PM मोदी दुर्गा पूजा का शुभारंभ करेंगे, कोलकाता के ईडन गार्डन में 10 अक्टूबर को बड़ा प्रोग्राम, मटन और माछ के बिना पूजा अधूरी, नॉनवेज के भोग और परोसे जाने पर लोगों के बीच बहस शुरू
शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Durga Puja in West Bengal)पश्चिम बंगाल में BJP सरकार बनने के बाद पहली बार यहां दुर्गा पूजा होने वाली है। RSS भी खूब सक्रिय है। बंगाल की पार्क स्ट्रीट में 370 साल बाद दुर्गापूजा का भव्य आयोजन होगा। इस बार महाअष्टमी पर शराब दुकानें बंद रहेंगी, डीजे पर रोक है और सुरक्षा का जिम्मा 20 हजार सिविक वॉलंटियर संभालेंगे। क्लासिक रेस्टोरेंट, प्रीमियम पब और कैफे, जगमगाती सड़कें, हर तरफ पॉप और जैज म्यूजिक का शोर। नाइट लाइफ के लिए मशहूर ये कोलकाता का पॉश इलाका पार्क स्ट्रीट है। यहां क्रिसमस और न्यू ईयर खूब सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार पार्क स्ट्रीट की पहचान बदलती दिख रही है।

कोलकाता के ईडन गार्डन में 10 अक्टूबर को बड़ा प्रोग्राम रखा गया है, जिसमें PM मोदी दुर्गा पूजा का शुभारंभ करेंगे। पार्क स्ट्रीट के जिस एलेन पार्क में पंडाल बन रहा है, उसके एक तरफ बाजार है, तो दूसरी तरफ बिशप हाउस। आसपास एंग्लो इंडियंस, यहूदी और मुस्लिम परिवार रहते हैं। यहां दुर्गा प्रतिमा तैयार है।
‘पार्क स्ट्रीट में दुर्गा पूजा करवाने में 370 साल लग गए’
एलेन पार्क में कोलकाता सनातनी संघ कमेटी दुर्गा पूजा करा रही है। कमेटी के जनरल सेक्रेटरी नवीन मिश्रा कहते हैं, ‘पार्क स्ट्रीट इलाके में 95% हिंदू हैं। फिर भी पूजा करने की परमिशन नहीं दी गई। 2016 और 2017 में हमने परमिशन के लिए पुलिस स्टेशन में एप्लीकेशन दी थी, लेकिन अनुमति नहीं मिली।पश्चिम बंगाल में कांग्रेस, लेफ्ट और ममता बनर्जी की सरकार रही, लेकिन पूजा कभी नहीं हो सकी।

खाने-पीने पर बवाल न हो, इसलिए RSS है एक्टिव
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में हमारे एक सूत्र नॉन वेज और शराब बंद पर कहते हैं, ‘देखिए, प्राणप्रतिष्ठा के बाद उस जगह देवी का वास हो जाता है। ऐसे में वहां शराब और नॉनवेज का इस्तेमाल सही नहीं है। हालांकि, किसी पर जबरदस्ती नहीं है। खाने-पीने को लेकर कोई बवाल न हो, इसलिए स्वयंसेवक दल एक्टिव रहेंगे।’






