्त्र प्रदर्शन और…

Continue reading
Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअली और सीएम साय ने रायपुर से दिखाई हरी झंडी, रायपुर-रावघाट के बीच 1 और कुरुद के लिए 2 नई-ट्रेनें चलेंगी शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur-Raoghat Rail…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Raipur Police Commissioner : ट्रैफिक के साथ क्राइम रोकने वाले यातायात पुलिस के 13 सम्मानित

Raipur Police Commissioner : ट्रैफिक के साथ क्राइम रोकने वाले यातायात पुलिस के 13 सम्मानित

Paddy Procurement In Chhattisgarh : 15 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी, ₹3100 प्रति क्विंटल रेट

Paddy Procurement In Chhattisgarh : 15 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी, ₹3100 प्रति क्विंटल रेट

Big Breaking News : तिब्बत में 7 तीव्रता का ज़लज़ला, 16 मौतें, 32 घायल

Big Breaking News : तिब्बत में 7 तीव्रता का ज़लज़ला, 16 मौतें, 32 घायल

Raipur Police Made An Arrest : पुलिस से बेख़ौफ़ युवक चाकू लहराकर लोगों को डराते हुए गिरफ्तार

Raipur Police Made An Arrest : पुलिस से बेख़ौफ़ युवक चाकू लहराकर लोगों को डराते हुए गिरफ्तार

Anti-Narcotics Task Force : नशे की 2100 नाइट्राजेपम टैबलेट के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार

Anti-Narcotics Task Force : नशे की 2100 नाइट्राजेपम टैबलेट के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार

Commotion on A flight : एअर इंडिया की फ्लाइट में भारतीय यात्री का हंगामा

Commotion on A flight : एअर इंडिया की फ्लाइट में भारतीय यात्री का हंगामा