Child Sellers Arrested : नवजात बच्चों की सौदेबाजी करने वालों का भंडाफोड़

रायपुर में 3 महिलाएं गिरफ्तार, ओडिशा की महिला को बंधक बनाया था, जाति-धर्म बताकर 5-10 लाख में बेचते थे नवजात

शहर सत्ता/रायपुर। (Child Sellers Arrested)राजधानी रायपुर में मजलूम और गरीब परिवारों की महिलाओं के अलावा अवैध संबंधों के चलते गर्भवती हुई महिलाओं के नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करने के आरोप में 3 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बच्चों की सौदेबाजी करने वाले इस गिरोह के लोग फ्री डिलीवरी और इलाज कराने का झांसा देकर नवजात बच्चों को अपने कब्जे में ले लेती थीं।

महिलाओं ने ओडिशा की एक गर्भवती महिला को फ्री में डिलीवरी और इलाज का झांसा देकर रायपुर बुलाया। डिलीवरी के बाद उसके नवजात बच्चे को बेचने की कोशिश की और महिला को बच्चे समेत बंधक बना लिया। महिला की शिकायत पर आजाद चौक थाने में FIR दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के 15 से 20 नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त में शामिल होने की आशंका। जांच में 5-6 लोगों के सिंडिकेट की आशंका जताई जा रही है।

ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

पुलिस के मुताबिक, सुंदरगढ़ (ओडिशा) निवासी महिला गर्भवती थी। इस दौरान उसका संपर्क रायपुर की कृतिका साहू (34) से हुआ। कृतिका ने उसे मुफ्त प्रसव और इलाज कराने का भरोसा दिलाया और रायपुर बुला लिया। रायपुर आने के बाद कृतिका ने महिला की मुलाकात गीतिका नाग (36) और अहिल्या नामदेव (40) से कराई। इसके बाद उसे गोगांव स्थित अहिल्या के घर में ठहराया गया। आरोप है कि तीनों महिलाओं ने उसकी आर्थिक स्थिति का फायदा उठाकर नवजात बच्चे को किसी निःसंतान दंपती को बेचने के बदले मोटी रकम दिलाने का लालच दिया।

अन्य राज्यों में भी फैला था संपर्क

पुलिस के मुताबिक, गिरोह का नेटवर्क ओडिशा, हैदराबाद और अहमदाबाद समेत देश के कई राज्यों तक फैला हुआ था। शुरुआती जांच में नवजात बच्चों को कमीशन लेकर 5 से 10 लाख रुपए तक में बेचने का खुलासा हुआ है। आरोपी बच्चों का सौदा करते समय उनकी जाति और धर्म की जानकारी भी देते थे। खरीदार दंपती बच्चे के असली माता-पिता लगें, इसके लिए उनके नाम से जन्म प्रमाण पत्र भी बनवाकर देते थे।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Board Examination Timetable : 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणी जारी

बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, परीक्षा में 5.66 लाख छात्र बैठेंगे, 12वीं की 12 और 10वीं की 13 मार्च से परीक्षा, शहर सत्ता/रायपुर। (Board Examination Timetable)छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल…

Continue reading
Chhattisgarh High Court, Bilaspur : बड़ी लापरवाही, 28 साल की उम्र में बरी, 35 साल बाद मिली रिहाई

जेल में बंद कैदियों की अपील से जुड़े रिकॉर्ड की जांच के दौरान 15 मई 2025 को इस गलती का पता चला, जेल प्रशासन तक पहुंची ही नहीं जानकारी, सुप्रीम-कोर्ट…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Board Examination Timetable : 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणी जारी

Board Examination Timetable : 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणी जारी

Child Sellers Arrested : नवजात बच्चों की सौदेबाजी करने वालों का भंडाफोड़

Child Sellers Arrested : नवजात बच्चों की सौदेबाजी करने वालों का भंडाफोड़

Chhattisgarh High Court, Bilaspur : बड़ी लापरवाही, 28 साल की उम्र में बरी, 35 साल बाद मिली रिहाई

Chhattisgarh High Court, Bilaspur : बड़ी लापरवाही, 28 साल की उम्र में बरी, 35 साल बाद मिली रिहाई

Devutthani Ekadashi : 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी से बैंड, बाजा और बारात शुरू

Devutthani Ekadashi : 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी से बैंड, बाजा और बारात शुरू

Shaharsatta (16 Nov to 22 Nov 2026)

Shaharsatta (16 Nov to 22 Nov 2026)

Tribal Pride Day : आज बिना टिकट देख सकेंगे जनजातीय संग्रहालय

Tribal Pride Day : आज बिना टिकट देख सकेंगे जनजातीय संग्रहालय