Police Action Against Anti-Social Elements : देर रात रायपुर पुलिस (ग्रामीण) ने अपराधियों पर कसा शिकंजा

सिलतरा पुलिस ने गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजों, मारपीट एवं छीनाझपटी में संलिप्त गुंडा बदमाश के घर दबिश दी गई और 17 लोगों पर वैधानिक कार्रवाई की

शहर सत्ता/रायपुर। (Police Action Against Anti-Social Elements)रायपुर पुलिस (ग्रामीण) अंतर्गत सिलतरा पुलिस ने गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजों, मारपीट एवं छीनाझपटी में संलिप्त लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दी है। सिलतरा पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ देर रात बड़ा अभियान छेड़ा था। कार्रवाई में गुंडा बदमाश के घर दबिश दी गई और 17 लोगों पर वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा एवं उप पुलिस अधीक्षक माना लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में थाना सिलतरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से दिनांक 29 अगस्त की दरमियानी रात विशेष रात्रिकालीन अभियान चलाया गया।

थाना प्रभारी सिलतरा राजेन्द्र सिंह कँवर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सक्रिय एवं पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की निगरानी करते हुए गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजी, मारपीट, छीनाझपटी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। साथ ही अवैध शराब एवं नशे से जुड़ी गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी गई।

गुंडा बदमाश के घर दबिश, 25 पौवा देशी शराब बरामद

रात्रिकालीन अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा गुंडा बदमाश राजेश सिसोदिया के घर पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान उसकी पत्नी देवकी सिसोदिया के कब्जे से 25 पौवा शोले देशी मदिरा शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा शराब को विधिवत जब्त कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

फरार आरोपी के विरुद्ध भी की गई कार्रवाई

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा धारा 173(8) दण्ड प्रक्रिया संहिता के प्रकरण में फरार आरोपी टिकेश्वर निषाद उर्फ ऑटो, निवासी ग्राम धनेली के विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

17 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

रात्रिकालीन अभियान के दौरान थाना क्षेत्र में पूर्व से मारपीट, चाकूबाजी, छीनाझपटी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त रहे कुल 17 व्यक्तियों, जिसमें 01 महिला भी शामिल है, के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। आदतन अपराधियों, गुंडा-बदमाशों तथा नशे एवं अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियों पर पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

अभियान में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह कँवर के नेतृत्व में सउनि कौशल मिर्झा, सउनि वर्मा, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक रागिनी दिनकर, प्रधान आरक्षक कोमल वर्मा, प्रधान आरक्षक कपिल चंद्रवंशी, आरक्षक अर्जुन डहरिया, आरक्षक मुकेश जांगड़े, आरक्षक नवीन निर्मलकर एवं आरक्षक डिगेन्द्र द्वारा की गई।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Education Minister Made The Announcement : CG में 6 से 11 नवंबर तक स्कूलों में दिवाली अवकाश

स्कूलों की दिवाली छुट्टी एक दिन बढ़ी, पहले 6 से 10 नवंबर तक घोषित था अवकाश, दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक, दीपावली अवकाश 6 नवंबर से 11…

Continue reading
Job Fair in Raipur : आज नौकरी के खुलेंगे दरवाजे, जिला स्तरीय रोजगार मेला

प्राइवेट-सेक्टर में 426 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं से लेकर इंजीनियरिंग पास युवा कर सकते हैं आवेदन, पूर्व में 7 और 8 अक्टूबर को रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Special for a birthday : विकास पुरुष डॉ. रमन सिंह, सादगी से सत्ता तक की कहानी

Special for a birthday : विकास पुरुष डॉ. रमन सिंह, सादगी से सत्ता तक की कहानी

Education Minister Made The Announcement : CG में 6 से 11 नवंबर तक स्कूलों में दिवाली अवकाश

Education Minister Made The Announcement : CG में 6 से 11 नवंबर तक स्कूलों में दिवाली अवकाश

Job Fair in Raipur : आज नौकरी के खुलेंगे दरवाजे, जिला स्तरीय रोजगार मेला

Job Fair in Raipur : आज नौकरी के खुलेंगे दरवाजे, जिला स्तरीय रोजगार मेला

The Centre issued an order : राप्रसे. के अभिषेक, सचिन और राजीव भाप्रसे. में पदोन्नत

The Centre issued an order : राप्रसे. के अभिषेक, सचिन और राजीव भाप्रसे. में पदोन्नत

Attention : 12 घंटे बंद रहेगी VIP रेलवे क्रॉसिंग और कचना रेलवे क्रॉसिंग

Attention : 12 घंटे बंद रहेगी VIP रेलवे क्रॉसिंग और कचना रेलवे क्रॉसिंग

#SevaSankalpAbhiyan : नक्सलियों के IED विस्फोटों के शिकार लोगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान

#SevaSankalpAbhiyan : नक्सलियों के  IED विस्फोटों के शिकार लोगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान