The holy month of Shravan : पावन श्रावण मास के अंतिम दिवस उपमुख्यमंत्री सपत्नीक हुए शिवमय

विधिवत रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना कर की भगवन शिव से छत्तीसगढ़ के सुख, शांति और समृद्धि की कामना

शहर सत्ता/रायपुर/लोरमी। (The holy month of Shravan)पावन श्रावण मास के अंतिम दिवस उप मुख्यमंत्री अरुण साव सपत्नीक महादेव की भक्ति में लीन दिखे। पावन श्रावण मास में बाबाघाट, लोरमी में श्री साव पत्नी संग भगवान भोलेनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना किये। महादेव से छत्तीसगढ़ के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण भी किया।

इससे बाबाघाट का स्वरूप भव्य एवं आकर्षक हुआ है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भक्तिमय और शांत वातावरण मिलेगा। बाबाघाट को अध्यात्म के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने का संकल्प पूरा होने जा रहा है। इसके लिए क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

श्रावण मास के पावन अंतिम दिवस उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज गौरकापा स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में सपत्नीक भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री साव ने सपत्नीक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।

\इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। बोल बम के जयकारे से गूंज उठा। इस पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने भगवान भोलेनाथ से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि देवाधिदेव महादेव की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Public Works Department : केबिन से निकले PWD सचिव बंसल 2 दिनों में 4 जिलों के निर्माण कार्य की रफ़्तार देखे

सचिव बंसल ने मौके पर दिए सख्त निर्देश, सड़क संधारण में लापरवाही पर ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात करने और ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश, निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी…

Continue reading
Jashpur is forging a new identity : पांच आदिवासी युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

जशपुर के युवाओं ने हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर बनाया ‘विष्णु देव रूट’, हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (23 Nov to 29 Nov 2026)

Shaharsatta (23 Nov to 29 Nov 2026)

Public Works Department : केबिन से निकले PWD सचिव बंसल 2 दिनों में 4 जिलों के निर्माण कार्य की रफ़्तार देखे

Public Works Department : केबिन से निकले PWD सचिव बंसल 2 दिनों में 4 जिलों के निर्माण कार्य की रफ़्तार देखे

Jashpur is forging a new identity : पांच आदिवासी युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

Jashpur is forging a new identity : पांच आदिवासी युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

Public Interaction program on Thursday : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

Public Interaction program on Thursday : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

Chief Minister Vishnu Deo Sai said : चक्रवात से फसल खराब हुई तो सरकार देगी मुआवजा

Chief Minister Vishnu Deo Sai said : चक्रवात से फसल खराब हुई तो सरकार देगी मुआवजा

District Administration Balod : प्रोजेक्ट दिनकर के तहत ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से 15 गांव सौर ऊर्जीकृत होंगे

District Administration Balod : प्रोजेक्ट दिनकर के तहत ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से 15 गांव सौर ऊर्जीकृत होंगे