31st installment Mahtari Vandan Yojana : राखी से पहले 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में आएंगे 631 करोड़

मुख्यमंत्री श्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी, डौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण

शहर सत्ता/रायपुर। (31st installment Mahtari Vandan Yojana)मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 अगस्त को बालोद जिले के विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह के सम्मान समारोह के अवसर पर महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त 67 लाख 28 हजार 918 हितग्राहियों के खाते में 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रूपये की राशि का अंतरण करेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु भैय्या के द्वारा रक्षाबंधन के ठीक पूर्व महतारी वंदन योजना की राशि बहनों के खातें में सीधे अंतरण कर लाभान्वित करेंगे। राज्य सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से प्रतिमाह मिलने वाली राशि महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण एवं चिकित्सा, स्वास्थ्य तथा सुपोषण के लिए अत्यंत मददगार साबित हो रहा है।

इसके अलावा इस राशि का उपयोग राज्य की महिलाओं के द्वारा बेटियों की सुरक्षित एवं सुखद भविष्य हेतु सुकन्या समृद्धि योजना में जमा करने के साथ-साथ विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के निष्पादन में भी सहायक सिद्ध हो रहा है। महतारी वंदन योजना से अब तक 30 किस्तों में 19 हजार 444 करोड़ की सहायता राशि बहनों को प्रदान की जा चुकी है। ज्ञातव्य है कि सितंबर 2026 की 31वीं किस्त की सहायता राशि का भुगतान सितंबर माह में किया जाना है, लेकिन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा बहनों को सौगात के तौर पर सितंबर माह की राशि को राखी त्योहार के पूर्व बहनोें के खातें में अंतरित किया जाएगा।

रक्षाबंधन से पहले मिली राशि, चेहरे पर आई खुशी

रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से मासे बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि इस राशि से वह राखी और मिठाई खरीदेंगी। त्योहार के समय घर का खर्च बढ़ जाता है। ऐसे में महतारी वंदन योजना की राशि छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में काफी मददगार साबित होती है। मासे कहती हैं कि पहले घरेलू जरूरतों के लिए परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब हर महीने मिलने वाली सहायता राशि से वह अपनी जरूरतों और परिवार के खर्च में स्वयं भी योगदान दे पा रही हैं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

by-election vote counting : चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू

बंगाल के नंदीग्राम-रेजीनगर में भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला, असम की नगांव सीट पर पूर्व विधायक और IAS आमने-सामने शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Assembly by-election vote counting)चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग…

Continue reading
Chhattisgarh Commercial Tax Department : स्टेट GST में 128 का तबादला…देखिये सूची

10 ज्वाइंट कमिश्नर, 13 डिप्टी कमिश्नर, 28 राज्य कर अधिकारी, 30 राज्य कर निरीक्षक और 47 अन्य कर्मचारी का ट्रांसफर, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, कोरबा, सरगुजा, महासमुंद, राजनांदगांव, कवर्धा और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

by-election vote counting : चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू

by-election vote counting : चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू

National Conference-cum-Brainstorming Session : राष्ट्रीय मंच पर गूंजी छत्तीसगढ़ की पोषण पहल

National Conference-cum-Brainstorming Session : राष्ट्रीय मंच पर गूंजी छत्तीसगढ़ की पोषण पहल

Chhattisgarh Commercial Tax Department : स्टेट GST में 128 का तबादला…देखिये सूची

Chhattisgarh Commercial Tax Department : स्टेट GST में  128 का तबादला…देखिये सूची

Nana Patekar passes away : नाना पाटेकर का निधन, गोवा वाले वाले में घर पर कार्डियक अरेस्ट

Nana Patekar passes away : नाना पाटेकर का निधन, गोवा वाले वाले में घर पर कार्डियक अरेस्ट

Women’s T20 Series : रायपुर में 16-18-20 अक्टूबर को भारत-जिम्बाब्वे के बीच टक्कर

Women’s T20 Series : रायपुर में 16-18-20 अक्टूबर को भारत-जिम्बाब्वे के बीच टक्कर

Public Relations Department Chhattisgarh Samvad : ‘सब्यसाची’ भ्रष्टाचार नहीं सेवा अहर्ता के अभाव में बर्खास्त…देखें आदेश

Public Relations Department Chhattisgarh Samvad : ‘सब्यसाची’ भ्रष्टाचार नहीं सेवा अहर्ता के अभाव में बर्खास्त…देखें आदेश