Flydubai flight bound for Tel Aviv : इजराइल जा रही फ्लाइट के पायलट को चाकू मारा, इमरजेंसी लैंडिंग

इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान; फाइटर जेट की निगरानी में इमरजेंसी लैंडिंग

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Flydubai flight bound for Tel Aviv)तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की उड़ान में सवार घायल पायलट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश में पायलट को चाकू और कोई नहीं को-पायलट ने मारा है। दुबई से तेल अवीव जा रही एक फ्लाइट को हाईजैक कर क्रैश कराने की कोशिश हुई है। को-पायलट ने साथी पायलट पर चाकू से हमला किया और विमान का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश की। दूसरे पायलट और कुछ यात्रियों ने हाथापाई कर उसे रोक लिया।

टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाई दुबई की फ्लाइट में यह घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुई। इस वजह से 1 मिनट के अंदर विमान करीब 17 हजार फीट नीचे आ गया। इसके बाद विमान से हाईजैक का अलर्ट भेजा गया। इजराइल ने तुरंत फाइटर जेट्स रवाना किए। उनकी निगरानी में फ्लाइट का रास्ता बदला गया और उसे सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में करीब 180 यात्री सवार थे, जिनमें लगभग 150 इजराइली नागरिक थे।

पहले इमरजेंसी, फिर हाईजैक का अलर्ट

विमान ने पहले 7700 कोड भेजा। इसका मतलब होता है कि विमान में कोई इमरजेंसी है। कुछ ही सेकंड बाद विमान ने 7500 कोड भेजा। यह कोड विमान में हाईजैक का है।

प्लेन 1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया

फ्लाइट रडार मुताबिक, विमान सिर्फ दो मिनट में 34 हजार फीट से घटकर 16,600 फीट की ऊंचाई पर आ गया। इसके बाद विमान ने अपना रास्ता बदला और सऊदी अरब के ताबुक की ओर चला गया।

कॉकपिट में पायलटों के बीच झगड़ा हुआ

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान के कॉकपिट में पायलट और को-पायलट के बीच झगड़ा हुआ था। इसी दौरान विमान से इमरजेंसी सिग्नल भेजे गए। हालांकि, दोनों के बीच झगड़ा किस बात पर शुरू हुआ था, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Fraud in Chhattisgarh hospitals : आयुष्मान कार्ड और फेक डॉक्यूमेंट से क्लेम का खुलासा

छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से फर्जी इलाज, 100 से ज्यादा हॉस्पिटल में स्वास्थ्य विभाग की रेड, फ़िलहाल किसी की गिरफ़्तारी नहीं शहर सत्ता/रायपुर। (Fraud in Chhattisgarh hospitals)100 से…

Continue reading
Training Workshop at PHQ : नारकोटिक्स के दर्ज प्रकरणों की फायनेंसियल इन्वेस्टिगेशन अहम

दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारोटिक्स अमित कुमार ने कहा कि नारकोटिक्स के प्रकरणों में अपराधियों को सजा दिलाये जाने और उनकी परिसंपत्तियों को जप्त कर वित्तीय नेटवर्क…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Fraud in Chhattisgarh hospitals : आयुष्मान कार्ड और फेक डॉक्यूमेंट से क्लेम का खुलासा

Fraud in Chhattisgarh hospitals : आयुष्मान कार्ड और फेक डॉक्यूमेंट से क्लेम का खुलासा

Training Workshop at PHQ : नारकोटिक्स के दर्ज प्रकरणों की फायनेंसियल इन्वेस्टिगेशन अहम

Training Workshop at PHQ : नारकोटिक्स के दर्ज प्रकरणों की फायनेंसियल इन्वेस्टिगेशन अहम

Pondy Lit Fest 2026 : कार्यक्रम में प्रबल बोले; “एक शताब्दी बाद भी घरवापसी प्रासंगिक है”

Pondy Lit Fest 2026 : कार्यक्रम में प्रबल बोले; “एक शताब्दी बाद भी घरवापसी प्रासंगिक है”

Flydubai flight bound for Tel Aviv : इजराइल जा रही फ्लाइट के पायलट को चाकू मारा, इमरजेंसी लैंडिंग

Flydubai flight bound for Tel Aviv : इजराइल जा रही फ्लाइट के पायलट को चाकू मारा, इमरजेंसी लैंडिंग

Chhattisgarh Cabinet Meeting : CM साय कैबिनेट के कौन से 3 फैसले हैं, यहां पढ़िए…

Chhattisgarh Cabinet Meeting : CM साय कैबिनेट के कौन से 3 फैसले हैं, यहां पढ़िए…

changed The Trend of Crime : धारधार और नुकिले चाकू की जगह ‘कड़ा’ बन गया हथियार

changed The Trend of Crime : धारधार और नुकिले चाकू की जगह ‘कड़ा’ बन गया हथियार