Police Action in a Drink & Drive Case : 80 वाहन चालकों में 48 शराब के नशे में मिले

ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में 70 गाड़ियों पर एक्शन:रायपुर में 9 चौक-चौराहों पर जांच, इस साल अब तक 4,039 मामले आए सामने

शहर सत्ता/रायपुर। (Police Action in a Drink & Drive Case)राजधानी रायपुर में रात के समय शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है। 4 अक्टूबर की दरमियानी रात शहर के 9 प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर लगाए गए जांच पॉइंट में 80 वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई। इनमें 48 ड्राइवर शराब के नशे में वाहन चलाते मिले। खास बात यह रही कि, कार्रवाई की जद में आए वाहनों में 36 दोपहिया और 34 कारें थीं। यानी एक ही रात में 70 निजी वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई। इसके अलावा 8 ट्रक-टैंकर, एक बस और एक पिकअप भी कार्रवाई में शामिल रहे।

ब्रीथ एनालाइजर से जांच, 48 पर कार्रवाई

डीसीपी ट्रैफिक और प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा के निर्देश में वाहन ड्राइवरों का ब्रीथ एनालाइजर से टेस्ट हुआ। शराब के नशे में वाहन चलाते मिले 48 ड्राइवरों के खिलाफ वैधानिक प्रक्रिया शुरू की गई। वहीं, मोटरयान अधिनियम के दूसरे नियमों का उल्लंघन करने वाले 32 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। इस तरह कुल 80 वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई।

पुलिस की अपील

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने लोगों से अपील की है कि शराब का सेवन करने के बाद वाहन न चलाएं। जरूरत होने पर कैब, ऑटो या किसी अन्य सुरक्षित साधन का इस्तेमाल करें। सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस का साफ संदेश है- शराब पीकर वाहन चलाना खुद के साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डालना है।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Raigarh’s 41st Chakradhar Samaroh : महज़ 6 साल की उम्र में ‘अदिशा’ बनीं ‘ओडिसी’ की पहचान

रायपुर की नन्ही परी महज़ 6 साल की ‘अदिशा’ ने ओडिसी शास्त्रीय नृत्य में 41वें चक्रधर समारोह के राष्ट्रीय मंच में बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, राष्ट्रीय स्तर पर ओडिसी नृत्य…

Continue reading
Chhattisgarh Waqf Board : वक़्फ बोर्ड का फरमान, गरबा में जाने वाले मुस्लिम अनुमति लेकर जाएं

गरबा आयोजकों को बजरंग दल की चेतावनी, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज की मुस्लिम युवाओं को हिदायत अगर गरबा में शामिल हों तो मूर्ति पूजा करें, तिलक लगाएं और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Durga Puja in West Bengal : RSS सक्रिय, बंगाल की पार्क स्ट्रीट में 370 साल बाद दुर्गापूजा

Durga Puja in West Bengal : RSS सक्रिय, बंगाल की पार्क स्ट्रीट में 370 साल बाद दुर्गापूजा

Police Action in a Drink & Drive Case : 80 वाहन चालकों में 48 शराब के नशे में मिले

Police Action in a Drink & Drive Case : 80 वाहन चालकों में 48 शराब के नशे में मिले

CM Vishnu Deo Sai’s Good Governance : और क्या चाहिए…सम्मान, विश्वास, पक्की छत, सुरक्षा और रोजगार

CM Vishnu Deo Sai’s Good Governance : और क्या चाहिए…सम्मान, विश्वास, पक्की छत, सुरक्षा और रोजगार

Raigarh’s 41st Chakradhar Samaroh : महज़ 6 साल की उम्र में ‘अदिशा’ बनीं ‘ओडिसी’ की पहचान

Raigarh’s 41st Chakradhar Samaroh : महज़ 6 साल की उम्र में ‘अदिशा’ बनीं ‘ओडिसी’ की पहचान

A New Chapter of Change in Bastar : जहां कभी बूट की आवाज़ गूंजती थी, वहां गढ़ा जा रहा बस्तर का भविष्य

A New Chapter of Change in Bastar : जहां कभी बूट की आवाज़ गूंजती थी, वहां गढ़ा जा रहा बस्तर का भविष्य

Shaharsatta (05 Oct to 11 Oct 2026)

Shaharsatta (05 Oct to 11 Oct 2026)