Raipur Municipal Corporation : निगम आयुक्त ने जारी किया 11 अधिकारियों का तबादला आदेश

रायपुर नगर निगम के 11 अधिकारियों में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर-असिस्टेंट इंजीनियर और डिप्टी इंजीनियर तबादला लिस्ट में शामिल

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Municipal Corporation)रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें एग्जीक्यूटिव इंजीनियर-असिस्टेंट इंजीनियर और डिप्टी इंजीनियर स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने आदेश जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

आदेश के मुताबिक मुख्यालय में पदस्थ कार्यपालन अभियंता पदमाकर श्रीवास को जोन क्रमांक 5 भेजा गया है। जोन-5 के कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह को जोन क्रमांक 6 की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कार्यपालन अभियंता दिनेश कुमार सिन्हा को जोन-6 से हटाकर जोन-10 पदस्थ किया गया है। जोन-10 में पदस्थ कार्यपालन अभियंता गजाराम कंवर को मुख्यालय की उद्यान शाखा में नई जिम्मेदारी दी गई है।

उप अभियंताओं को भी नई जिम्मेदारी

जोन-10 के उप अभियंता वसीम खान को प्रभारी सहायक अभियंता बनाकर स्वच्छ भारत मिशन का काम सौंपा गया है। मुख्यालय की उप अभियंता अर्जिता दीवान को प्रभारी सहायक अभियंता के रूप में जोन-7 में पदस्थ किया गया है। जोन-8 के उप अभियंता योगेन्द्र साहू को मुख्यालय भेजकर योजना शाखा, 15वें वित्त आयोग और लोक कर्म विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। नगर निगम प्रशासन के अनुसार फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों के तहत किया गया है। संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां तत्काल संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

सहायक अभियंताओं की भी बदली पोस्टिंग

जोन-7 में पदस्थ सहायक अभियंता शत्रुघन देशलहरे को जोन-8 भेजा गया है। जोन-4 के सहायक अभियंता दीपक देवांगन को प्रभारी कार्यपालन अभियंता बनाया गया है। उन्हें मुख्यालय में योजना शाखा, 15वें वित्त आयोग और लोक कर्म विभाग से जुड़े काम सौंपे गए हैं। मुख्यालय के सहायक अभियंता संदीप तिवारी को जोन-4 भेजा गया है। वहीं सहायक अभियंता संस्कार शर्मा को महापौर कार्यालय, 15वें वित्त आयोग और उद्यान शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।

 

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Public Interaction program on Thursday : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात शहर सत्ता/रायपुर। (Public Interaction program on Thursday)मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित…

Continue reading
Chief Minister Vishnu Deo Sai said : चक्रवात से फसल खराब हुई तो सरकार देगी मुआवजा

मुख्यमंत्री ने कहा- अन्नदाताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं, CM ने सभी कलेक्टरों को सर्वे के निर्देश दिए शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister Vishnu Deo Sai said)छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Jashpur is forging a new identity : पांच आदिवासी युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

Jashpur is forging a new identity : पांच आदिवासी युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

Public Interaction program on Thursday : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

Public Interaction program on Thursday : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

Chief Minister Vishnu Deo Sai said : चक्रवात से फसल खराब हुई तो सरकार देगी मुआवजा

Chief Minister Vishnu Deo Sai said : चक्रवात से फसल खराब हुई तो सरकार देगी मुआवजा

District Administration Balod : प्रोजेक्ट दिनकर के तहत ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से 15 गांव सौर ऊर्जीकृत होंगे

District Administration Balod : प्रोजेक्ट दिनकर के तहत ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से 15 गांव सौर ऊर्जीकृत होंगे

Inclusive Policy Resolution Workshop : नितिन नवीन से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्राप्त किया मार्गदर्शन

Inclusive Policy Resolution Workshop : नितिन नवीन से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्राप्त किया मार्गदर्शन

Promoted Four IAS officers : सुबोध सिंह और निहारिका एसीएस, हार्ड वर्कर 4 IAS पदोन्नत

Promoted Four IAS officers : सुबोध सिंह और निहारिका एसीएस, हार्ड वर्कर 4 IAS पदोन्नत