Raipur Medical College : 14 अक्टूबर को 152 पदों पर भर्ती, वॉक-इन इंटरव्यू

सीनियर रेजिडेंट के 73 ,असिस्टेंट प्रोफेसर के 71 पद, सीनियर रेजिडेंट के सबसे ज्यादा पद, सभी पदों पर संविदा नियुक्ति

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Medical College)रायपुर के पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति मेडिकल कॉलेज में 14 अक्टूबर को 152 पदों पर भर्ती प्रक्रिया होगी। डॉक्टरों और मेडिकल शिक्षकों के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज ने 152 पदों पर संविदा भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए अलग से लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इंटरव्यू 14 अक्टूबर 2026 को मेडिकल कॉलेज परिसर में होगा। इच्छुक उम्मीदवार जरूरी दस्तावेजों के साथ सीधे इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

भर्ती में सबसे ज्यादा 73 पद सीनियर रेजिडेंट के हैं। इसके अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर के 71 पद पर भर्ती होगी। इन पदों पर क्लीनिकल और नॉन-क्लीनिकल विभागों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। वहीं क्रिटिकल केयर और सीटीवीएस विभाग के लिए जूनियर रेजिडेंट के 8 पद रखे गए हैं। इस तरह सीनियर रेजिडेंट, असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रेजिडेंट के कुल 152 पद भरे जाएंगे। इंटरव्यू वाले दिन आवेदन फॉर्म जमा करने की समय-सीमा भी तय की गई है। कैंडिडेट दोपहर 12 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। इसके बाद पहुंचने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

सभी पदों पर संविदा नियुक्ति

मेडिकल कॉलेज के सभी 152 पदों पर नियुक्ति संविदा आधार पर होगी। सीनियर और जूनियर रेजिडेंट की भर्ती से अस्पताल में मरीजों की देखभाल और आपातकालीन सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति से मेडिकल छात्रों की पढ़ाई और क्लीनिकल ट्रेनिंग में मदद मिलेगी।

14 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से इंटरव्यू

वॉक-इन इंटरव्यू 14 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। उम्मीदवारों को पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता कार्यालय स्थित कॉलेज काउंसिल हॉल में पहुंचना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले पहुंचें, ताकि आवेदन और दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Public Relations Department Chhattisgarh Samvad : ‘सब्यसाची’ भ्रष्टाचार नहीं सेवा अहर्ता के अभाव में बर्खास्त…देखें आदेश

प्रकाशन विशेषज्ञता पद के लिए अपात्र थे, भ्रष्टाचार नहीं अयोग्यता के आधार पर हुई संवाद में 25 साल से कार्यरत सब्यसाची कर की बर्खास्तगी शहर सत्ता/रायपुर। (Public Relations Department Chhattisgarh…

Continue reading
Raipur Municipal Corporation : निगम आयुक्त ने जारी किया 11 अधिकारियों का तबादला आदेश

रायपुर नगर निगम के 11 अधिकारियों में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर-असिस्टेंट इंजीनियर और डिप्टी इंजीनियर तबादला लिस्ट में शामिल शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Municipal Corporation)रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत 11…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Public Relations Department Chhattisgarh Samvad : ‘सब्यसाची’ भ्रष्टाचार नहीं सेवा अहर्ता के अभाव में बर्खास्त…देखें आदेश

Public Relations Department Chhattisgarh Samvad : ‘सब्यसाची’ भ्रष्टाचार नहीं सेवा अहर्ता के अभाव में बर्खास्त…देखें आदेश

Raipur Medical College : 14 अक्टूबर को 152 पदों पर भर्ती, वॉक-इन इंटरव्यू

Raipur Medical College : 14 अक्टूबर को 152 पदों पर भर्ती, वॉक-इन इंटरव्यू

New Air Force Chief : भारतीय वायुसेना के प्रमुख बनें आशुतोष दीक्षित

New Air Force Chief : भारतीय वायुसेना के प्रमुख बनें आशुतोष दीक्षित

Raipur Municipal Corporation : निगम आयुक्त ने जारी किया 11 अधिकारियों का तबादला आदेश

Raipur Municipal Corporation : निगम आयुक्त ने जारी किया 11 अधिकारियों का तबादला आदेश

Investment Proposals in Chhattisgarh : सिंगापुर में आज तय होगा निवेश की संभावनाओं का भविष्य

Investment Proposals in Chhattisgarh : सिंगापुर में आज तय होगा निवेश की संभावनाओं का भविष्य

Durga Puja in West Bengal : RSS सक्रिय, बंगाल की पार्क स्ट्रीट में 370 साल बाद दुर्गापूजा

Durga Puja in West Bengal : RSS सक्रिय, बंगाल की पार्क स्ट्रीट में 370 साल बाद दुर्गापूजा