Traffic Police Commissionerate Raipur : पुलिस ने एक ही रात में 62 ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध छेड़ा अभियान

वर्ष 2026 में अब तक 3957 ड्रंक एंड ड्राइव प्रकरणों में कार्यवाही

शहर सत्ता/रायपुर। (Traffic Police Commissionerate Raipur)यातायात पुलिस, कमिश्नरेट रायपुर द्वारा एक ही रात में 62 ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध सघन अभियान चलकर वाहन चालकों पर वैधानिक कार्यवाही की गई। 30 अगस्त की रात राजधानी रायपुर के 9 प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। रायपुर पुलिस की टीम ने पूरी शिद्दत से ब्रीथ एनालाइजर से जांच की। जांच के दौरान 44 कार, 04 टाटा एस पिकअप, 02ट्रक/टैंकर, 01 बस सहित कुल 51 चालक नशे की हालत में पाए गए !

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने वाहन चालकों से अपील की है कि शराब अथवा किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन करने के बाद वाहन न चलाएं। आवश्यकता होने पर टैक्सी, सार्वजनिक परिवहन अथवा परिवार के किसी सदस्य की सहायता लें। नशे में वाहन न चलाना स्वयं के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन की सुरक्षा के प्रति भी जिम्मेदारी है। ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध यातायात पुलिस का यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा।

वर्ष 2026 में अब तक 3957 ड्रंक एंड ड्राइव प्रकरणों में कार्यवाही

यातायात पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में अब तक कुल 3957 ड्रंक एंड ड्राइव प्रकरणों में कार्यवाही की जा चुकी है। नशे की अवस्था में वाहन चलाने से चालक की निर्णय क्षमता, प्रतिक्रिया समय एवं वाहन पर नियंत्रण प्रभावित होता है, जिससे सड़क दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Education Minister Made The Announcement : CG में 6 से 11 नवंबर तक स्कूलों में दिवाली अवकाश

स्कूलों की दिवाली छुट्टी एक दिन बढ़ी, पहले 6 से 10 नवंबर तक घोषित था अवकाश, दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक, दीपावली अवकाश 6 नवंबर से 11…

Continue reading
Job Fair in Raipur : आज नौकरी के खुलेंगे दरवाजे, जिला स्तरीय रोजगार मेला

प्राइवेट-सेक्टर में 426 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं से लेकर इंजीनियरिंग पास युवा कर सकते हैं आवेदन, पूर्व में 7 और 8 अक्टूबर को रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Special for a birthday : विकास पुरुष डॉ. रमन सिंह, सादगी से सत्ता तक की कहानी

Special for a birthday : विकास पुरुष डॉ. रमन सिंह, सादगी से सत्ता तक की कहानी

Education Minister Made The Announcement : CG में 6 से 11 नवंबर तक स्कूलों में दिवाली अवकाश

Education Minister Made The Announcement : CG में 6 से 11 नवंबर तक स्कूलों में दिवाली अवकाश

Job Fair in Raipur : आज नौकरी के खुलेंगे दरवाजे, जिला स्तरीय रोजगार मेला

Job Fair in Raipur : आज नौकरी के खुलेंगे दरवाजे, जिला स्तरीय रोजगार मेला

The Centre issued an order : राप्रसे. के अभिषेक, सचिन और राजीव भाप्रसे. में पदोन्नत

The Centre issued an order : राप्रसे. के अभिषेक, सचिन और राजीव भाप्रसे. में पदोन्नत

Attention : 12 घंटे बंद रहेगी VIP रेलवे क्रॉसिंग और कचना रेलवे क्रॉसिंग

Attention : 12 घंटे बंद रहेगी VIP रेलवे क्रॉसिंग और कचना रेलवे क्रॉसिंग

#SevaSankalpAbhiyan : नक्सलियों के IED विस्फोटों के शिकार लोगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान

#SevaSankalpAbhiyan : नक्सलियों के  IED विस्फोटों के शिकार लोगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान